Skip to main content

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना:दो सौ जरूरतमंद परिवारों की प्रीमियम राशि जमा करवाएगा कोविड-19 हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप

बीकानेर बुलेटिन




ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला और उच्च शिक्षा मंत्री श्री भाटी ने किया शिविर का उद्घाटन

बीकानेर, 24 मई। ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को कोविड-19 हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप द्वारा दो सौ जरूरतमंद परिवारों के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण हेतु आयोजित विशेष शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डाॅ. कल्ला ने कहा कि निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना के बाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में एक ओर ऐतिहासिक योजना शुरू की गई है। यूनिवर्सल हेल्थ पाॅलिसी के तहत प्रारम्भ इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस बीमा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एनएफएसए के तहत पंजीकृत परिवारों, लघु एवं सीमांत कृषकों तथा संविदा कार्मिकों का शत-प्रतिशत तथा बाकी सभी परिवारों का पचास प्रतिशत प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। तीन श्रेणियों के अलावा बाकी बचे परिवारों को सिर्फ 850 रुपये प्रीमियम जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि 31 मई तक पंजीकरण के दिन से ही इस योजना का लाभ मिलने लगेगा। इसके मद्देनजर प्रत्येक परिवार अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप द्वारा जरूरतमंद परिवारों की प्रीमियम राशि जमा करवाकर सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के ‘निरोगी राजस्थान’ के सपने को साकार करने में इस योजना की प्रभावी भूमिका रहेगी। पहली बार प्रदेश के सभी परिवारों को किसी योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की छह निजी अस्पतालों में भी इस योजना के तहत निःशुल्क इलाज करवाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री द्वारा कोविड को भी इसमें शामिल कर लिया है। ऐसे में अब गरीब व्यक्ति भी निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 31 मई तक पंजीकरण नहीं करवा पाने वालों को इसका लाभ तीन महीने बाद मिलेगा, ऐसे में सभी प्रयास करें कि निर्धारित तिथि तक कोई भी परिवार इसके तहत पंजीकरण से वंचित नहीं रहे। इसके लिए सतत प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना प्रेरणादायी कार्य है। संस्था द्वारा किए गए यह प्रयास दूसरों के लिए प्रेरणादायी होंगे।

कोविड-19 हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप के संयोजक दिलीप बांठिया ने बताया कि ऐसे परिवार जो, 850 रुपये की प्रीमियम राशि जमा करवाने की स्थिति में नहीं प्राथमिकता के आधार पर उनका पंजीकरण करवाया जाएगा, जिससे आवश्यकता पड़ने पर इन परिवारों को इलाज के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़े। उन्होंने कहा कि 31 मई से पूर्व सभी दो सौ परिवारों का पंजीकरण करवा दिया जाएगा। इस दौरान गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान उज्ज्वल, ललित दफ्तरी, रितेश सेवग, प्रदीप बांठिया, मनीष जोशी, रविन्द्र गोदारा, प्रकाश सोनी, अजीत शर्मा, पीयूष जोशी, करण जोशी, अर्जुन कच्छावा, मेघराज मरोठी और महेश ओझा आदि मौजूद रहे।
इससे पहले डाॅ. कल्ला और श्री भाटी ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने पहले जरूरतमंद परिवार के पंजीकरण कार्य की शुरूआत लेपटाॅप पर क्लिक करते हुए की। साथ ही शिविर से संबंधित बैनर का लोकार्पण किया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...