Skip to main content

Posts

बीकानेर:पेट्रोल पंपो पर तेल भरवाने के नाम पर लूट करने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश।

बीकानेर बुलेटिन > ऐसे पेट्रोल पंपो को रैकी करके चिन्हित करते थे जहां सीसीटीवी कैमरे ना हो। > पूगल थाना एसएचओ के नेतृत्व में की गई विशेष टीम का  गठन। >शातिर गैंग द्वारा नोखा, पूगल व नागौर पेट्रोल पंपो पर की थी लूट की वारदात।  > आरोपियों से की जा रही है गहनता से पूछताछ अन्य वारदातो की खुलने की संभावना। बीकानेर पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देश पर बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप की लूट की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में पुगल थाना अधिकारी द्वारा की गई और साइबर सेल में हेड कांस्टेबल दीपक यादव की अहम भूमिका रही। ज्ञात रहे नोखा नागौर पर पेट्रोल पंप पर लूट की गई थी इस आरोप में पुलिस ने सत्य गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें विनोद पुत्र भंवर लाल बिश्नोई निवासी मुकाम, लेख राम पुत्र राम गोपाल विश्नोई निवासी मुकाम, रामेश्वर पुत्र शंकरलाल निवासी जांगलू, सुरेश पुत्र रामनिवास निवासी नागौर और आदेश पुत्र श्रवण रा म निवासी कद्दूसु को गिरफ्तार किया। यह सारी कारवाही पुलिस ने एसपी के निर्देशन में की सभी पुलिस महकमे की अहम भूमि...

वैवाहिक स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल की पालना हो सुनिश्चित : कलक्टर मेहता

बीकानेर बुलेटिन जिला कलेक्टर नमित मेहता एवं नगर निगम आयुकर ए एच गौरी ने वैवाहिक स्थलों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना हेतु बीकानेर के मैरिज पैलेस एवं भवन संचालकों से चर्चा की । जिला कलेक्टर अमित मेहता एवं नगर निगम आयुक्त ए गोरी ने बताया कि मैरिज पैलेस में आयोजित विवाह समारोह हेतु आयोजनकर्ता को प्रशासन को पूर्व में सूचना देनी होगी फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा । साथ ही स्क्रीनिंग एवं स्वच्छता सुनिश्चित करनी होगी तथा बार-बार भवन को सैनिटाइज किया जाना आवश्यक होगा और आमंत्रित मेहमानों की संख्या 200 से अधिक नहीं हो तथा समारोह की वीडियोग्राफी करवाई जानी आवश्यक है ओर बंद स्थानों में होल क्षमता की 50 प्रतिशत तक अधिकतम 200 व्यक्तियों की सीलिंग रखते हुए ही व्यक्ति अनुमत किये जाए । इन प्रोटोकॉल की पालना ना होने पर कार्यवाही की जाएगी और राज महामारी अधिनियम 2020 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत नियमानुसार 25000 रुपये तक जुर्माना भी लगाया जाएगा । इस पर भवन संचालकों ने जिला कलक्टर नमित मेहता को आश्वश्त करते हुए बताया कि हमारे द्वारा प्रोटोकॉल की पूर्णतया पालना की जाएगी व भवन सीज की कार्यवाही में ...

आप भी रहे सचेत, नगर निगम ने अस्थाई रूप से सीज किए चार प्रतिष्ठान

बीकानेर बुलेटिन कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दस लोगों और दो संस्थानों के खिलाफ लगाई शास्ति बीकानेर, 1 अप्रैल। कोविड प्रोटोकोल की पालना न करने वाले 4 संस्थानों को नगर निगम द्वारा अस्थाई रूप से सीज किया गया है। वहीं सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाले 10 व्यक्तियों तथा 2 संस्थानों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शास्ति वसूली गई है।  निगम आयुक्त ए.एच. गौरी ने बताया कि गुरुवार को प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया तथा नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रोटोकॉल की पालना न करने वाले बड़े संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्थाई रूप से सीज किया गया। सीज किए जाने वाले संस्थानों में अंबेडकर सर्किल स्थित आईसीआईसीआई होम लोन बैंक एवं पार्श्वनाथ आइसक्रीम तथा मेडिकल चौराहा स्थित स्वास्तिक मेडिकोज और एसआर मेडिकोज शामिल हैं। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाले 10 व्यक्तियों तथा 2 संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक-एक हजार सहित...

