Skip to main content

बीकानेर: पानी का दुरुपयोग पड़ा महंगा, जल सम्बन्ध किया विच्छेद

बीकानेर बुलेटिन



पीएचइडी ने शहरी क्षेत्र में उपलब्ध करवाया 118 टैंकर पेयजल

बीकानेर, 24 मई। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सोमवार को बीकानेर शहरी क्षेत्र में 118 टैंकर पेयजल उपलब्ध करवाया गया। 

नहरबंदी और जल संकट के दौर में पेयजल का दुरुपयोग पाए जाने पर पटेल नगर निवासी एक उपभोक्ता का जल सम्बन्ध विच्छेद करते हुए घर के आगे नोटिस चस्पा किया गया है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा और अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल द्वारा सोमवार को पटेल नगर में निरीक्षण के दौरान कोनिक्स इंस्टिट्यूट के संचालक भूपेंद्र मिड्ढा के घर के बाहर सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी फैला हुआ था। यहां कार्यरत स्टाफ सदस्य पानी का दुरुपयोग करते पाए गए तथा ऐसा नहीं करने की समझाइश करने पर भी नहीं माने। इसके मद्देनजर उनका जल सम्बन्ध तत्काल प्रभाव से विच्छेद कर दिया गया। जल सम्बन्ध पुनः बहाल करवाने के लिए उपभोक्ता को पेयजल का जिम्मेदारी से उपभोग करने का एफिडेविट अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय में देना होगा। अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता ने आमजन का आह्वान किया है कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर पेयजल का अपव्यय किसी भी स्थिति में नहीं किया जाए।

विभाग के अधीक्षण अभियन्ता दीपक बंसल ने बताया कि सोमवार को बंगला नगर, हरीजन बस्ती, नत्थूसर बास, प्रताप बस्ती, बीदासर बारी,सुनारों का मोहल्ला, परदेशियों की बगीची,जोशीवाड़ा, सोहन कोठी,फड़ बाजार,बी सेठिया गली, खटीक मोहल्ला, लोहार मोहल्ला, एम आर होटल , आचार्यों का चौक, लोहार मोहल्ला,बागड़ी मोहल्ला, हनुमान नगर, गोपेश्वर बस्ती, खेतेश्वर बस्ती ,गफूर बस्ती, भादाणी तलाई, हाफीज कॉलोनी,ठंठेरा बाजार, शीतला गेट, जैन कॉलेज के पीछे, सुथारों की गुवाड़, नाहटा चौक, भीनासर,पाबूबारी, रमजान, ओडों का बास , नाईयों की गली, जनता प्याउ कर्बला के पास,पारीक चौक,उस्ता बारी, चूनगरान मोहल्ला, जस्सूसर गेट, लटियाल भवन, सुभाषपुरा, राणीसर बास, धोबीधोरा साई बाबा मन्दिर के पास, पिंक मॉडल स्कूल के पास क्षेत्र, कुचीलपुरा, समतानगर, शेखों का मोहल्ला,माजीसा बास,धोबीधोरा भेरूजी, साई बाबा मन्दिर के पास, रथखाना, रतनसागर कुआं, बागवानों का मोहल्ला,राम रहीम गली ,  रामपुरा बस्ती गली, ताजियों की चौकी, फड़ बाजार, नायकों का मोहल्ला, रामपुरा बस्ती, भीमनगर, रामदेव मन्दिर गली, लक्ष्मीदास गली आदि क्षेत्रों में टेंकर्स के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाया गया।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...