Skip to main content

बीकानेर: लालगढ़-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ी

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। रेलवे की ओर से यात्रियों कि सुविधा के लिए लालगढ़-जैसलमेर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। ट्रेन की रवानगी के समय रामपुरा व्यापार मण्डल तथा स्थानीय नागरिको की ओर से कू्र मेम्बर्स का स्वागत किया गया। लोको पायलट, सह लोको पायलट और गार्ड को माल्यापर्ण कर स्वागत किया। ट्रेन की रवानगी से पहले लालगढ़ स्थित नीलकण्ठ महादेव मंदिर के पुजारी ने इंजन की पूजा-अर्चना की। बाद में रामपुरा बस्ती व्यापार मण्डल के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा के नेतृत्व में चालक दल का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस अवसर पर इस ट्रेन को आरम्भ करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मण्डल रेलवे उपयोगकर्ता एवं परामर्शदात्री समिति डीआरयूसीसी के सदस्य रामस्वरूप चैधरी का भी माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। रेलगाड़ी चलने पर मिठाई बांट कर खुशिया मनाई गई। स्वागतकर्ताओं में सतपाल अरोड़ा, मनोहर सिद्ध, युधिष्ठर सिंह सोढ़ा, मालम सिंह, बुधराम, कुलवन्त सिंह, दीनदयाल, मोहित अरोड़ा, भागीरथ भाटी, ओंकारनाथ, गुलाब सिंह और भरत प्रजापत आदि शामिल थे।
स्थायीरूप से बंद कर दी थी यह ट्रेन
कोरोना काल में रेलवे की ओर से की गई समीक्षा के बाद इस ट्रेन को घाटे का सौदा मानते हुए स्थायीरूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन नागरिको के दबाव और मांग के कारण रेलवे को इसे पुन: शुरू करना पड़ा। रेलवे ने इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम मानते हुए इसे बंद करना चाहा था। इसका पता चलने पर डीआरयूसीसी सदस्य रामस्वरूप चैधरी के नेतृत्व में अभियान चलाकर रेलवे को इसे पुन: शुरू करने पर बाध्य किया गया।
ये रहेगा कार्यक्रम
गाडी संख्या 04704, लालगढ-जैसलमेर प्रतिदिन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन लालगढ से प्रतिदिन सुबह 07.40 बजे रवाना होकर सुबह 11.10 बजे रामदेवरा व दोपहर 13.50 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। वापसी में गाडी संख्या 04703, जैसलमेर-लालगढ प्रतिदिन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन जैसलमेर से सुबह 10.10 बजे रवाना होकर 16.15 बजे लालगढ पहुंचेगी।
ठहराव- नाल, गजनेर, कोलायत, दियातरा रोड, नोखड़ा, बाप, मल्लार, फलोदी, रामदेवरा।
कोच- थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय कुर्सीयान तथा ब्रेकवान डिब्बे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।