'सोणो राजस्थान' और 'विहंगम राजस्थान' में छाई बीकानेर की कलाकृतियां, जयपुर में 5 अप्रैल तक होगा आयोजन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 1 अप्रेल । पर्यटन विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान ललित कला अकादमी एवं जवाहर कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान दिवस के अवसर पर जयपुर मेंआयोजित पांच दिवसीय कला प्रदर्शनी 'सोणो राजस्थान' एवं फोटो प्रदर्शनी  'विहंगम राजस्थान' में बीकानेर के कलाकारों की कलाकृतियों  को भरपूर सराहना मिल रही है।  'सोणो राजस्थान' कला प्रदर्शनी में राज्य के 110 कलाकारों की 167 कलाकृतियां एवं मूर्तिशिल्प प्रदर्शित किये गये हैं। वहीं  'फोटो प्रदर्शनी' 54 फोटोग्राफर के 85 फोटो प्रदर्शित किये गये । इस प्रदर्शनी में बीकानेर के वरिष्ठ कलाकार महावीर स्वामी ने मिनिएचर शैली में महात्मा बुद्ध की चित्रकृति तथा डाॅ. रजनीश हर्ष ( सचिव राजस्थान ललित कला अकादमी) ने अपनी कृति के माध्यम से - नाट्य कला के नौ रस को दर्शाया है । इसी प्रकार कमल किशोर जोशी ने रामपुरिया हवेली को अपनी आलौकिक दृष्टि से देखते हुये चित्रित किया है । श्रीकांत रंगा ने बचपन की यादों को हवेलियों और विंटेज कार के माध्यम से दिखाया है।   अनिकेत कच्छावा ने स्कूल बेग से जुड़ी कृतियों को चि...

कोरोना अपडेट:आज आये संक्रमित इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ गुरूवार को 18 नए मरीज मिले। फरवरी से तुलना की जाए तो मार्च में 12 गुना ज्यादा मरीज मिले हैं। इस महीने जिले में 239 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सुदर्शना नगर से दो,भुट्टो का बास, पीबीएम कैम्पस, तिलक नगर, देशनोक, पीएस छत्तरगढ़, गुलजार बस्ती, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, गंगाशहर, नई लेन गंगाशहर से दो, कोलासर, वार्ड नं 16 चौधरी कॉलोनी लूणकरणसर से दो, धर्मनगर द्वार, जस्सूसर गेट, उत्तमादेसर से एक मरीज शामिल है।

बज्जू क्षेत्र के किसानों को डिग्गी अनुदान के 37.71 करोड़ रुपये जारी

बीकानेर बुलेटिन वर्ष 2018-19 के डिग्गी अनुदान का बकाया 30 करोड़ 85 लाख एवं वर्ष 2020-21 का डिग्गी अनुदान 6 करोड़ 86 लाख शामिल-श्री भंवर सिंह भाटी बीकानेर, 01 अप्रैल। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू एवं बीकमपुर क्षेत्र के किसानों के डिग्गी निर्माण योजना के अनुदान वर्ष 2018-19 से वर्ष 2020-21 तक समस्त भुगतान के लिए राज्य सरकार ने 37.71 करोड़ की राशि जारी कर दी है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि उनके क्षेत्र के 643 किसानों का वर्ष 2018-19 से डिग्गी अनुदान भुगतान लम्बित चल रहा था। भाटी इसके लिए निरन्तर प्रयासरत थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया के समक्ष यह मांग रखी एवं पत्र व्यवहार भी किए। उच्च शिक्षा मंत्री के यह प्रयास रंग लाए तथा सरकार ने सभी 643 किसानों को श्रेणीवार 3 लाख, 2 लाख व 1 लाख रुपये की निर्धारित दर से कुल 30 करोड़ 85 लाख की राशि जारी कर दी है। इससे बज्जू क्षेत्र के किसानों को 20 करोड़ 25 लाख तथा बीकमपुर क्षेत्र के किसानों को 10 करोड़ 60 लाख का अनुदान प्राप्त होगा। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत भी बज्...

घर-घर सर्वे के लिए कमेटियां गठित, सात दिनों में करना होगा सर्वे-स्क्रीनिंग

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर 1 अप्रैल। कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए घर-घर सर्वे कर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने, जागरूकता फैलाने, टीकाकरण हेतु व्यक्तियों का चिन्हीकरण करने तथा अभियान को और अधिक गति प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने विभिन्न कमेटियों का गठन किया है। सर्वे एवं स्क्रीनिंग कार्य के लिए शहरी क्षेत्र में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश को प्रभारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप दोनों कमेटियों के सहप्रभारी होंगे। शहरी क्षेत्र के सर्वे दल में संबंधित यूपीएचसी के चिकित्सा अधिकारी, नगरीय निकाय के स्वास्थ्य निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के लिए बीएलओ, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के सर्वे दल में संबंधित पीएचसी अथवा सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, संबंधित क्षेत्र के बीएलओ व पटवारी, एएनएम, साथिन, आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया गया है। जिला कल...