Skip to main content

पी ए एस बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, सत्र के लेखे जोखे के साथ हुई आगामी चुनाव तिथि निर्धारित

बीकानेर बुलेटिन




फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ बीकानेर की का वार्षिक अधिवेशन राधाकृष्णा पैलेस में सम्पन्न हुआ, इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष रामप्रताप पाणेचा ओर उनकी कार्यकारिणी द्वारा विगत डेढ़ वर्षों में संघ द्वारा किये गए कार्यो को उल्लेखीत किया गया, सचिव सुनील धीर ने बताया कि गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करने के पश्चात विगत समय में असमय काल का ग्रास बने फोटोग्राफर बंधुओ को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।।

संघ के सुनील धीर ने डेढ़ वर्षों में कार्यकारिणी द्वारा फोटोग्राफी जगत के हितों मैं किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला, धीर ने बताया कि संघ ने ड्रोन ट्रेनिंग, ड्रोन रिपेयरिंग कार्यशाला, कैमरा ऑपरेट एवं रिपेयर कार्यशाला, जो कि बीकानेर ओर नोखा में आयोजित करवाये गए,

कोरोना काल में भी संघ ने बढ़चढ़ कर समाज हित के कार्य किये जिसमे की राशन किट, मास्क, सेनेटाइजर, इत्यादि का वितरण किया गया, संघ ने प्रशाशन के हितार्थ भी 7 दिन 24घण्टे चाय पानी शिकंजी शर्बत का वितरण लॉक डाउन के दौरान किया था ।।



कार्यक्रम के दौरान गत जनवरी में हुई ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भी किया गया ।
प्रतियोगिता में फोटोग्राफी एल्बम एडिटिंग अवार्ड कैलाश पंचारिया को, फ़ोटो एडिटिंग किशन गहलोत को, वीडियो टिजर किशन प्रजापत को, स्टोरी टेलिंग प्रथम किशोर तंवर,स्टोरी टेलिंग राइजिंग स्टार सिद्धार्थ कुलरिया व  डायनमो ऑफ स्टोरी टेलिंग दानिश डार को दिया गया ।।

इस दौरान कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को उनके संघ समर्पित कार्यो के लिए सम्मानित किया गया कार्यकारिणी के अशोक कुलरिया को बेस्ट वॉलिंटियर अवार्ड दिया गया ।।

सभी पुरस्कार संघ सरंक्षक बी जी बिस्सा एवं सचिन मित्तल द्वारा प्रदान किये गए ।।

संघ के कोषाध्यक्ष विजय कुमार बोड़ा द्वारा सत्र के लेखे जोखे  के विवरण के साथ अगस्त माह में आगामी चुनाव का प्रस्ताव रखा गया 

कार्यक्रम के दौरान नोखा देशनोक बज्जू कोलायत लूणकरणसर, सहित बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों के फोटोग्राफर बंधु उपस्थित रहे ।।

अंत में सहभोज के साथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।