Skip to main content

Posts

बीकानेर:फार्मासिस्टों के वैक्सीनेशन के लिए लगेगा कैम्प

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर -22 मई। कलक्टर नमित मेहता के आदेशानुसार समस्त केमिस्ट (मालिक/भागीदार) फार्मासिस्टों के वैक्सीनेशन के लिए आरसीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता द्वारा तय किया गया है कि जल्द ही वैक्सीनेशन के लिए कैम्प लगाया जाएगा। बीकानेर डिवीजन कैमिस्ट्स एसोसिएशन के सचिव किशन जोशी, प्रवेश जोशी ने बताया कि वैक्सीनेशन कैम्प के लिए स्वयं का नाम, फर्म का नाम, मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी, जन्मतिथि, अपना आईडी कार्ड (आधार कार्ड साथ में लाना होगा) रजिस्ट्रेशन करना जरुरी है। जोशी ने बताया कि लिस्ट के आधार पर तहसील मुख्यालयों [श्रीडूंगरगढ़, नोखा, लूणकरणसर, श्रीकोलायत, बज्जू, छत्तरगढ़, खाजूवाला] पर भी वैक्सीनेशन कैम्प लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैमिस्ट्स से कहा गया है कि जिसे भी वैक्सीनेशन कराना है वे उपर्युक्त डीटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं उसके बाद विभाग द्वारा वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाएगा जो विभाग द्वारा कैम्प के माध्यम से लगवाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किशन जोशी (सचिव) मो. 9829217085 , प्रवेश जोशी मो. 8005725868 [वाट्सएप्प] पर सम्पर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ पात्र रोगियों को मिले-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 22 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को डॉ तनवीर मालावत अस्पताल में  कोरोना का चिरंजीवी योजना से इलाज का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की इस महती योजना पर प्रकाश डाला तथा सभी से इस योजना से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सन्देश को आमजन तक पहुँचाया कि चाहे राजस्थान सरकार का सारा बजट खर्च हो जाए, राजस्थान के किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कोरोना में राज्य सरकार द्वारा उठाये गए कदमों की भी विस्तार से जानकारी दी। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि सरकारी चिकित्सालयों के साथ-साथ  निजी चिकित्सालयों में भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के माध्यम से उपचार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने योजना के तहत कवर होने वाले रोगियों को चिन्हित निजी चिकित्सायों में भी उपचार करवाने की सुविधा दी है। उन्होंने डाॅ.तनवीर मालावत के सामाजिक सरोकार में दिए योगदान की सराहना की और कहा कि आपने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ...

जरूरतमंद व गरीब को दिए सुखा राशन सामग्री के किट

बीकानेर बुलेटिन उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने नगर पालिका कार्मिकों को सौंपे एरियर भुगतान का पत्र बीकानेर, 22 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने राजीव गांधी की पूण्य तिथि बलिदान दिवस के उपलक्ष में शनिवार को देशनोक नगर पालिका कार्यालय में गरीब और जरूरतंद परिवारों को सुखा राशन के किट प्रदान किए और नगर पालिका के चैयरमैन को एम्बुलेंस का स्वीकृति पत्र सौंपा। साथ ही उन्होंने नगर पालिका के सभी कार्मिकों को सातवें वेतनमान के एरियर के भुगतान के पत्र दिए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाटी ने कहा कि कोरोनाकाल की पहली लहर के दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में कोई भूखा नहीं रहे, उस पर काम किया था। उनके आव्हान पर सामाजिक संगठनों का राज्य सरकार को पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में भी किसी को भी भूखा नहीं रखने दिया जायेगा। इसी कड़ी में नगर पालिका प्रशासन की ओर से जरूतमंद परिवारों को 500 सूखा खाद्य सामग्री किट तथा भूरा परिवार ने 100 राशन सामग्री किट निःशुल्क प्रदान किए हैै। भाटी ने कहा कि सूखा भोजन के किट वार्डवार जरूरतंदों को दिए गए है। उन्हांेने सभी वार्डों के ...

