Skip to main content

अणुव्रत समिति का आयुर्वेदिक औषधि किट वितरण अभियान शुरू, जिला कलेक्टर मेहता ने किया शुभारंभ

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 2 जून। आयुर्वेद विभाग व अणुव्रत समिति गंगाशहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक औषधि किट वितरण कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ। 

पहले चरण में जिला कलेक्टर नमित मेहता ने अपने कार्यालय में वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला कलेक्टर मेहता को आयुर्वेदिक औषधियों की किट भेंट की गई। जिला कलेक्टर ने वर्तमान समय में इस सेवा कार्य को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने संस्था की सराहना की।
 
इसके बाद महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित व उपमहापौर राजेंद्र पंवार को औषधि किट भेंट की गई। दोनों ने आयुर्वेदिक औषधि को उपयोगी बताया। इस दौरान अणुव्रत समिति मंत्री भंवर लाल सेठिया, कार्यक्रम प्रभारी मनोज सेठिया, सेठ छगन मल जमनादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के शिखर चंद डागा, समिति सदस्य रघुवीर प्रजापत व मनीष बाफना मौजूद रहे।

वितरण कार्यक्रम का दूसरा चरण तेरापंथ भवन गंगाशहर आयोजित हुआ। एक कोरोना मरीज के पारिवारिक सदस्य को किट भेंट की गई। इस दौरान सहायक उप निदेशक सुरेश कुमार सैनी ने किट में शामिल सभी औषधियों के उपयोग व लाभ की जानकारी दी। सैनी ने बताया कि यह आयुर्वेदिक औषधि किट कोरोना संक्रमितों के लिए बेहद उपयोगी है। वहीं जो स्वस्थ है। 

तेरापंथ न्यास के ट्रस्टी डॉ पूनम चंद तातेड़ ने कहा कि औषधियों से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जिससे हम सुरक्षित हो सकेंगे। कार्यक्रम प्रभारी मनोज सेठिया ने कहा कि समिति विगत एक माह से आयुर्वेद विभाग के साथ मिलकर काढ़ा वितरित कर रही है। अब किट वितरण कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। किट वितरण कार्यक्रम विभाग के दिशा निर्देशन में किया जाएगा।

समिति सहमंत्री मनीष बाफना ने बताया कि वितरण कार्यक्रम सेठ छगनमल जमना देवी चेरिटेबल ट्रस्ट व अणुव्रत समिति गंगाशहर के संयुक्त सौजन्य से आयोजित हो रहा है। 
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष राजेंद्र बोथरा, मंत्री भंवर लाल सेठिया, करणी दान रांका, रघुवीर प्रजापत, डॉ सरिता मोदी, डागा ट्रस्ट के शिखरचंद डागा, आयुर्वेद विभाग के डॉ राजेन्द्र विश्नोई, डॉ इरशाद रफीक, विजयलक्ष्मी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।