Skip to main content

त्रिस्तरीय जन अनुशासन लाॅकडाउन गाइडलाइन की हो शत प्रतिशत अनुपालना-जिला कलक्टर

बीकानेर बुलेटिन




जिला कलक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए निर्देश

बीकानेर, 24 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को त्रिस्तरीय जन अनुशासन लाॅकडाउन की गाइडलाइन की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारियों के सतत प्रयासों से जिले में कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर पर प्रभावी अंकुश लग रहा है। यह स्थिति बनी रहे, इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन की अनुपालना सख्ती से करवाई जाए। प्रत्येक विवाह का वेरिफिकेशन किया जाए। बेवजह आवागमन पर प्रभावी अंकुश रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर अवहेलना पाई जाने की स्थिति में सख्त कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि इंटर डिस्ट्रिक्ट चैक पोस्ट पर भी सख्ती बरकरार रखी जाए। ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीमें सतत कार्यवाही करें। कोविड क्वारेंटाइन अलर्ट सिस्टम पर नियमित नजर रखें और पाॅजिटिव मरीज द्वारा होम क्वारेंटाइन की अवहेलना पाई जाने पर सख्त कार्यवाही हो।

जिला कलक्टर ने कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ने में डोर टु डोर सर्वे बेहद महत्वपूर्ण है। इसे सतत रूप से संचालित किया जाए तथा प्रत्येक घर तक पहुंचा जाए। संबंधित उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी और ब्लाॅक सीएमएचओ इसकी नियमित माॅनिटरिंग करें। जिला कलक्टर ने कहा कि पिछले दो महीनों में कोरोना पाॅजिटिव से नेगेटिव हुए सभी लोगों का ब्लैक फंगस के संदर्भ में डोर टु डोर सर्वे मंगलवार तक अनिवार्य रूप से करना होगा। किसी भी रोगी में कोई लक्षण पाए जाने की स्थिति में उसे तुरंत पीबीएम रैफर करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान रखते हुए सीएचसी स्तर के अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण किया जाए। सीएचसी प्रभारी सभी संसाधनों को आकलन कर लें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर कम गंभीर मरीजों का इलाज इस स्तर तक हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लाॅक क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में रेपिड एंटीजन जांच किटें उपलब्ध करवा दी गई हैं। प्राथमिकता से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए इनका उपयोग हो, जिससे संक्रमित व्यक्ति की समय पर पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि आॅक्सीजन की उपलब्धता को लेकर कहीं भी परेशानी नहीं हो। प्रत्येक स्थान पर आॅक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता और आवश्यकता का रेकाॅर्ड रखा जाए।

जिला कलक्टर ने कहा कि जिन ब्लाॅक क्षेत्रों में आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट बन रहे हैं, वहां उपखण्ड अधिकारी और ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौका मुआयना करें तथा यह सुनिश्चित करें कि मरीज को आॅक्सीजन सप्लाई तक का समूचा स्ट्रक्चर इस दौरान तैयार हो। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, प्रशिक्षु आइएएस सिद्धार्थ पलनिचामी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बीएल मीणा, कार्यवाहक सीएमएचओ डाॅ. राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...