Skip to main content

सरकार कर रही बेहतर कोविड प्रबन्धन, संस्थाओं का सहयोग अनुकरणीय,इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने दी राहत सामग्री

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 27 मई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा गुरुवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित सोसाइटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को कोलायत विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड से बचाव के लिए सामग्री भेंट की गई।

 इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कोविड प्रबंधन की दिशा में सराहनीय कार्य किए गया है। इस दौरान चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। इसके साथ ही जन अनुशासन पखवाड़ा और लॉकडाउन जैसे सख्त कदम भी उठाए गए हैं। इन सभी की बदौलत संक्रमण की वृद्धि दर पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। धीरे-धीरे एक्टिव मामलों की संख्या में भी कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद हमें पूर्ण सावधानी रखनी है। हमारी छोटी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ा सकती है। इसके मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग रखे।

उच्च शिक्षा मंत्री ने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उपलब्ध करवाई गई सहायता को अनुकरणीय बताया और कहा कि ऐसे  सतत और सामूहिक प्रयासों से कोविड प्रबंधन में और अधिक मजबूती आई है। उन्होंने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के अनवरत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कोलायत क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए छह नई एंबुलेंस खरीदने के लिए विधायक कोष से राशि स्वीकृत की है। वहीं चिकित्सकीय व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए 50 लाख रुपए भी दिए गए हैं। उन्होंने आमजन सेे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31 मई तक पंजीकरण करवाने और कोविड के विरुद्ध शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने की अपील की।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राजेंद्र जोशी ने कहा कि कोविड की पहली लहर में सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों को राशन सामग्री व भोजन पैकेट उपलब्ध कराए गए थे। साथ ही जनजागरण का सघन अभियान चलाया गया था। दूसरी लहर की लड़ाई में भी संस्था पूरी क्षमता के साथ सहयोग के लिए संकल्पित है।

सोसायटी सचिव विजय खत्री ने बताया कि सोसायटी द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री को दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 1200 मास्क, 40 पल्स ऑक्सीमीटर, 40 थर्मामीटर, 300 साबुन, सैनिटाइजर की 60 बोतलें तथा 400 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड उपलब्ध करवाया गया। इसी श्रृंखला में संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक मेडिकल किटों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. सी. एस. मोदी और डॉ. तनवीर मालावत, उप निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ हरनीत संधू, डॉ. त्रिलोक शर्मा, अक्षय खत्री, तरुण मेघवंशी, मोहम्मद जोइया आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।