Skip to main content

वैवाहिक स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल की पालना हो सुनिश्चित : कलक्टर मेहता

बीकानेर बुलेटिन





जिला कलेक्टर नमित मेहता एवं नगर निगम आयुकर ए एच गौरी ने वैवाहिक स्थलों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना हेतु बीकानेर के मैरिज पैलेस एवं भवन संचालकों से चर्चा की । जिला कलेक्टर अमित मेहता एवं नगर निगम आयुक्त ए गोरी ने बताया कि मैरिज पैलेस में आयोजित विवाह समारोह हेतु आयोजनकर्ता को प्रशासन को पूर्व में सूचना देनी होगी फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा । साथ ही स्क्रीनिंग एवं स्वच्छता सुनिश्चित करनी होगी तथा बार-बार भवन को सैनिटाइज किया जाना आवश्यक होगा और आमंत्रित मेहमानों की संख्या 200 से अधिक नहीं हो तथा समारोह की वीडियोग्राफी करवाई जानी आवश्यक है ओर बंद स्थानों में होल क्षमता की 50 प्रतिशत तक अधिकतम 200 व्यक्तियों की सीलिंग रखते हुए ही व्यक्ति अनुमत किये जाए । इन प्रोटोकॉल की पालना ना होने पर कार्यवाही की जाएगी और राज महामारी अधिनियम 2020 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत नियमानुसार 25000 रुपये तक जुर्माना भी लगाया जाएगा । इस पर भवन संचालकों ने जिला कलक्टर नमित मेहता को आश्वश्त करते हुए बताया कि हमारे द्वारा प्रोटोकॉल की पूर्णतया पालना की जाएगी व भवन सीज की कार्यवाही में शिथिलता बरतने का निवेदन किया । इस चर्चा में द्वारकाप्रसाद पचीसिया, जुगल राठी, डॉ प्रकाश ओझा, पूनमचंद कच्छावा, विनोद गोयल, बृजमोहन चांडक, लालचंद राठी, रामकिशन राठी, जुगल डागा, विकास अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, हंसराज डागा, संजय गोयल, विपिन मुसरफ, मनमोहन गहलोत, मनीष गहलोत, श्यामसुंदर राठी, जगदीश चारण, भीमसेन खंडेलवाल, राजेन्द्र काला, राजेन्द्र सांखला, राधाकिशन क्लोड, नंदू सिंह शेखावत, बुलाकी चौधरी आदि शामिल हुए ।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।