Skip to main content

Posts

59 मिनट्स में लोन उपलब्ध पोर्टल से उद्यमी बढ़ा सकता है अपने उत्पाद की बिक्री

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ राजस्थान में एमएसएमई इकाइयों को बढावा देने हेतु उद्योग विभाग जयपुर द्वारा वेबिनार आयोजित किया गया | जिसमें जिला उद्योग केंद्र, बीकानेर जिला उद्योग संघ, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, बींछवाल उद्योग संघ व अनेक उद्यमियों ने भाग लिया | वेबिनार में ऑनलाइन पोर्टलों के बारे में अतिरिक्त निदेशक उद्योग अरविन्द लड्ढा व सिडबी के पोर्टल विशेषज्ञों ने पीएसबी लोन 59 मिनट्स जिसमें कि 59 मिनट्स में लोन उपलब्ध करवाने की जानकारी प्रदान की गई | साथ ही यह भी बताया कि ट्रेडस के माध्यम से विक्रेताओं द्वारा विक्रय करने पर बिलों को भुगतान वित्तीय संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन कर दिया जाएगा और विक्रेता और क्रेता द्वारा बिल का निर्धारण होने के बाद विक्रेता के खाते में 2 दिन बाद बिल की राशि आ जायेगी | और साथ ही जेम पोर्टल के बारे में बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से उद्यमी अपना पंजीयन करवाकर अपने उत्पाद की बिक्री बढा सकता है और यहाँ पंजीकृत उत्पादों को सरकार के विभिन्न विभाग व अन्य संस्थाएं इस पोर्टल के माध्यम से खरीद करते है जिससे स्टार्टअप व एमएसएमई इकाइयों को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलता है |...

बीकानेर है धर्मनगरी, रामदेवरा-आशापुरा दर्शनार्थ जाने वाले लोगों के लिए जल्द चले जैसलमेर ट्रेन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। लॉकडाउन में बंद हुई रामदेवरा, जैसलमेर के लिए ट्रेन जल्द से जल्द शुरु करने की मांग भारतीय राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट कर्मचारी फैडरेशन (इंटक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत किराडू ने की है। उन्होंने बताया कि बीकानेर एक धर्मनगरी है यहां के लोग धार्मिक मान्यताओं के साथ चलते हैं और कर्म करते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए लगाए गए केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन के बाद ट्रेनें बंद हो गयी थी और अब रेल मंत्रालय धीरे-धीरे ट्रेनें शुरु कर रहा है। किराडू ने कहा कि यहां से रामदेवरा, आशापुरा और जैसलमेर के लिए वर्तमान में एक भी ट्रेन नहीं है जबकि यहां के लोग बड़ी संख्या में रामदेवरा, आशापुरा और जैसलमेर के तनोट देवी मां के दर्शन के लिए जाते हैं। ट्रेन नहीं हो पाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किराडू ने न केवल रेल मंत्रालय बल्कि डीआरएम से भी मांग की है कि यहां के धर्मालु जनता की सुनते हुए रामदेवरा, आशापुरा के लिए जल्द से जल्द ट्रेन शुरु की जाए।

बीकानेर: कौम नागौरी लोहार के जनप्रतिनिधियों का सम्मान

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर: गंगाशहर पेट्रोल पंप के पास कौम नागौरी लोहार कॉलोनी में कौम के जनप्रतिनिधियों को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया गया इकरामुदिन लौहार ने बताया जिसमें मुख्य अतिथि हाजी मोहम्मद सलीम जी वाइस चेयरमैन नगर पालिका फलोदी रहे जिनको माला व शाफ़ा पहना कर स्वागत किया गया नागौर से नवनिर्वाचित पार्षद अजहरुद्दीन वार्ड नंबर 52 व तोफिक जोया जी वार्ड 23 का शाफ़ा व माला पहनाकर स्वागत किया गया प्रोग्राम में हाजी कमरुद्दीन हाजी मोहम्मद रफीक हाजी मोहम्मद यूनुस शौकत मौलाना हाजी कलाकार जी इकबाल जी नागोरी जाकिर हुसैन नागोरी वाजिद अली हैदर अली अकरम नागौरी मोहम्मद सईद मोहम्मद इरफान यासीन पेंटर तबरेज अली आदि नागौरी लौहार समाज के कई गणमान्य मौजूद रहे

