Skip to main content

Posts

गंगाशहर का लुक सैलून बना कोरोना गाइडलाइंस फॉलो करने वाला श्रेष्ठ पार्लर!

बीकानेर बुलेटिन   गंगाशहर के चौरड़िया चौक स्थित लुक सैलून में कोरोना पीरियड में अपने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तरह की सावधानीया बरती और बीकानेर के सभी जेंट्स सैलून व पार्लर के लिए मिसाल बन गया ! सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार जब भी पार्लर खुला तो संचालक करण मारू ने किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतते हुए सभी तरह के सुरक्षा इंतजाम कर रखे थे ! एक साथ 2 कस्टमर से ज्यादा लोग पार्लर में प्रवेश ना करे ! प्रत्येक कस्टमर के सीट छोड़ने के बाद सीट और काम लिए गए औजारों को सेनेटॉइज करना ! प्रत्येक कस्टमर को शेविंग या कटिंग से पहले यूज एंड थ्रो किट पहनाना ! पार्लर के सभी तौलिए रोजनां रात को  गर्म पानी से धोना एवं यूज़ एंड थ्रो टॉवेल्स की भी व्यवस्था ! कस्टमर की भीड़ ना हो इसलिए उनको फोन पर खाली समय का अपॉइंटमेंट देना ! जैसी अन्य कई सुव्यवस्थित सुविधाओं ने ग्राहकों का मन मोह लिया ! लुक सैलून पार्लर के संचालक करण मारू कहते है कि इन्ही ग्राहकों से कमाना है तो विकट परिस्थितियों में इनका ही ख्याल नही रखेंगे तो किसका रखेंगे !

ब्रेकिंग न्यूज़:राजस्थान में नही होगी 10-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं

बीकानेर बुलेटिन प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं इस बार आयोजित नहीं की जाएंगी। बच्चों की जिन्दगी हमारे लिए अनमोल है। जब पूरा देश और राज्य कोरोना को प्रकोप झेल रहा है ऐसे में बच्चों पर परीक्षा का मानसिक बोझ उचित नहीं है।  बुधवार शाम हुई कैबिनेट बैठक में सीबीएसई की तर्ज पर कोविड-19 महामारी के चलते छात्रों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखकर परीक्षाएं न कराने का फैसला लिया गया। बैठक में सीएम अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई अन्य मंत्री व वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी मौजूद थे। कैबिनेट बैठक के बाद गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि छात्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और हित को ध्यान में रखकर इस वर्ष परीक्षा ना कराने का फैसला किया गया है। छात्रों को किस आधार पर मार्क्स दिए जाएंगे, इसका फॉर्मूला राजस्थान बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारी मिलकर तय करेंगे। अगर कोई छात्र मार्क्स से असंतुष्ट रहता है तो सीबीएसई की तरह उसे भी हालात सामान्य होने पर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।  

पानी किल्लत के समय वरदान बनी महावीर रांका की जल टैंकर सेवा,15 टैंकर से 19 दिनों में 1220 राउंड निकाल कर करवाई पानी की सप्लाई

बीकानेर बुलेटिन रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व पूनमचन्द झंवरी देवी कच्छावा ट्रस्ट ने हजारों टैंकर से जरुरतमंद क्षेत्रों में करवाई जलापूर्ति बीकानेर। नहरबंदी व भीषण गर्मी के चलते शहर में पानी की किल्लत हो चुकी थी, लोगों को पीने का पानी मिलना भी मुश्किल हो रहा था। पेयजल संकट को बढ़ता देख नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने पानी के टैंकर भिजवा कर जलापूर्ति का बीड़ा उठाया। पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट व पूनमचन्द झंवरी देवी कच्छावा ट्रस्ट के माध्यम से 15 मई से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति की गई। महावीर रांका ने बताया कि संक्रमण के इस दौर में स्वच्छता व स्वस्थ जीवन के लिए जल की महत्ता भी अधिक है।  जरुरत महसूस हुई तो बढ़ाए टैंकर व राउंड ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि कोरोना काल के चलते सेवा कार्यों में जुटे पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने पानी की किल्लत समस्या की गंभीरता को समझते हुए 15 मई से 10 टैंकर द्वारा ६0 राउंड से जलापूर्ति करवाई गई। साथ ही गत 4 दिनों में मांग बढऩे पर 15 टैंकर से 80 फेरों द्वारा लोगों को ...

