Skip to main content

Posts

चाय पैकेट एवं गुटखा को एमआरपी से ज्यादा कीमत पर बेचने पर लगाई दस हजार की पेनल्टी’

बीकानेर बुलेटिन जयपुर 7 मई। प्रदेश में रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के दौरान उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुएं उचित एवं सही दाम पर मिले इसके लिए विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। टीम द्वारा शुक्रवार को 43 निरीक्षण किए गए। इस दौरान तीन दुकानदारों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर12 हजार500 रुपए की पेनल्टी लगाई। उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि झालावाड़ जिले के भवानी मंडी कस्बे में मोहन एजेंसी द्वारा गुटखा पर अंकित एमआरपी से अधिक कीमत लेने एवं राहुल किराना स्टोर द्वारा चाय के पैकेट को एमआरपी से अधिक दाम से बेचने पर दोनों दुकानदारों के  विरुद्ध 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।  उन्होंने बताया कि भवानी मंडी कस्बे में स्थित आदिनाथ किराना स्टोर द्वारा नमकीन के पैकेट बिना डिक्लेरेशन के बेचे जा रहे थे जिस पर टीम द्वारा 2 हजार500 रुपए का जुर्माना लगाया।

नाइट्रोजन उपयोगकर्ता औद्योगिक इकाइयों में ऑक्सीजन उत्पादन की सम्भावनाओं पर हुई चर्चा, जिला कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 7 मई। शहरी क्षेत्र में नाइट्रोजन जनरेशन वाली औद्योगिक इकाइयों में ऑक्सीजन उत्पादन की चर्चा के मद्देनजर शुक्रवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि शहरी क्षेत्र की चार औद्योगिक इकाइयों में पैकेजिंग के लिए नाइट्रोजन का उपयोग होता है। वर्तमान परिस्थितियों में इन नाइट्रोजन प्लांट्स को ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट्स में बदलने की तकनीकी प्रक्रिया पर चर्चा की गई। साथ ही इसमें लगने वाले समय और उत्पादन पर भी विचार विमर्श किया गया। जिला कलक्टर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में कोविड मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था के मद्देनजर ऑक्सीजन महत्वपूर्ण घटक है। ऐसे में यदि इन इकाइयों द्वारा इस दिशा में प्रयास किया जाए। बैठक के दौरान श्रीराम फूड्स द्वारा पहल करते हुए इसकी सम्भावनाओं पर काम करने की सहमति जताई। उल्लेखनीय है कि श्रीराम फूड्स के अलावा सन साइन फूड्स, बीकाजी फूड्स और सेठिया स्वीट्स द्वारा खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग के लिए नाइट्रोजन का उपयोग किया जाता है। बैठक में इन इकाइयों के प्रतिनिधि मौजूद ...

WhatsApp यूजर्स के लिए गुड न्यूज़! बंद नहीं होगा किसी का अकाउंट

बीकानेर बुलेटिन इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। व्हाट्सऐप ने अपनी विवादित प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट को स्वीकार करने की 15 मई की डेडलाइन से जुड़ा फैसला वापस ले लिया है। इसके साथ ही WhatsApp ने ये भी कहा है कि शर्तों को स्वीकार न करने पर भी WhatsApp अकाउंट को हटाया नहीं जाएगा।  प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स ने जताई थी चिंता  गौरतलब है कि व्हाट्सऐप की प्रस्तावित नीति पर यूजर्स ने अपने डाटा के अधिकार को लेकर चिंताएं जताई थी। व्हाट्सऐप के तमाम उपयोगकर्ताओं ने कहा कि नयी नीति के तहत उनका डेटा व्हाट्सऐप का स्वामित्व रखने वाली कंपनी फेसबुक के साथ शेयर किए जाएगा। नहीं डिलीट होगा कोई भी WhatsApp अकाउंट  इस प्राइवेसी पॉलिसी की वजह से WhatsApp (मैसेजिंग एवं कॉलिंग सेवा देने वाले कंपनी) की काफी आलोचनाएं हो रही थीं। व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने बताया है कि प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़े अपडेट को स्वीकार नहीं करने पर 15 मई को कोई खाता डिलीट नहीं किया जाएगा। उन्होंने ईमेल के जरिए भेजे गए एक सवाल के जवाब में शुक्रवार को कहा कि इस अपडेट की वजह से 15 ...