बीकानेर से बड़ी खबर:-एसपी प्रीति चंद्रा ने जारी किए आदेश 5 थानाधिकारी बदले

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर में करीब डेढ माह से खाली चल रहे कोटगेट थानाधिकारी का पद आखिरकार भर दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा ने एक आदेश निकालकर पांच थानाधिकारियों के थाने बदले है। जिसमें मनोज माचरा को कोटगेट,सुरेन्द्र प्रजापत को महिला थाना,विकास विश्नोई को पांचू,सत्यनारायण गोदारा को सदर तथा रमेश न्यौल को महाजन थानाधिकारी बनाया है।

वर्तमान दौर में टिशू कल्चर तकनीक को प्रोत्साहित करना जरूरी-कुलपति

बीकानेर बुलेटिन एसकेआरएयू में सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ बीकानेर, 23 फरवरी । स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के पादप प्रौद्योगिकी केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत ‘पादप उत्तक संवर्धन तकनीक (टिशू कल्चर) का कृषि में उपयोग’ विषयक सात दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण में एमएससी और पीचएडी के विद्यार्थी भागीदारी निभा रहे हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह थे। उन्होंने कहा कि आज के दौर टिशू कल्चर को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। यह कम खर्चीली, सरल तथा अधिक उत्पादन देने वाली तकनीक है। जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पौधों में आनुवंशिक सुधार, उनके निष्पादन से सुधार आदि में टिशू कल्चर अहम भूमिका निभाता है। इस तकनीक के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं के निराकरण में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इसका प्रशिक्षण देना अच्छी शुरूआत है। विद्यार्थी प्रशिक्षण में पूर्ण मनोयोग के साथ भागीदारी निभाएं और एनतरप्रेन्योर के रूप में आगे आएं। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए आफरी, जोधपुर के पूर्व...

गंगाशहर: बुजर्ग ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त की

बीकानेर बुलेटिन शहर के गंगाशहर थाने में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि सुजानदेसर स्थित गहलोत पाईप फैक्ट्री के पीछे एक प्लॉट में बने कमरे में अकेले रहने वाले 65 वर्षीय रूपाराम पुत्र फूसाराम फांसी के फंदे पर फूल गया । जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पीबीएम के मोर्चरी में रखवाया। बताया जा रहा है कि रूपाराम के बच्चे चोपड़ा बाड़ी में रहते है। पिछले दो दिनों से रूपाराम के घर नहीं आने पर उनका लड़का सुजादेसर स्थित प्लॉट पर पहुंचा और कमरे का दरवाजा खटखटाया। नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़ा तो उसके होश उड़ गये। जानकारी मिली है कि रूपाराम की दीमागी हालत ठीक नहीं थी।

अधीक्षक को लगाई गुहार मेरा पति निर्दोष है! पुलिस की कार्यवाही पे संदेह

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर परिवादी द्वरा पुलिस अधीक्षक को दी गयी रिपोर्ट के अनुसार बताया गया हे की मेरा पति घेवरचन्द पुत्र सोहनलाल गहलोत जाती माली निवासी चोपड़ा बाड़ी, गंगाशहर बीकानेर का स्थाई निवासी है जो की पापड़ की फेक्ट्री चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है जिसका कभी भी कोई अपराधीक रिकोर्ड नहीं है अत: मेरे पति घेवरचन्द गहलोत के खिलाफ दर्ज की गयी एफ.आई.आर. न. 0048/2021 सरासर गलत है जिस पर गंगाशहर थाने द्वारा षड्यंत्र रचकर दर्ज की गयी है जिसे किसी उच्च अधिकारी द्वारा अन्य थाने से जांच की जाने की आवश्यकता है जिसे निम्न तथ्यों पर शामिल करते हुए अनुसंधान किया जाना उचित होगा परिवादी ने बताया की दिनाक 8/2/2021 को मेरे पति द्वरा डॉ.ऍम.जी चोधरी के कर्मचारी सुशील जी मेरी बीमार बच्ची को डॉक्टरी सलाह लेने का समय लिया था जिसके अनुरूप में, मेरी बच्ची व मेरे पति स्कूटी RJ-07,SY-8527 पर सवार होकर सांय 6 बजे घर से निकले और रास्ते मै महावीर चोक के पास रामपुरिया भवन के कोर्नर के पास राजाराम बिश्नोई, राजाराम मंडा द्वारा लाल रंग की रोयल इनफिल्ड से हमारा रास्ता रोका और मेरे पति को थाने चलने को कहा ...