Skip to main content

Posts

बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में एक और गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में देशनोक पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम केसरदेसर जाटान निवासी 20 वर्षीय सीताराम पुत्र भंवरलाल बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भिजवाया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि 18 नवंबर की रात देशनोक थाना क्षेत्र के केसरदेसर जाटान में हरदासराम हत्याकांड हुआ था। हरदासराम गांव के विश्वकर्मा मंदिर के पास अन्य बुजुर्गों के साथ चौपाल में बैठे थे। आरोप है कि तभी रामनिवास पुत्र धर्माराम, दिनेश, लालचंद पुत्र हुक्माराम कस्वां, लालचंद पुत्र गंगाराम कस्वां, नैनूराम पुत्र धर्माराम, रामचंद्र पुत्र धर्माराम व 7-8 अन्य लड़के 4-5 मोटरसाइकिलों में सवार होकर आए। बदमाशों ने हरदासराम को घसीटते हुए बाहर निकाला और उन पर टूट पड़े।  एसपी योगेश यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए देशनोक पुलिस को आरोपियों की जल्द धरपकड़ के निर्देश दिए थे। जिस पर एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार, सीओ नोखा भवानी सिंह इंदा के नेतृत्व में देशनोक थानाधिकारी उनि रूपाराम मय ...

नोखा रोड पर कार पेड़ से टकराई, एक कि मौत, कार में मिली अफीम

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नोखा रोड पर गलत दिशा से आई एक स्विफ्ट कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। यह हादसा बीतीरात को नोखा रोड स्थित रॉयल इन फिल्ड शोरूम के सामने होना बताया जा रहा है। गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि बीतीरात को नोखा रोड रॉयल इन फिल्ड शोरूम के सामने रॉग साइड से आई हरियाणा नंबर की कार पेड़ से टकरा गई। इस कार में सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के जेगला निवासी रविन्द्र के रूप में हुई। वहीं घायल फुलासर बड़ा गांव निवासी मनोज था । जिसको पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो घायल अस्पताल से गायब हो गया। इस पर पुलिस को कुछ गड़बड़ लगा तो दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली। इस तलाशी में कार से एक किलो दो सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने इस अफीम को जब्त कर घायल आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी खबर: 48000 पदों पर होगी भर्ती परीक्षा,21 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। राजस्थान के लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन बोर्ड ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसके तहत प्रदेश में अब 48,000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 21 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। जो 19 जनवरी तक चलेगी। वहीं इसके बाद 25 फरवरी से 28 फरवरी तक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लेवल-2 में बढ़े 1500 पद दरअसल, 26 सितंबर 2021 को 15 हजार पदों पर आयोजित रीट लेवल-2 का पेपर आउट होने के बाद सरकार ने रद्द कर दिया था। इसके बाद CM गहलोत ने 2022 में कुल 31 हजार 500 पदों पर लेवल-2 की भर्ती निकाली। इसमें लेवल-2 के पुराने 15000 पद भी शामिल थे। लेकिन भर्ती विज्ञप्ति जारी होने के पहले सरकार ने एक बार फिर लेवल-2 के पदों को घटाकर लेवल-1 के पदों में बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद प्रदेशभर के युवाओं ने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इसे लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। युवाओं के विरोध के बाद अब सरकार ने लेवल-2 में भी 1500 पदों की संख्या में इजाफा किया है। जानिए- ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती प्रक्रिया राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीच...

बीकानेर प्रेस क्लब की पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू, जिला कलेक्टर ने की शुरुआत, पहले दौर में ये रहे विजेता

बीकानेर बुलेटिन उद्यमी धारणिया रहे विशिष्ठ अतिथि बीकानेर, 14 दिसंबर। बीकानेर प्रेस क्लब की पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत बुधवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में बैडमिन्टन प्रतियोगिता से हुई।  शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल थे। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि लोकतंत्र के चौथा स्तंभ के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इसके साथ आयोजित खेल पखवाड़ा फिट इंडिया व चिरंजीवी राजस्थान की परिकल्पना के मद्देनजर एक नवाचार है। उन्होंने कहा कि खेल के साथ हम फिट रहेंगे। अगर हम फिट रहेंगे तो स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे और हमारी कार्य क्षमता भी बढ़ेगी। कलाल ने कहा कि कलम के साथ खेल कौशल में पारंगत होने श्रेष्ठ है। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवाने की बात भी कही।  विशिष्ट अतिथि उद्यमी रामरतन धारणिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन को अनुशासित करता है। हमारे व्यक्तित्व में सुधार के साथ आत्मविश्वास के स्तर में बढ़ौतरी एवं शारीरिक तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आ...

बीकानेर में इन 6 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 14 दिसम्बर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 6 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं।   औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक अनूप रावत ने बताया कि  दम्माणी धर्मशाला के पास मेडिकल कॉलेज रोड स्थित दिव्यांशु मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 19 से 20 दिसम्बर (2 दिन) के लिए, पलाना स्थित श्री जय हनुमान मेडिकल स्टोर, केजी कॉम्प्लेक्स के सामने रानी बाजार स्थित श्री भगवती फार्मा, भूट्टों के चौराहे के पास इंदिरा कॉलोनी स्थित संध्या मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, शर्मा कॉलोनी रानी बाजार स्थित श्री देव मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 15 से 21 दिसम्बर (7 दिन) के लिए तथा सिद्ध आश्रम सादुल कॉलोनी स्थित एस. एस. फार्मा डिसटीब्यूटर्स का अनुज्ञापत्र 19 से 26 दिसंबर (7 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया हैं।

यूथ फेस्टिवल आह्वान 2022 के दूसरे दिन एमजीएसयू में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

बीकानेर बुलेटिन आव्हान संस्कारों का हो, आह्वान एकता का हो : भंवर पुरोहित  एमजीएसयू छात्र संघ द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में गीत संगीत की लगी झड़ी एमजीएसयू छात्र संघ द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में आज का दिन सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों के नाम रहा। छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरे दिन के अतिथि हिन्दु जागरण मंच के प्रांत संयोजक श्री जेठानंद जी व्यास और विप्र फॉउन्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित जी का शॉल व साफा पहनाकर स्वागत किया तो वहीं छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपिका शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। सांस्कृतिक आयोजनों की ओवरऑल प्रभारी डॉ मेघना शर्मा ने बताया कि यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन बुधवार को ड्रामा, वाद-विवाद, क्विज़, रंगोली, पोस्टर, गायन नृत्य व समूह नृत्य आदि प्रस्तुतियां हुईं।  ड्रामा प्रतियोगिता में प्रो. अनिल कुमार छंगाणी व डॉ सीमा शर्मा निर्णायकगण के रूप में शामिल रहे तो वहीं इनके अलावा नृत्य प्रस्तुतियों की निर्णायक डॉ. मेघना शर्मा रहीं। आयोजन प्रभारी के रूप में डॉक्टर प्रगति सोबती व डॉ अभिषेक वशिष्ठ शामिल थे।...

मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बस कंडक्टर पर लोहे की रॉड से किया हमला

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। रोडवेज बस कंडक्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बस कंडक्टर ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सदर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 12 दिसंबर की रात को 10:25 बजे की बताई है। पुलिस के अनुसार नागौर रोडवेज बस डीपो परिचालक सौभाग्यपाल सिंह ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि अम्बेडकर सर्किल से करीब 50 मीटर आगे दो मोटरसाईकिलों पर चार-पांच लड़के आये और उसे गिराकर लोहे की रॉड पर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके सिर, बांये हाथ व दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई। आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।