Skip to main content

गोगागेट, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, शीतला गेट और कोटगेट के जीर्णोद्धार के लिए भी 50 लाख रुपए स्वीकृत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 25 जनवरी। शहर के परकोटे पर स्थित दरवाजे तथा बीकाजी की टेकरी बीकानेर की समृद्ध ऐतिहासिक स्थापत्य विरासत की बानगी है। बीकाजी की टेकरी कौमी एकता के प्रतीक और शहर के स्थापना स्थल की अनुभूति के रूप में पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय होने की संभावना रखता है। इसी भावना के साथ बीकाजी की टेकरी और इन ऐतिहासिक दरवाजों का जीर्णोद्वार किया जाएगा। पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने बताया कि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा बीकाजी की टेकरी के पुनरूद्वार कार्य पर 1 करोड़ और पांच दरवाजों गोगागेट, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, शीतला गेट और कोटगेट की मरम्मत व सौन्दर्यकरण कार्य पर 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। 

ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं पुरातत्व विभाग मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने सोमवार को बीकानेर के 5 ऐतिहासिक दरवाजों और बीकाजी की टेकरी की मरम्मत व पुनरुद्धार, सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर डॉ कल्ला ने कहा कि पर्यटन बिना धुएं का उद्योग है जो संस्कृतियों के संवर्धन के साथ आर्थिक विकास का मार्ग भी प्रशस्त करता है।

डाॅ कल्ला ने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ परकोटे पर स्थित सभी मुख्य दरवाजों को त्रिपोलिया स्वरूप दिया गया। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के द्वारा अब इन दरवाजों के सौंदर्यकरण का काम शीघ्र ही प्रारम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये दरवाजे अपनी मौलिकता के चलते शहर की पहचान बने, इस दिशा में हमें प्रयास करने होंगे। सौंदर्यकरण कार्य के दौरान सभी दरवाजों पर आकर्षक छतरियां बनें और इनका मूल स्वरूप भी बना रहे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। डाॅ कल्ला ने कहा कि विकास के साथ अपनी स्थापत्य विरासत के संधारण की जिम्मेदारी हम सब की है। शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील करते हुए डॉ कल्ला ने सभी नगर वासियों से कचरापात्र का इस्तेमाल करने की बात कही।

बीकाजी का पैनोरमा बने

पीएचईडी मंत्री ने कहा कि बीकाजी का पैनोरमा बनाए जाने पर भी विचार हो, इस दिशा में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग अनुसंधान करवाएं और इसकी संभावना तलाश करें। इस अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक प्रकाश शर्मा ने बताया कि परकोटे के पांचों दरवाजों के मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए इनकी मरम्मत व सौन्दर्यकरण का काम करवाया जाएगा। बीकाजी की टेकरी के साथ यहां के लोगों की भावनाएं जुड़ी है इसके मद्देनजर इस स्थल का सौन्दर्यकरण इस प्रकार होगा कि इसके मूल स्थापत्य का वैभव लौटाया जा सके और पर्यटकों के बीच यह लोकप्रिय हो। इस विरासत को संधारित करने में जन सहयोग की अपेक्षा रहेगी। इस अवसर पर हीरालाल हर्ष, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद, नंदलाल आचार्य सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये होंगे विकास कार्य

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा राव बीकाजी की टेकरी के मुख्य स्मारक के दीवारों को पुनर्निर्माण कर मूल स्वरूप में लाने, क्षतिग्रस्त प्लास्टर को ठीक करवाने, संपूर्ण फर्श की प्वाइंटिंग करने, मुख्य स्मारक की संरचना का केमिकल ट्रीटमेंट करने, मुख्य स्मारक के चारों तरफ क्षतिग्रस्त प्लिंथ प्रोटेक्शन, स्मारक परिसर में स्थित कमरों व टांकों की मरम्मत व टूटे प्लास्टर का जीर्णोद्धार करवाते हुए रंग रोगन का काम करवाया जाकर इसे मूल रूप में विकसित किया जाएगा। इस कार्य पर एक करोड़ रुपए की राशि व्यय होगी।

विभाग द्वारा गोगागेट, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, शीतला गेट और कोटगेट के जीर्णोद्धार के लिए भी 50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से सभी दरवाजों की छत, दीवारों के मरम्मत और प्लास्टर का काम, क्षतिग्रस्त क्लेरिंग और पत्थर की जाली को बदलने व रंग रोगन के काम करवाए जाएंगे।

क्या है बीकाजी की टेकरी

शहर का स्थापना स्थल जहां पर राव बीकाजी ने बीकानेर की नींव रखी। इसी स्थान पर राव बीकाजी की समाधि भी बनी हुई।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।