Skip to main content

'सोणो राजस्थान' और 'विहंगम राजस्थान' में छाई बीकानेर की कलाकृतियां, जयपुर में 5 अप्रैल तक होगा आयोजन

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 1 अप्रेल । पर्यटन विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान ललित कला अकादमी एवं जवाहर कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान दिवस के अवसर पर जयपुर मेंआयोजित पांच दिवसीय कला प्रदर्शनी 'सोणो राजस्थान' एवं फोटो प्रदर्शनी  'विहंगम राजस्थान' में बीकानेर के कलाकारों की कलाकृतियों  को भरपूर सराहना मिल रही है। 

'सोणो राजस्थान' कला प्रदर्शनी में राज्य के 110 कलाकारों की 167 कलाकृतियां एवं मूर्तिशिल्प प्रदर्शित किये गये हैं। वहीं  'फोटो प्रदर्शनी' 54 फोटोग्राफर के 85 फोटो प्रदर्शित किये गये ।
इस प्रदर्शनी में बीकानेर के वरिष्ठ कलाकार महावीर स्वामी ने मिनिएचर शैली में महात्मा बुद्ध की चित्रकृति तथा डाॅ. रजनीश हर्ष ( सचिव राजस्थान ललित कला अकादमी) ने अपनी कृति के माध्यम से - नाट्य कला के नौ रस को दर्शाया है । इसी प्रकार कमल किशोर जोशी ने रामपुरिया हवेली को अपनी आलौकिक दृष्टि से देखते हुये चित्रित किया है । श्रीकांत रंगा ने बचपन की यादों को हवेलियों और विंटेज कार के माध्यम से दिखाया है।

 
अनिकेत कच्छावा ने स्कूल बेग से जुड़ी कृतियों को चित्रित किया है । मालचन्द पारीक ने रिसायत कालीन कोर्ट कचहरी में चलने वाले स्टाम्प के साथ गणगौर को दर्शाया है । वहीं बीकानेर के मोना सरदार डूडी ने अपनी कुरेचन पद्धति से अपनी भावनाओं को अपने चित्रों में दिखाया तथा इसके साथ-साथ अजीज भुट्टो ने अपनी फोटोग्राफी में बीकानेर की हवेलियों व पणिहारण का छाया चित्र तथा मनीष पारीक ने 360 डिग्री, बीकानेर की दीवाली व बीकानेर को दर्शाया है । बीकानेर के इन सभी कलाकारों की कृतियों एवं छाया चित्रों को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है । प्रदर्शनी का उद्घाटन 30 मार्च को हुआ था। यह 5 अप्रैल तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।