Skip to main content

बज्जू क्षेत्र के किसानों को डिग्गी अनुदान के 37.71 करोड़ रुपये जारी

बीकानेर बुलेटिन





वर्ष 2018-19 के डिग्गी अनुदान का बकाया 30 करोड़ 85 लाख एवं वर्ष 2020-21 का डिग्गी अनुदान 6 करोड़ 86 लाख शामिल-श्री भंवर सिंह भाटी

बीकानेर, 01 अप्रैल। श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू एवं बीकमपुर क्षेत्र के किसानों के डिग्गी निर्माण योजना के अनुदान वर्ष 2018-19 से वर्ष 2020-21 तक समस्त भुगतान के लिए राज्य सरकार ने 37.71 करोड़ की राशि जारी कर दी है।
उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि उनके क्षेत्र के 643 किसानों का वर्ष 2018-19 से डिग्गी अनुदान भुगतान लम्बित चल रहा था। भाटी इसके लिए निरन्तर प्रयासरत थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत एवं कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया के समक्ष यह मांग रखी एवं पत्र व्यवहार भी किए।
उच्च शिक्षा मंत्री के यह प्रयास रंग लाए तथा सरकार ने सभी 643 किसानों को श्रेणीवार 3 लाख, 2 लाख व 1 लाख रुपये की निर्धारित दर से कुल 30 करोड़ 85 लाख की राशि जारी कर दी है। इससे बज्जू क्षेत्र के किसानों को 20 करोड़ 25 लाख तथा बीकमपुर क्षेत्र के किसानों को 10 करोड़ 60 लाख का अनुदान प्राप्त होगा।

इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत भी बज्जू क्षेत्र के कुल 222 किसान, जिनमें अनुसूचित जाति के 75 एवं अनु. जन जाति वर्ग के 147 हैं, उनको भी डिग्गी निर्माण योजना अन्तर्गत अनुदान के 6 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री भाटी ने कोरोना दुष्प्रभाव से राज्य की विपरीत आर्थिक स्थिति के बावजूद किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा उनके आग्रह पर क्षेत्र के किसानों के लिये वर्षो से लम्बित अनुदान के साथ-साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष की अनुदान राशि का भी सम्पूर्ण भुगतान किए जाने पर कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया है। दूसरी और मंत्री भाटी के विधानसभा क्षेत्र के किसानों में अनुदान भुगतान की सूचना मिलने पर हर्ष का माहौल है, किसानों ने इसका सम्पूर्ण श्रेय अपने विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।