Skip to main content

यूथ फेस्टिवल आह्वान 2022 के दूसरे दिन एमजीएसयू में मची सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

बीकानेर बुलेटिन





आव्हान संस्कारों का हो, आह्वान एकता का हो : भंवर पुरोहित 

एमजीएसयू छात्र संघ द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में गीत संगीत की लगी झड़ी



एमजीएसयू छात्र संघ द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में आज का दिन सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों के नाम रहा। छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरे दिन के अतिथि हिन्दु जागरण मंच के प्रांत संयोजक श्री जेठानंद जी व्यास और विप्र फॉउन्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष श्री भंवर पुरोहित जी का शॉल व साफा पहनाकर स्वागत किया तो वहीं छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपिका शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।

सांस्कृतिक आयोजनों की ओवरऑल प्रभारी डॉ मेघना शर्मा ने बताया कि यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन बुधवार को ड्रामा, वाद-विवाद, क्विज़, रंगोली, पोस्टर, गायन नृत्य व समूह नृत्य आदि प्रस्तुतियां हुईं। 

ड्रामा प्रतियोगिता में प्रो. अनिल कुमार छंगाणी व डॉ सीमा शर्मा निर्णायकगण के रूप में शामिल रहे तो वहीं इनके अलावा नृत्य प्रस्तुतियों की निर्णायक डॉ. मेघना शर्मा रहीं। आयोजन प्रभारी के रूप में डॉक्टर प्रगति सोबती व डॉ अभिषेक वशिष्ठ शामिल थे। नृत्य प्रस्तुतियों में एकल, डुएट व समूह नृत्य प्रस्तुतियां हुई। इसमें एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, डूंगर महाविद्यालय, महारानी सुदर्शन महाविद्यालय, बिनानी कॉलेज, नेहरू शारदा पीठ और मेज़बान संस्था एमजीएसयू के छात्र सम्मिलित हुए।

वाद-विवाद व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन प्रभारी डॉ गौतम मेघवंशी और डॉ. संतोष कंवर शेखावत रहे जिसमें जिलेभर के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

यूथ फेस्टिवल के खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन प्रभारी डॉ यशवंत गहलोत के अनुसार आज फेस्टिवल के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के सेमीफाइनल व फाइनल खेले गये।
अतिथि जेठानंद व्यास ने मंच से फेस्टिवल आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के अनुशासित व्यवहार की  मुखर प्रशंसा की तो वहीं विप्र फाउंडेशन के भंवर पुरोहित ने युवा पीढ़ी से संस्कारों और सौहार्दपूर्ण एकता का आव्हान करने की मंच से बात की !
मीडिया प्रभारी डॉ॰ मेघना शर्मा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन प्रभार डॉ॰ ज्योति लखानी और अमरेश सिंह द्वारा संभाला गया तो वहीं गायन प्रतियोगिता के प्रभारी डॉ॰ प्रभु दान चारण व डॉ॰ लीला कौर रहे ।यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थी वर्ग से मुख्य समन्वयक देवांशी सिंह और यशवर्धन रहे। 

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ॰ अनिल कुमार दुलार के अनुसार तीसरे व अंतिम दिवस समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेताओं को मंच से पुरस्कृत किया जाएगा और सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय या महाविद्यालय को चल वैजयंती देकर सम्मानित किया जाएगा। 






                           

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...