Skip to main content

घर-घर सर्वे के लिए कमेटियां गठित, सात दिनों में करना होगा सर्वे-स्क्रीनिंग

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर 1 अप्रैल। कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए घर-घर सर्वे कर प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने, जागरूकता फैलाने, टीकाकरण हेतु व्यक्तियों का चिन्हीकरण करने तथा अभियान को और अधिक गति प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने विभिन्न कमेटियों का गठन किया है।

सर्वे एवं स्क्रीनिंग कार्य के लिए शहरी क्षेत्र में अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश को प्रभारी बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप दोनों कमेटियों के सहप्रभारी होंगे। शहरी क्षेत्र के सर्वे दल में संबंधित यूपीएचसी के चिकित्सा अधिकारी, नगरीय निकाय के स्वास्थ्य निरीक्षक, संबंधित क्षेत्र के लिए बीएलओ, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनी होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के सर्वे दल में संबंधित पीएचसी अथवा सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, संबंधित क्षेत्र के बीएलओ व पटवारी, एएनएम, साथिन, आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि इन कमेटियों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति का सर्वे निर्धारित प्रारूप में किया जाएगा, जिससे सभी वंचित व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा सके तथा आमजन को जागरुक किया जा सके। इन कमेटियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के वार्ड पार्षद, सरपंच, वार्ड पंच सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भी सतत सपंर्क रखा जाएगा। सर्वे और स्क्रीनिंग का यह कार्य सात दिनों में पूर्ण करना होगा।

किसी स्तर पर नहीं हो लापरवाही

सर्वे कार्य में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसा पाए जाने पर सख्त कार्यवाही होगी। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रत्येक कमेटी द्वारा प्रतिदिन की सर्वे एवं स्क्रीनिंग रिपोर्ट ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दनी होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिला स्तर पर इसका संकलन किया जाएगा। संबंधित ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके क्षेत्र में वैक्सीनेशन का प्रतिशत औसत प्रतिशत से नीचे नहीं रहना चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि कोविड-19 गाइडलाइन पालना में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाए।

माॅनिटरिंग के लिए कमेटियां गठित

जिला कलक्टर ने बताया कि टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने व पूर्ण प्रबंधन के लिए शहरी क्षेत्र के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नेतृत्व में कमेटियां गठित की गई हैं। शहरी क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी कमेटी के इसमें शामिल किया हया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तथा उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग सदस्य होंगे।

यह कमेटियां जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कोरोना के विरूद्ध प्रभावी प्रबंधन एवं सरकार द्वारा जारी निर्देशों का क्रियान्वयन करेगी। साथ ही कोविड वैक्सीनेशन कार्य की सतत माॅनिटरिंग करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।