बीकानेर:देशनोक भामाशाहों की भूमि-भाटी

बीकानेर बुलेटिन उच्च शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया सौर ऊर्जा प्लांट का उद्घाटन बीकानेर, 22 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को भामाशाह कैलाश चंद्र बोथरा, अशोक कुमार बोथरा पुत्र दीपचंद बोथरा देशनोक-कोलकता की ओर से उपलब्ध कराएं गए 20 किलोवाट सौर ऊर्जा प्लांट का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा कि देशनोक मां करणी और भामाशाहों की भूमि है। दानदाताओं के सहयोग से ही भव्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा गोशालाओं का निर्माण करवाए गए है। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के प्रारंभ हो जाने से चिकित्सालय में बिजली के बिल से निजात मिलेगी। करीब सालाना 60 हजार की राशि बिजली के बिल चुकाने पर खर्च होती थी, जिसकी बचत होगी और बचत की राशि चिकित्सालय की अन्य आवश्यकताओं पर खर्च हो सकेगी। नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा ने बताया कि हाॅस्पिटल प्रशासन ने नगर पालिका प्रशासन को अपने हाॅल का उपयोग करने की स्वीकृति दी है। बदले में नगर पालिका प्रशासन इस हाॅल की मैन्टीनेश का खर्चा वहन करेगा। उ...

डोर टु डोर सर्वे और वैक्सीनेशन की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 22 मई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (यूपीएससी) प्रभारियों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डोर-टु-डोर सर्वे तथा वैक्सीनेशन की प्रगति समीक्षा की गई। शर्मा ने कहा कि सर्वे टीमों को एक्टिव करते हुए प्रत्येक घर तक इनकी पहुंच सुनिश्चित की जाए। यह कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा इस दौरान सर्दी, जुकाम अथवा आईएलआई प्रकृति के चिन्ह्ति मरीजों को मेडिकल किट हाथोहाथ दी जाए। इस दौरान प्रोनिंग प्रक्रिया के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना के संभावित मरीजों को प्रारम्भिक स्तर पर चिन्हित करने तथा समय पर उपचार प्रारम्भ करने के दृष्टिकोण से डोर टु डोर सर्वे बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि यूपीएससी प्रभारी भी इनकी नियमित माॅनिटरिंग करें। उन्होंने यूपीएससी वार वैक्सीनेशन की स्थिति की समीक्षा की तथा कहा कि इस कार्य को पूर्ण गंभीरता से किया जाए। वैक्सीनेशन, कोरोना संक्रमण के विरूद्ध यह प्रभावी सुरक्षा चक्र है। वैक्सीनेशन के दौरान कोविड प्रोटोकाॅल की ...

मानव सेवा समिति ने दी छह बाईपेप मशीनें

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 22 मई। मानव सेवा समिति द्वारा शनिवार को कोरोना मरीजों के लिए छह बाईपेप मशीनें भेंट की गई।  इस अवसर पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश आर्य, डॉ. गिरीश प्रभाकर, डॉ. अशोक परमार , डॉ. मोहम्मद सलीम, डॉ. मनोहर , डॉ. दीवान जाखड उपस्थित थे। डॉ. आर्य ने कहा कि कोरोना की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर मरीजों के उपचार के लिए यह मशीनें बेहद उपयोगी साबित होंगी। डॉ. आर्य ने बताया कि मानव सेवा समिति द्वारा यूरोलॉजी और बच्चा अस्पताल को गोद लिया हुआ है। डॉ. आर्य ने बताया कि इन मशीनों का मूल्य 4.7 लाख रुपये है।

बीकानेर:18+ वैक्सिनेशन होगी क्या रविवार को ?

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में कोरोना वैक्सीन को लेकर हर रोज युवाओं में उत्साह रहता है। हर दिन ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होने के इंतजार में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा है। बीकानेर में कोरोना वैक्सीन 18+ आयु वर्ग में रविवार को केवल 11 ग्रामीण क्षेत्रों में ही COVISHIELD डोज का वैक्सिनेशन होगा। शहर में रविवार को 18+ आयु वर्ग में वैक्सिनेशन नहीं होगा। शहर के युवा साथी इंतजार ना करें। बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 45+ वैक्सिनेशन होगा जिसमें अधिकांश सेन्टरो पर Covaxin तो कुछ सेंटरों पर COVISHIELD की डोज लगेगी।