Skip to main content

Posts

दलित महिला से 3 लोगों ने गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में बोतल डाली

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान के नागौर जिले में दलित महिला के साथ हैवानियत की इंतहा पार की गई. नागौर जिले में एक दलित महिला से तीन लोगों ने गैंगरेप किया हैं. इतना ही नहीं बदमाशों ने गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दी.  जैसे तैसे महिला ने घर पहुंचकर आप बीती बताई. बदमाशों ने महिला और परिवार जनो को मारने की धमकी भी दी हैं. पीड़िता दहशत में पांच दिन तक कुछ नहीं बोल पाई. पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण की जांच  शुरू की. फिलहाल तीनों आरोपी मौके से फरार हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं. वहीं आरोपियों की तलाश जारी हैं. 

बीकानेर:- अवैध देशी शराब व मोटर साईकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन जिला पुलिस अधीक्षक महोदया बीकानेर के निर्देशानुसार चलाये जा रहे लॉकल एवं स्पेशल एक्ट के अभियान के तहत नापासर पुलिस की कार्यवाही 92 पव्वे देशी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से शराब के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है। नापासर थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार एचसी 194 मय बलवान कानि. 939, प्रमोद कुमार कानि. 1517 की टीम ने गश्त के दौरान मुखबीर की इतला से अभियुक्त दलिप सिंह पुत्र गोविन्द दान जाति चारण उम्र 26 वर्ष निवासी सीथल को अवैध शराब का परिवहन करता पाये जाने पर 92 पव्वे अवैध देशी शराब व एक मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया। जिस पर प्रकरण आबकारी अधिनियम में दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

बीकानेर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बीकानेर बुलेटिन करणीनगर में बीती देररात को एक 30 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एएसआई पूर्णसिंह ने बताया कि बिहार निवासी दंपति अपने दो बच्चों के साथ पिछले लम्बे समय से करणीनगर में रह रहे थे। बीती रात को 30 वर्षीय महिला डोली रानी पत्नी उपेश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूर्णसिंह के अनुसार मृतका की उपेश कुमार के साथ दस साल पहले शादी हुई थी जिसके 7 साल का एक बच्चा व 4 साल की एक बच्ची भी है। पूर्णसिंह के अनुसार इस संबंध में मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने किसी पर कोई शक जाहिर न करते हुए कार्रवाई हेतु असमर्थता जताई। जिस पर पुलिस ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके पति को सुपुर्द कर दिया।

गोगागेट, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, शीतला गेट और कोटगेट के जीर्णोद्धार के लिए भी 50 लाख रुपए स्वीकृत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 25 जनवरी। शहर के परकोटे पर स्थित दरवाजे तथा बीकाजी की टेकरी बीकानेर की समृद्ध ऐतिहासिक स्थापत्य विरासत की बानगी है। बीकाजी की टेकरी कौमी एकता के प्रतीक और शहर के स्थापना स्थल की अनुभूति के रूप में पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय होने की संभावना रखता है। इसी भावना के साथ बीकाजी की टेकरी और इन ऐतिहासिक दरवाजों का जीर्णोद्वार किया जाएगा। पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने बताया कि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा बीकाजी की टेकरी के पुनरूद्वार कार्य पर 1 करोड़ और पांच दरवाजों गोगागेट, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, शीतला गेट और कोटगेट की मरम्मत व सौन्दर्यकरण कार्य पर 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।  ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने सोमवार को बीकानेर के 5 ऐतिहासिक दरवाजों और बीकाजी की टेकरी की मरम्मत व पुनरुद्धार, सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर डॉ कल्ला ने कहा कि पर्यटन बिना धुएं का उद्योग है जो संस्कृतियों के संवर्धन के साथ आर्थिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त करता है। डाॅ कल्ला ने कहा कि शहर के विकास ...

सचिव बनने पर नरेश का गर्मजोशी से स्वागत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। राजस्थान विधानसभा मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के निर्विरोध सचिव बनने पर नरेश जोशी का मास्टर बच्ची क्लब समिति की ओर से स्वागत किया गया। समिति सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि बीकानेर के एक युवा द्वारा चंद वर्षों में ही कर्मचारियों के दिलों में जगह बनाना शहर के लिये गौरव की बात है। कार्मिकों के इसी विश्वास के कारण उन्हें निर्विरोध सचिव का दायित्व मिला है।  इस मौके पर प्रेमचंद,इन्द्र जोशी,जितेन्द्र पुरोहित ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में साफा स्पेशलिस्ट कृष्ण चंद्र पुरोहित,देवेन्द्र पुरोहित,नवरतन जोशी,फकरूद्दीन, अजय स्वामी,मोन्टी,अशोक छंगाणी आदि मौजूद रहे।

भामाशाह घनश्याम आत्रेय द्वारा पांच लाख राशि राम मन्दिर निर्माण हेतू भेंट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। भारतीय सिंन्धु सभा के संरक्षण सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी, श्री शिवाजी आहूजा व सिंन्धु सभा अध्यक्ष श्री किशन सदारनगाणी की प्रेरणा से शिक्षाविद , लेखक, चिंतक, भामाशाह प्रोफेसर व पूर्व प्राचार्या कालेज शिक्षा श्री घनश्याम जी आत्रेय व उनकी धर्म पत्नी कला आत्रेय ने अयोध्या में बन रहे भव्य श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग निधि स्वरुप पांच लाख रुपए की राशि श्री शिवाजी आहूजा व श्री किशन सदारनगाणी को चैक के रुप मे भेंट सौपी। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्वपार्षद र्श्री सुनील बांठिया ने श्री घनश्याम आत्रेय का माल्यार्पण व उपरणा पहना कर बहुमान किया, आभार व्यक्त किया। श्री लक्ष्मी नारायण जोशी,के कुमार आहूजा,व प्रोफेसर आत्रेय जी के शिष्य,प्रवीण बोथरा शंकर मोटियार, व सुरेश केसवानी ने उनका फूल मालाओं से अभिनन्दन किया। कार्यकम में नन्ही तुषिता ने भक्तिगीत गाया व श्रीमती कला आत्रेय का तिलक व माला पहनाकर अभिनन्दन व सम्मान किया।

बीकानेर : मार्केट में एक साथ 7-8 दुकानों के टुटे ताले, गले में रखी नगदी ले उड़े चोर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ।  छतरगढ़ मार्केट में एक साथ 7/8 दुकानों के ताले तोड़ तीन-चार चोरों ने दुकान में रखें गले से नगदी लेकर हुए फरार। छतरगढ़ थानाधिकारी रतनलाल जी से मिलीं जानकारी अनुसार मैंन मार्केट में सब्जी बाजार के सामने वाली गली में एक साथ 2 किराना स्टोर, 2 मनिहारी की दुकान, 2 मेडिकल स्टोर सहित मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ अज्ञात चोरों ने दुकानों के सटर ऊपर कर गले में रखी चिलर सहित नगदी लेकर फरार हो गए। इन गलियों में रात्रि कालीन अंधेरे व गली में बंद पड़े CCTV का फायदा उठाते हुए चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। प्राथमिक दृष्टि में तीन से चार चोर होने अंदेशा हैं। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हैं।