Skip to main content

अधीक्षक को लगाई गुहार मेरा पति निर्दोष है! पुलिस की कार्यवाही पे संदेह

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर परिवादी द्वरा पुलिस अधीक्षक को दी गयी रिपोर्ट के अनुसार बताया गया हे की मेरा पति घेवरचन्द पुत्र सोहनलाल गहलोत जाती माली निवासी चोपड़ा बाड़ी, गंगाशहर बीकानेर का स्थाई निवासी है जो की पापड़ की फेक्ट्री चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता है जिसका कभी भी कोई अपराधीक रिकोर्ड नहीं है अत: मेरे पति घेवरचन्द गहलोत के खिलाफ दर्ज की गयी एफ.आई.आर. न. 0048/2021 सरासर गलत है जिस पर गंगाशहर थाने द्वारा षड्यंत्र रचकर दर्ज की गयी है जिसे किसी उच्च अधिकारी द्वारा अन्य थाने से जांच की जाने की आवश्यकता है जिसे निम्न तथ्यों पर शामिल करते हुए अनुसंधान किया जाना उचित होगा

परिवादी ने बताया की दिनाक 8/2/2021 को मेरे पति द्वरा डॉ.ऍम.जी चोधरी के कर्मचारी सुशील जी मेरी बीमार बच्ची को डॉक्टरी सलाह लेने का समय लिया था जिसके अनुरूप में, मेरी बच्ची व मेरे पति स्कूटी RJ-07,SY-8527 पर सवार होकर सांय 6 बजे घर से निकले और रास्ते मै महावीर चोक के पास रामपुरिया भवन के कोर्नर के पास राजाराम बिश्नोई, राजाराम मंडा द्वारा लाल रंग की रोयल इनफिल्ड से हमारा रास्ता रोका और मेरे पति को थाने चलने को कहा और मुझे स्कूटी से निचे उतरकर जाने को कहा तब मेने व मेरे पति ने विरोध किया और मेरे पति ने अपने भाई को फ़ोन पर सुचना दी की मुझे जबरदस्ती थाने ले जा रहे है तब तक अन्य पुलिसकर्मी आये और मेरे पति को गाड़ी में बिठाकर ले गये और हमारी स्कूटी भी थाने लेके चले गये. उक्त स्कूटी दिनाक 10/2/2021 को सांय 5 बजे वापस छोड़ दिया. तब तक स्कूटी थाने में थी.

जब भाई ताराचन्द द्वारा दिनाक 8/2/2021 को रात्रि में थाने मे गये, जहा सी.आई. साहब मेरे पति के साथ पूछताछ चल रही हे यह कहकर ताराचन्द को वापस बेज दिया साथ ही आश्वासन दिया कि कल तक उन्हें छोड़ दिया जायेगा फिर अगले दिन 9/2/2021 को दिन में भाई ताराचन्द , अशोक सोलंकी, महेश रांका, तेजकरण, विनोद आदि दिन में कई बार थाने गये जहा पूछताछ का कह कर पुरे दिन मेरे पति को लोकअप में रखा गया साथ ही रात ही 8:30 बजे गस्त कर हवाला देकर मेरे पति के खिलाफ फर्जी एफ.आई.आर. 0048/2021 दर्ज कर दी गयी जिसमे स्थान बद्री भेरू मंदिर के पास पिस्तौल बरामद करना आदि बताया गया जो की पूरा आरोप गलत हे जेसे की मेरे पति को तो 26 घंटे पूर्व ही पुलिस द्वारा पूछताछ व रंजिश भावना स्वरूप गिरफ्तार कर लिया गया था.

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।