Skip to main content

बीकानेर प्रेस क्लब की पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू, जिला कलेक्टर ने की शुरुआत, पहले दौर में ये रहे विजेता

बीकानेर बुलेटिन



उद्यमी धारणिया रहे विशिष्ठ अतिथि

बीकानेर, 14 दिसंबर। बीकानेर प्रेस क्लब की पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत बुधवार को डॉ. करणीसिंह स्टेडियम में बैडमिन्टन प्रतियोगिता से हुई। 
शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल थे। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रतिनिधि लोकतंत्र के चौथा स्तंभ के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इसके साथ आयोजित खेल पखवाड़ा फिट इंडिया व चिरंजीवी राजस्थान की परिकल्पना के मद्देनजर एक नवाचार है। उन्होंने कहा कि खेल के साथ हम फिट रहेंगे। अगर हम फिट रहेंगे तो स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे और हमारी कार्य क्षमता भी बढ़ेगी। कलाल ने कहा कि कलम के साथ खेल कौशल में पारंगत होने श्रेष्ठ है। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवाने की बात भी कही। 

विशिष्ट अतिथि उद्यमी रामरतन धारणिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन को अनुशासित करता है। हमारे व्यक्तित्व में सुधार के साथ आत्मविश्वास के स्तर में बढ़ौतरी एवं शारीरिक तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। 

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य ने कहा कि खबरों की प्रतिस्पर्धा तथा भागमभाग की जिन्दगी में इस प्रकार की प्रतियोगिता सुकून देने वाली है। इससे आपसी समन्वय,भाईचारे की भावना का भी विकास होता है। 


बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने कहा कि पत्रकार शारीरिक रूप से स्वस्थ और तदुरूस्त रहें, इसी प्रयोजन से खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस पखवाड़े में बैडमिन्टन, शतरंज, कैरम, दौड़ और क्रिकेट के मुकाबलें होंगे। इनमें 70 खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर जार के प्रदेश उपाध्यक्ष भवानी जोशी, जिलाध्यक्ष श्याम मारू, सचिव विक्रम जागरवाल ने भी विचार रखे। बाद में अतिथियों ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय लिया। कलाल ने बैडमिन्टन खेलकर विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आभार राजेश छंगाणी ने जताया। 

पहले दौर में ये रहे विजेता
संयोजक श्याम मारू ने बताया कि बैडमिन्टन के पहले राउंड में बुधवार को खेले गये मैचों में लक्ष्मण राघव, गुलाम रसूल, विजय जाजड़ा, सुमित व्यास, दिनेश जोशी, गिरीश श्रीमाली ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरे दौर के मुकाबलों में गुलाम रसूल, सुमित व्यास, लक्ष्मण राघव व दिनेश जोशी ने अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मारू ने बताया कि सेमीफाइनल व फाइनल के मुकाबले गुरूवार को खेले जाएंगे

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...