Skip to main content

अच्छी खबर:- प्रयागराज -जयपुर दैनिक ट्रेन का बीकानेर तक विस्तार,प्रयागराज, मथुरा, गोवर्धन से सीधा जुड़ाव

 



बीकानेर@  इलाहाबाद (प्रयागराज)-जयपुर दैनिक ट्रेन का बीकानेर तक विस्तार कर दिया गया है। यह जानकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को एक पत्र के माध्यम से दी है। यह ट्रेन प्रयागराज, मथुरा, गोवर्धन होते हुए जयपुर पहुंचती है इसे अब सीकर-रतनगढ़-चूरू होते हुए बीकानेर तक विस्तार किया जा रहा है। इसकी जानकारी केन्द्रीय मंत्री ने दी है।


बीकानेर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रेलमंत्री के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि ”उन्होंने जयपुर-प्रयागराज ट्रेन के लिए उठाई गई मांग को पूरा करने की जानकारी दी है।” इलाहाबाद (प्रयागराज)-जयपुर दैनिक ट्रेन संख्या 12403 और 12404 को जयपुर से बीकानेर तक विस्तारित किया गया है।


यह ट्रेन अभी जयपुर से दोपहर 3.20 बजे रवाना होकर तड़के 5.25 बजे प्रयागराज पहुंचती है। वापसी में रात्रि 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12.40 बजे जयपुर पहुंचती है। शाम को 7.22 बजे गोवर्धन और आठ बजे मथुरा पहुंचने का टाइमटेबल है और तड़के 5.25 बजे प्रयागराज।


इस ट्रेन के शुरू होने से बीकानेर को सीकर-चूरू होते हुए जयपुर के लिए जहां एक और ट्रेन मिल जाएगी वहीं दौसा, अलवर, आगरा, टुंडला, कानपुर, फतेहपुर और इलाहाबाद से सीधा जुड़ाव भी होगा।


लंबे समय से था प्रयास


पिछले समय से इस ट्रेन के विस्तार को लेकर रेलयात्री सेवा सुविधा समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा था।


अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में इस सम्बन्ध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के साथ परिचर्चा करते हुए व्यापारियों ने अपनी-अपनी बात कही थी। वर्तमान में बीकानेर से मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गिरिराजजी (जतिपुरा) के लिए बहुतायत में यात्री दर्शनार्थ जयपुर होते हुए जाते हैं लेकिन बीकानेर से सीधा रेल सम्पर्क नहीं होने के कारण रेलवे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अग्रवाल ने प्रयागराज, मथुरा से बीकानेर रेल मार्ग जोडने पर केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल समेत भारतीय रेलवे का आभार जताया।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।