Skip to main content

वर्तमान दौर में टिशू कल्चर तकनीक को प्रोत्साहित करना जरूरी-कुलपति

बीकानेर बुलेटिन




एसकेआरएयू में सात दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

बीकानेर, 23 फरवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के पादप प्रौद्योगिकी केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के तहत ‘पादप उत्तक संवर्धन तकनीक (टिशू कल्चर) का कृषि में उपयोग’ विषयक सात दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण में एमएससी और पीचएडी के विद्यार्थी भागीदारी निभा रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह थे। उन्होंने कहा कि आज के दौर टिशू कल्चर को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। यह कम खर्चीली, सरल तथा अधिक उत्पादन देने वाली तकनीक है। जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पौधों में आनुवंशिक सुधार, उनके निष्पादन से सुधार आदि में टिशू कल्चर अहम भूमिका निभाता है। इस तकनीक के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं के निराकरण में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इसका प्रशिक्षण देना अच्छी शुरूआत है। विद्यार्थी प्रशिक्षण में पूर्ण मनोयोग के साथ भागीदारी निभाएं और एनतरप्रेन्योर के रूप में आगे आएं।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए आफरी, जोधपुर के पूर्व निदेशक डाॅ. त्रिलोक सिंह राठौड़ ने कहा कि टिशू कल्चर का उपयोग गुलाब, डहेलिया, कार्नेशन, गुलदाउदी जैसे सजावटी पौधों के उत्पादन के लिए कर सकते है। केला, खजूर, किन्नू, मौसमी इत्यादि फलदार पौधों की खेती में भी टिशू कल्चर मुनाफे का सौदा है। इस तकनीक द्वारा रोग प्रतिरोधी, कीट रोधी तथा सूखा प्रतिरोधी किस्मों का उत्पादन किया जा सकता है।
कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आई पी सिंह के अधिष्ठाता डाॅ. आई. पी. सिंह ने विद्यार्थियों को टिशू कल्चर से जुड़ी कॅरियर निर्माण की संभावनाओं के बारे में बताया। अनुसंधान निदेशक डाॅ. पी एस शेखावत ने टिशू कल्चर तकनीक की पद्धति की जानकारी दी। नाहेप के समन्वयक डाॅ. एन. के. शर्मा ने राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के बारे में बताया। पादप प्रौद्योगिकी केन्द्र के विभागाध्यक्ष डाॅ. ए के शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों की जानकारी दी। डाॅ. वी पी अग्रवाल ने आभार जताया। इस दौरान केन्द्रीय शुष्क बागवानी संस्थान के डाॅ. धुरेन्द्र सिंह सहित अनेक जन मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।