वैक्सीन के लिए अब स्लॉट बुक करना हुआ आसान, इस नंबर पर करें कॉल

बीकानेर बुलेटिन कोविन पोर्टल पर वैक्सीन बुक कराने को लेकर लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इसको लेकर केंद्र सरकार को फटकार भी लगाई थी जिसके बाद अब वैक्सीन बुक करने के लिए फोन नंबर जारी किया गया है। दरअसल आप कोविन पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर पर ही फोन करके वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। सरकार ने 1 मई से 18-44 साल के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू की थी लेकिन लोगों को वैक्सीन नहीं मिल रही है। 18+ वाले जब कोविन पोर्टल पर अपने जिले में वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करते हैं तो No vaccine का मैसेज दिखाया जा रहा है या फिर सभी स्लॉट बुक दिखाए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने कॉल करके वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करने की सुविधा दी है।   फोन पर करें स्लॉट बुक  नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी के लिए चीफ आरएस शर्मा ने कहा है कि अब लोग कोविन पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर यानि 1075 पर फोन करके वैक्सीन के लिए अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। दरअसल गांव के लोगों और फीचर फोन वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुक करने में परेशानी हो रही जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। मोबाइल...

बीकानेर:मौसम के तापमान में गिरावट ठंडी हवाओं से सुहाना मौसम,बूंदाबांदी शुरू

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में दिन भर मौसम धूल भरी आँधी से चलता रहा शाम के बाद हालांकि बारिश ने दस्तक दी। पर हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने मौसम और सुहाना कर दिया बिजली की आंखमिचौली भी शुरू हुई। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आधा दर्जन से अधिक जिलों में दर्ज की गई बारिश,बारिश के चलते कई जिलों में गिरा दिन का तापमान, आज सर्वाधिक बारिश सीकर में 20 मिमी की गई दर्ज राजधानी जयपुर में 0.8 MM, अजमेर में 1.2 MM, बीकानेर 0.2 MM, चूरू 9.3 MM, भीलवाड़ा 11.8 MM बारिश दर्ज की गई।

अणुव्रत समिति का आयुर्वेदिक औषधि किट वितरण अभियान शुरू, जिला कलेक्टर मेहता ने किया शुभारंभ

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 2 जून। आयुर्वेद विभाग व अणुव्रत समिति गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक औषधि किट वितरण कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ।  पहले चरण में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने अपने कार्यालय में वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला कलेक्टर मेहता को आयुर्वेदिक औषधियों की किट भेंट की गई। जिला कलेक्टर ने वर्तमान समय में इस सेवा कार्य को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने संस्था की सराहना की।   इसके बाद महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित व उपमहापौर राजेंद्र पंवार को औषधि किट भेंट की गई। दोनों ने आयुर्वेदिक औषधि को उपयोगी बताया। इस दौरान अणुव्रत समिति मंत्री भंवर लाल सेठिया, कार्यक्रम प्रभारी मनोज सेठिया, सेठ छगन मल जमनादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के शिखर चंद डागा, समिति सदस्य रघुवीर प्रजापत व मनीष बाफना मौजूद रहे। वितरण कार्यक्रम का दूसरा चरण तेरापंथ भवन गंगाशहर आयोजित हुआ। एक कोरोना मरीज के पारिवारिक सदस्य को किट भेंट की गई। इस दौरान सहायक उप निदेशक सुरेश कुमार सैनी ने किट में शामिल सभी औषधियों के उपयोग व लाभ की जानकारी दी। सैनी ने बताया कि यह...

बीकानेर:18+ आयु वर्ग में गुरुवार को वैक्सिनेशन...

बीकानेर बुलेटिन 18+ आयु वर्ग में गुरुवार को भी टीकाकरण नहीं होगा। इस लिए 18-44 आयु वर्ग के ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होने का इंतजार ना करें। वहीं RCHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 45+ आयु वर्ग में कोरोना वैक्सीनेशन की Covaxin और COVISHIELD की कुछ ही सेंटरों पर डोज लगेगी। को-वैक्सीन की दूसरी डोज पहली डोज के 28 दिन बाद व कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद। जिन्हें 10 मार्च तक पहली डोज लगा चुके है वे ही बुधवार को दूसरी खुराक के लिए घर से निकलें l