Skip to main content

लॉकडाउन काल मे किसी का भी बिजली कनेक्शन नही काटे-अखिलेश प्रताप सिंह

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के ऊर्जा और जनस्वास्थ्य मंन्त्री डॉ. बीड़ी कल्ला से मिला और शहर में व्याप्त भारी जल संकट, बूंद  बूंद के परेशान हो रहे शहरवासी, पानी टैंकर की महंगी दरें, बिजली विभाग से संबंधित विषयो के शीघ्र समाधान हेतु ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में आरोप लगाया कि नहर बंदी के फलस्वरूप विभाग के कुप्रबंधन के कारण बीकानेर की जनता को संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है।

बिजली विषय पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी बिजली कंपनी आमजन से भारी भरकम राशि वसूलने में लगी है। भाजपा प्रतिनिधिमण्डल ने एक स्वर में लॉकडाउन काल मे किसी का भी बिजली कनेक्शन नही काटे जाने की मांग की। भाजपा नेताओं ने तीन महीने तक बिल भरने की छूट तथा जन साधारण को राहत देने के उद्देश्य से सरल तरीके से किश्तों में भरे जाने के निर्देश सरकार द्वारा शीघ्र जारी करने की मांग रखी।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्येक सेवा कार्य मे बढ़ चढ़ कर सकारात्मक कार्य करने को तैयार है। प्रशासन की नाकामी को लेकर हम राजनीति नही करेंगे बल्कि व्यवस्था को सुधारने में हर संभव मदद करेंगे। पीबीएम चिकित्सालय में भी केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अस्पताल को हर आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने डॉ. कल्ला को अवगत कराया कि कोरोना काल मे निजी अस्पताल ने इलाज के नाम पर भारी भरकम वसूली की है और बीकानेर के एक भी अस्पताल ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्ति अथवा रोगी को लाभ नहीं दिया है जो कि जांच का विषय है।
डॉ. आचार्य ने केंद्र सरकार और  केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सतत प्रयासों से प्राप्त होने वाले उपकरणों का सही उपयोग लेते हुए पीबीएम में 100 बेड के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल को शीघ्र चालू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर ने स्वयं इस बात को माना है कि बीकानेर को कोरोना मरीजों के इलाज हेतु पर्याप्त ऑक्सीजन मिल रही है और प्रशासन हर स्थित से निपटने के लिए तैयार है।
जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर और भी घातक हो सकती है और उन्होंने इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने की मांग की। उन्होंने बेड की संख्या बढ़ाने, पर्याप्त ऑक्सीजन जनरेशन की सुविधा, ग्रामीणों में प्रसार को रोकने के लिए अभी से ही आवश्यक योजना बनाने का आग्रह किया।

डॉ. कल्ला से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मण्डल में जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन, प्रोमिला गौतम, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग,अजय खत्री, दिनेश महात्मा,कमल आचार्य, पार्षद संजय गुप्ता, पार्षद जामनलाल गजरा, पार्षद पुनीत शर्मा, विजय शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।भाजपा नेताओं द्वारा ज्ञापन में रखी गई मांगों को उपयुक्त मानते हुए मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।