Skip to main content

पूनरासर मेलाः जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 30 अगस्त। जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव ने मंगलवार को पूनरासर स्थित हनुमान मंदिर और मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
जिला कलक्टर ने कहा कि मेले के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए समस्त व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आएंगे, इसे देखते हुए मंदिर परिसर में समुचित बेरीकेटिंग  की जाए। श्रद्वालुओं के लिए पानी, छाया और बैठक आदि की उपलब्धता रहे। रात के समय में प्रकाश का उचित इंतजाम हो। उन्होंने पार्किंग स्थल पर गाड़ियों की पार्किंग, सुरक्षा, धर्मशालाओं में यात्रियों के ठहराव, सेवा जत्थों के ठहराव सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। 
जिला कलक्टर ने अधिकारियों व मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने कहा कि पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं।
मंदिर में किए दर्शन
जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर हनुमान मंदिर के दर्शन किए और आरती की। पुजारी रतनलाल बोथरा ने आरती करवाई। पुजारी महावीर बोथरा ने जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को शॉल, चादर एवं पुस्तक भेंट किया। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 25 पुजारी व्यवस्थाओं में तैनात रहेंगे। पुजारी ट्रस्ट के अध्यक्ष  राजेंद्र बोथरा एंव पुजारी विनोद बोथरा सुरत से बीकानेर पहुँच चुके हैं। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ की उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज प्रदीप चारण, सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका, सरपंच प्रकाश नाथ, राजेंद्र बोथरा, विनोद बोथरा, विजय बाफना, हर्षित मारू, मान नाथ, शुभकरण, नत्थानाथ, रामेश्वर नाथ, पार्षद सुनील गेधर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
गौशाला का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अंजनी माता मंदिर के दर्शन किए और ट्रस्ट द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने लंपी स्किन रोग के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और दवाइयों की उपलब्धता, साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...