Skip to main content

मरीज के सांस स्तर को सुधारने में मददगार है प्रोनिंग,जिला कलक्टर ने किया स्टीकर का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 7 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शुक्रवार को प्रोनिंग प्रक्रिया की जानकारी से संबंधित स्टीकर का विमोचन किया।

इस अवसर पर मेहता ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने यह सलाह दी गई है कि जिन कोविड मरीजों को सांस संबंधी दिक्कत हो और आॅक्सीजन स्तर 94 से नीचे आ जाए तो वे प्रोनिंग (पेट के बल लेटकर) करें, जिससे उनके फेफड़ों में रक्त का संचार बेहतर होगा। आॅक्सीजन आसानी से पहुँच सकेगी, यह प्रक्रिया मरीज के सांस स्तर को सुधारने में काफी मददगार साबित होगी।

नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने कहा कि कोविड मरीज, पेट के बल (प्रोनिंग) लेटकर अपना आॅक्सीजन स्तर सुधार सकें, इसके मद्देनजर जागरुकता के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा स्टीकर प्रकाशित किए गए हैं। निगम द्वारा यह स्टीकर आॅटो रिक्शा, वाहनों, दुकानों, चैराहों तथा प्रमुख स्थानों पर चस्पा करवाए जाएंगे, जिससे कोविड मरीजों में प्रोनिंग के माध्यम से आॅक्सीजन स्तर सुधारने की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरूण प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।


प्रोनिंग कैसे करें

प्रोनिंग के लिए चार से पांच तकियों की जरूरत है। सबसे पहले रोगी बिस्तर पर पेट के बल लेटें। एक तकिया गर्दन के नीचे रखे। एक या दो तकिए छाती और पेट के नीचे बराबर में रखें। दो तकियों को पैर के पंजों के नीचे दबाकर रखें और ध्यान रखें इस दौरान कोविड रोगी को गहरी और लंबी सांस लेते रहना है। इस प्रक्रिया को 30 मिनट से 2 घंटे तक किया जा सकता है।

ध्यान रखने योग्य बातें

भोजन के तुरन्त बाद प्रोनिंग से बचें। प्रक्रिया को करते समय घावों और चोट को ध्यान में रखें। गर्भावस्था में महिला प्रोनिंग न करें। गंभीर कार्डियक रोग से ग्रस्त मरीज, स्पाइन से जुड़ी परेशानी हो या फिर पेल्विक फैक्चर हो तो प्रोनिंग करने से नुकसान हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।