Skip to main content

Posts

बीकानेर:- चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन घर के सामने खड़े ट्रक के रात्रि के समय में टायर चोरी करने वाले तीन चोर बीछवाल पुलिस के हाथ चढ़े है। पुलिस के अनुसार ये तीनों चोर टायर चोरी करने के बाद बीकानेर से फरार होने की फिराक में थे। जिनको पुलिस ने मुखबिर की सूचना से जयपुर बाइपास पर नाबाबंदी कर चोरी किए गए टायरों सहित पकड़ लिया। थानाधिकारी मनोज शर्मा के अनुसार पंजाब के रंगिया निवासी मक्खनसिंह पुत्र अजायब सिंह, हरमेशसिंह पुत्र दर्शनसिंह व निर्मलसिंह उर्फ निर्मल पुत्र दर्शन सिंह को गिरफ्तार किया है जिनसे चोरी किये 4 टायर भी बरामद किये है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है जिसमें चोरी की अन्य वारदातों का भी राज उगल सकते है। शर्मा के अनुसार 2 फरवरी तिलकनगर निवासी सूरजाराम पुत्र पेमाराम रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह 31 जनवरी की रात 11 बजे घर गया था तब उसकी गाड़ी आरजे 07 जीए 7193 को ट्रांसपोर्ट नगर में जयपुर गोल्डन के सामने मेहदानी के गैराज में खड़ी की थी। उसी रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी खड़ी गाड़ी के चार टायर खोलकर ले गया। इस परिवादी ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा...

रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन, रैकेट व शटल के साथ कोर्ट में खिलाड़ियों में प्रेरणा का संचार किया

बीकानेर बुलेटिन रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा उक्त टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 13 व 14 फरवरी, 2021 को डॉ करणी सिंह स्टेडियम के इंडोर हॉल में किया गया। टूर्नामेंट का उदघाटन 13 फ़रवरी को शाम 7 बजे पूर्व प्रान्तपाल अरुण प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। उदघाटन करते हुए पूर्व प्रान्तपाल महोदय के साथ प्रायोजक पदम् जी बोथरा, अध्यक्ष विनोद दम्माणी व पूर्व अध्यक्ष शशि मोहन मूंधड़ा ने रैकेट व शटल के साथ कोर्ट में खिलाड़ियों में प्रेरणा का संचार किया। टूर्नामेंट में  बीकानेर के सभी रोटरी, रोट्रेक्ट व इनरव्हील क्लब के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 15 वर्ष से छोटे बच्चों की व्यक्तिगत व 15 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ियों के लिए टीम प्रतियोगिता रखी गयी थी। सभी टीमों के नाम रोटरी के दस आयामों के अनुरूप रखे गए।  टूर्नामेंट में इस नए आयाम के कारण इस बार खिलाड़ियों में आपसी समन्वय की भावना जागृत हुई, व योजना बनाकर काम करने का कौशल भी दिखा। 14 फ़रवरी की शाम तक चले इस टूर्नामेंट में टीम फ़्रेंडशिप ( विनय हर्ष, राहुल माहेश्वरी, विनोद दम्माणी, पुनीत हर्ष, पवन व्यास, जितेंद्र सोनी,तुषार दम्माणी, नवराज सोलंकी, केशव चांडक व अन...

बीकानेर:-12480 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद, एक पिकअप सहित दो आरोपी हिरासत में

बीकानेर बुलेटिन अवैध देशी शराब के खिलाफ नाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। एसपी प्रीति चंद्रा के निर्देशों पर नाल थानाधिकारी विक्रम चौहान ने यह कार्रवाई की हैं। पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि अवैध देशी शराब का बड़े स्तर पर परिवहन किया जा रहा हैं। जिस पर पुलिस ने एक्शन में आते हुए बीती रात बाइपास के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक पिकअप गाड़ी आती हुई दिखायी पड़ी। जिसको रोककर तलाशी ली तो पिकअप अवैध देशी शराब से भरी हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप को जप्त कर लिया हैं और अवैध देशी शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने गाड़ी से करीब 260 पेटी देशी शराब की बरामद की हैं। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि आरोपी चरकड़ा निवासी पृथ्वी सिंह व गोविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गाड़ी व शराब जब्त कर ली गई है। आरोपी ये शराब खारा स्थित गोडाउन से लेकर आए थे। इसका कोई परमिट आदि भी नहीं था।