गंगाशहर में तीन जेंट्स पार्लर सहित 6 प्रतिष्ठान सीज, वसूला 8900 जुर्माना

बीकानेर बुलेटिन नगर निगम ने सीज किए 6 प्रतिष्ठान बीकानेर, 7 मई। कोविड गाइडलाईन की अवहेलना किए जाने पर नगर निगम के कोविड प्रर्वतन दल द्वारा शुक्रवार को 6 प्रतिष्ठानों को सीज कर 8900 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।                         निगम उपायुक्त पंकज शर्मा बताया कि प्रभारी अधिकारी जगदीश खीचड़ के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान गंगाशहर स्थित स्टाइल ब्यूटी पार्लर, जय भैंरुनाथ जेंट्स पार्लर, टच एंड ग्लो जेंट्स पार्लर को गैर अनुमत होने के बावजूद खुला रखने पर एवं सैलून में ग्राहकों की भीड़ एकत्रित करने पर सीज किया गया। वहीं दूसरी ओर गंगाशहर स्थित हर सिद्धि इलेक्ट्रिक, गंगाशहर मुख्य बाजार स्थित के.के. फुटवियर शीतलागेट स्थित माताश्री फूड कॉर्नर को भी गैर  अनुमत श्रेणी के बावजूद खुला रखने के कारण सीज किया। इस प्रकार निगम द्वारा कुल 6 प्रतिष्ठान गैर अनुमत श्रेणी के होने के बावजूद खुले पाए जाने पर इन्हें सीज करके 8900 रुपए जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही के दौरान अशोक व्यास, स्वच्छता निरीक्षक नेक मोहम्मद,किशन व्यास, विनोद स्वामी व को...

मरीज के सांस स्तर को सुधारने में मददगार है प्रोनिंग,जिला कलक्टर ने किया स्टीकर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 7 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार को प्रोनिंग प्रक्रिया की जानकारी से संबंधित स्टीकर का विमोचन किया। इस अवसर पर मेहता ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने यह सलाह दी गई है कि जिन कोविड मरीजों को सांस संबंधी दिक्कत हो और आॅक्सीजन स्तर 94 से नीचे आ जाए तो वे प्रोनिंग (पेट के बल लेटकर) करें, जिससे उनके फेफड़ों में रक्त का संचार बेहतर होगा। आॅक्सीजन आसानी से पहुँच सकेगी, यह प्रक्रिया मरीज के सांस स्तर को सुधारने में काफी मददगार साबित होगी। नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने कहा कि कोविड मरीज, पेट के बल (प्रोनिंग) लेटकर अपना आॅक्सीजन स्तर सुधार सकें, इसके मद्देनजर जागरुकता के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा स्टीकर प्रकाशित किए गए हैं। निगम द्वारा यह स्टीकर आॅटो रिक्शा, वाहनों, दुकानों, चैराहों तथा प्रमुख स्थानों पर चस्पा करवाए जाएंगे, जिससे कोविड मरीजों में प्रोनिंग के माध्यम से आॅक्सीजन स्तर सुधारने की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरूण प्रकाश शर्मा ...

बीकानेर:शनिवार को इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 7 मई। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव हेतु शनिवार को सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि शनिवार को चेतनानंद रोड, मूंधड़ा बगीची, नत्थूसर गेट टंकी, नत्थूसर गेट क्षेत्र, हर्षोलाब तालाब, बारहगुवाड़ चौक,काश नदी, मोहता चौक,मथानियो का चौक, मरूनायक मंदिर,बेदों का चौक,सब्जी मंडी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

कोरोना अपडेट:नही थम रहा कोरोना आज भी 700 पार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले में कोरोना संक्रमण जिले में विस्फोटक बनता जा रहा है। जिसके चलते न केवल दिन प्रतिदिन मामले बढ़ते जा रहे है। बल्कि मौत के आंकड़ों में भी इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को दूसरी रिपोर्ट में 154 नये मामले प्रकाश में आएं है। इनमें पूर्व में संक्रमित मरीजों के परिजन ही है। इन पॉजिटवों के साथ ही आज 2131 सैम्पल में से आंकड़ा बढ़कर 705 हो गया है।  पिछले पांच दिनों में करीब तीन हजार पांच सौ से ज्यादा रोगी पॉजिटिव से नेगेटिव भी हुए है।कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि पहली लिस्ट में 551 नये संक्रमित सामने आए है । आज आएं संक्रमित मरीज विश्वकर्मा गेट, बिनानी चौक ,मालियों का मोहल्ला, चौतीना कुआं ,भाटों का बास, पारीक चौक ,फड बाजार ,ब्रह्मपुरी चौक,रीडी , कुम्हारों का मोहल्ला, खाजूवाला ,बेसिक स्कूल के पास  ,चौधरी कॉलोनी , चोपड़ा बाड़ी  ,बांसी बरसिंगसर  ,कोलायत ,रानी बाजार ,गांधीनगर ,पुरानी गिनानी ,तिलक नगर ,वल्लभ गार्डन ,भुट्टो का चौराहा ,उदासर, राजासर भाटियान, चौधरी कॉलोनी ,अंबेडकर कॉलोनी  ,जेल रोड, शिवबाड़ी, पटेल नगर, कानासर ,सुभाषपुरा, ...