Skip to main content

राजस्थान:बच्चे के बिना वैक्सीन लगे भी चिपक रहा लोहा:अफवाहों की 11 साल के बच्चे ने खोली पोल

बीकानेर बुलेटिन



डॉक्टरों ने कहा- वैक्सीन से चुंबकीय शक्ति पैदा हो ही नहीं सकती, फॉरेन बॉडी से ऐसा संभव

लेखक: स्मित पालीवाल

देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अफवाहों का अंबार लग गया है। ऐसे में कुछ लोग वैक्सीन लगने के बाद शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा होने का दावा कर रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियो वायरल हो रहे है। इनमें वैक्सीन को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। लेकिन उदयपुर के नरोत्तम गौड़ और उनके 11 साल के पोते यश ने वैक्सीनेशन को लेकर किए गए इन दावों की पोल खोल कर रख दी है। बच्चे के किसी तरह की वैक्सीन नहीं लगी है, लेकिन उसके भीतर चुंबकीय शक्ति होने का दावा किया जा रहा है। इससे साफ है कि वैक्सीन की वजह से ऐसा नहीं हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि वैक्सीन को लेकर यह सिर्फ शरारती तत्वों की हरकतों से ज्यादा कुछ नहीं। इनका कहना है कि शरीर में फॉरेन बॉडी होने से ऐसा हो सकता है, लेकिन यह लाखों में कुछ लोगों में होती है। गर्मी में पसीने से चिपकना ही एक मात्र कारण है।

सोशल मीडिया पर वीडियो देख मैंने भी किया ट्राई

उदयपुर के धोली बावड़ी इलाके में रहने वाले नरोत्तम गौड ने बताया कि मैंने कोरोना वैक्सीन लगवा रखी थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगने के बाद शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा होने की खबरें चल रही थी। जिन्हें देख मैंने भी इसे अपने शरीर पर आजमाने का फैसला किया। इसके बाद मैंने घर में रखे सिक्के और चम्मच शरीर पर रखे, जो चिपक गए। जिन्हें देख में अचरज में पड़ गया। लेकिन मुझे यकीन नहीं हुआ कि ऐसा कोरोना वैक्सीन की वजह से हुआ है।


पोते का सहारा लेकर दादा ने खोली अफवाहों की पोल

ऐसे में अपनी मन की शंका को दूर करने के लिए नरोत्तम ने अपने 11 साल के पोते यश का सहारा लिया। उन्होंने अपने पोते के शरीर पर धातुओं को चिपकाने का प्रयोग शुरू किया। इसके कुछ ही देर बाद यश के शरीर पर भी सिक्के और चम्मच चिपकने लगे। जिसे देख नरोत्तम के परिजन भी हैरान हो गए। क्योंकि यश को अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगी थी।

ऐसे में बिना वैक्सीन के भी शरीर पर चुंबकीय प्रभाव देख परिजन हैरान भी हो गए और परेशान भी। जिसके बाद नरोत्तम ने कहा कि यह कमाल वैक्सीन का नहीं बल्कि हमारे शरीर की किसी कोशिका या फिर खानपान का है, जिसको लेकर देशभर में जो अफवाह है चल रही है। वह पूरी तरह गलत और भ्रामक है। जबकि कोरोना से लड़ने के लिए सिर्फ वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है।

दादा नरोत्तम के साथ शरीर पर प्रयोग करता यश।

Pic:-DB दादा नरोत्तम के साथ शरीर पर प्रयोग करता यश।

यश ने दिखाई हिम्मत

11 साल की उम्र के यश ने बताया कि दादाजी के कहने के बाद मैंने भी अपने शरीर पर इसे ट्राई किया। इसके बाद मेरे शरीर पर सिक्के, चम्मच और धातु चिपकने लगे। जबकि मैंने अब तक कोई वैक्सीन नहीं लगवाई थी। ऐसे में यह साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर जो वीडियो जारी किए गए हैं। वह पूरी तरह से भ्रामक है। इससे साफ पता चल रहा है कि वैक्सीन की वजह से चुंबकीय प्रभाव नहीं हो रहा। बल्कि हमारे शरीर के ही कुछ तत्व धातुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

वैक्सीन ही एकमात्र उपाय
वैक्सीनेशन के बाद चुंबकीय प्रभाव को लेकर वायरल वीडियो पर उदयपुर के एमबी अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक रमेश जोशी ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें पूरी तरह गलत और निरर्थक हैं। देश की नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कोरोना वैक्सीन ही संक्रमण से बचाने का एकमात्र उपाय है। इससे किसी तरह की चुंबकीय शक्ति पैदा नहीं हो रही है। सिर्फ कुछ लोगों द्वारा वैक्सीन के प्रति भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। जो निराधार और पूरी तरह गलत है। इनका कहना है कि शरीर में फॉरेन बॉडी होने से ऐसा हो सकता है, लेकिन यह लाखों में कुछ लोगों में होती है। गर्मी में पसीने से चिपकना ही एक मात्र कारण है।

अफवाहों पर 11 साल के यश ने लगाया विराम।

अफवाहों पर 11 साल के यश ने लगाया विराम।

देश भर में तेजी से फैल रही अफवाह

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देशभर में वैक्सीन के बाद शरीर में चुंबकीय गुण पैदा होने की बातें कही जा रही है। देश के महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली से कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल हुए हैं। इनमें लोग वैक्सीन लगने के बाद शरीर पर लोहे और अन्य धातु की वस्तुएं चिपका कर बता रहे हैं। हालांकि डॉक्टर्स ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि कोरोना वैक्सीन में किसी तरह का धातु नहीं है। ऐसे में वैक्सीन लगने के बाद चुंबकीय गुण आना संभव नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।