राम मंदिर के लिए बीकानेर में 23 करोड़ रुपए एकत्र हुए, फिलहाल बंद हुआ संग्रहण

बीकानेर बुलेटिन अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के लिए बीकानेर से 23 करोड़ रुपए का संग्रहण हुआ है। यह राशि पिछले एक महीने के प्रयासों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से एकत्र की गई है। संघ ने मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर दी। अब कोई भी व्यक्ति कहीं भी धन संग्रहण करता है तो इसकी सूचना आरएसएस को दी जा सकती है। इस कार्यक्रम से जुड़े देवारामस कक्कड़ ने बताया कि बीकानेर में शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 23 करोड़ रुपए का संग्रह हुआ है, जो संघ की उम्मीदों के अनुरूप है। इस काम में निस्वार्थ भाव से संघ कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर काम किया। पिता ने दिए एक लाख तो बेटी ने गुल्लक फोड़ा राम मंदिर के लिए पिछले दिनों सुनील कुमार पंचारिया ने एक लाख एक हजार 111 रुपए भेंट किए थे। इससे प्रेरित होकर उनकी बेटी नियति ने भी अपना गुल्लक फोड़कर 1251 रुपए मंदिर के लिए दिए। ऐसे कई उदाहरण सामने आए जब बच्चों ने अपने गुल्लक से राशि मंदिर के लिए दी। इन्होंने दिए करोड़ों रुपए बीकानेर में सबसे बड़ी राशि नोखा के व्यवसायी नरसी कुलरिया ने दिया। कुलरिया परिवार ने पिछले दिनों बीकानेर में आयोजि...

राज रतन बिहारी जी मंदिर में बसंत महोत्सव एवं चंग पर धमाल आयोजित

बीकानेर बुलेटिन श्री राज रतन बिहारी जी मंदिर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर फागोत्सव मनाया गया मंदिर अधिकारी श्री चिरंजीलाल पारीक, गोकुल विट्ठल दास जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ विट्ठल जी महाराज ने ठाकुर जी को फाग खिलाई राजकुमार भाटिया ने बताया कि खंजर क्लब द्वारा चंग पर धमाल एवं बांसुरी वादन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से हुआ कार्यक्रम मे शिवचंद चांडक, कमल कसेरा, नरेश खत्री, कौशल कसेरा, सत्यनारायण सारस्वत, श्यामसुंदर कसेरा, मोरारजी पुरोहित, गंगाराम, गौरव व्यास, रमेश व्यास, नरेश अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में गणमान्य वैष्णव भक्तजन उपस्थित हुए।  कोरोना को ध्यान में रखते हुए भाटिया जी की अपील अनुसार सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया सभी भक्तजनों ने कोविड-19 की पालना की

पेनचाक सिलाट स्टेट चैम्पियनशिप जयपुर में सम्पन्न.... 15 गोल्ड, 01 सिल्वर तथा 06 ब्रोंज मैडल जीतकर बीकानेर टीम रही प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर/जयपुर@ युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त मार्शल आर्ट पेनचाक सिलाट की तीसरी राजस्थान स्टेट चैम्पियनशिप 2020-21 का आयोजन जयपुर में किया गया। पेनचाक सिलाट एसोसिएशन बीकानेर जिला सचिव देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि तीन दिवसीय पेनचाक सिलाट स्टेट चैम्पियनशिप 13 फरवरी से 15 फरवरी तक जयपुर स्थित माऊंट कारमेल कोनवेंट स्कूल बगराना में आयोजन की गई। जिसमें किड्स, सब जुनियर, जुनियर, केडेट्स, सीनियर, सीनियर मास्टर के विभिन्न भार वर्ग में महिला पुरुषों ने भाग लिया। स्टेट चैम्पियनशिप के सफल खिलाड़ियों को सोनिपत हरियाणा में आयोजित नेशनल चैम्पियनशीप में भाग लेने का मौका मिलेगा।  डिस्ट्रिक्ट जोइंट सेक्रेटरी धनंजय सारस्वत ने बताया कि स्टेट चैम्पियनशिप में सफल रहे विभिन्न आयु एवं भार वर्ग के महिला पुरुषों का नेशनल चैम्पियनशीप के लिए चयन किया गया। प्रीटीन वर्ग के 06 से 12 वर्ष में वान्या शर्मा ने गोल्ड मेडल, प्रांजल औझा ने गोल्ड एवं कृष्णा शर्मा ने ब्रोंज मेडल, सब जुनियर वर्ग 12 से 14 वर्ष में आदित्य औझा ने गोल्ड मेडल, जुनियर वर्ग 14 से 17 वर्ष में आदित्य औझा ने स...

स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा बुधवार को गोकुल सर्किल पर चलेगा स्वच्छता कैम्पेन

बीकानेर बुलेटिन  ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के तहत बुधवार को प्रातः 8 बजे गोकुल सर्किल पर स्वच्छता कैम्पेन चलाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम और नगर विकास न्यास के अधिकारी मय संसाधन मौजूद रहेंगे। वहीं एनसीसी एवं स्काउट गाइड, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ आमजन की भागीदारी भी रहेगी। इसी श्रृंखला में बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवबाड़ी में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमंे आसपास की स्कूलों के विद्यार्थी भी भागीदारी निभाएंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक लोग भागीदारी निभाएं तथा स्वच्छता का महत्व समझें। उन्होंने कहा कि मार्च में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर यह अभियान लाभदायक सिद्ध होगा।  अभियान के तहत 20 फरवरी को जयनारायण व्यास काॅलोनी के मूर्ति सर्किल, 24 को मुरलीधर व्यास काॅलोनी तथा 27 को मेडिकल काॅलेज चैराहा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलेगा। वहीं 22 फरवरी को कोटगेट और 28 को उरमूल सर्किल में रात्रि कालीन सत्र में स्व...