Skip to main content

पेनचाक सिलाट स्टेट चैम्पियनशिप जयपुर में सम्पन्न.... 15 गोल्ड, 01 सिल्वर तथा 06 ब्रोंज मैडल जीतकर बीकानेर टीम रही प्रदेश में तीसरे स्थान पर...

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर/जयपुर@ युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त मार्शल आर्ट पेनचाक सिलाट की तीसरी राजस्थान स्टेट चैम्पियनशिप 2020-21 का आयोजन जयपुर में किया गया।

पेनचाक सिलाट एसोसिएशन बीकानेर जिला सचिव देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि तीन दिवसीय पेनचाक सिलाट स्टेट चैम्पियनशिप 13 फरवरी से 15 फरवरी तक जयपुर स्थित माऊंट कारमेल कोनवेंट स्कूल बगराना में आयोजन की गई। जिसमें किड्स, सब जुनियर, जुनियर, केडेट्स, सीनियर, सीनियर मास्टर के विभिन्न भार वर्ग में महिला पुरुषों ने भाग लिया। स्टेट चैम्पियनशिप के सफल खिलाड़ियों को सोनिपत हरियाणा में आयोजित नेशनल चैम्पियनशीप में भाग लेने का मौका मिलेगा। 




डिस्ट्रिक्ट जोइंट सेक्रेटरी धनंजय सारस्वत ने बताया कि स्टेट चैम्पियनशिप में सफल रहे विभिन्न आयु एवं भार वर्ग के महिला पुरुषों का नेशनल चैम्पियनशीप के लिए चयन किया गया। प्रीटीन वर्ग के 06 से 12 वर्ष में वान्या शर्मा ने गोल्ड मेडल, प्रांजल औझा ने गोल्ड एवं कृष्णा शर्मा ने ब्रोंज मेडल, सब जुनियर वर्ग 12 से 14 वर्ष में आदित्य औझा ने गोल्ड मेडल, जुनियर वर्ग 14 से 17 वर्ष में आदित्य औझा ने सिल्वर तथा यशवर्धन सारस्वत ने गोल्ड मेडल, सीनियर वर्ग 17 से 35 वर्ष में ममता औझा ने गोल्ड, मनमोहन सिंह ने गोल्ड, हिमांशु सारस्वत ने ब्रोंज, प्रशांत डांगी ने ब्रोंज, धनंजय सारस्वत ने ब्रोंज, हिमांशु डांगी ने गोल्ड, तुषार औझा ने गोल्ड, कपिल सारस्वत ने ब्रोंज सेकण्ड तथा सीनियर मास्टर 35 वर्ष से अधिक की कैटेगरी में देवेन्द्र कुमार सारस्वत ने गोल्ड, भैरुं रतन शर्मा ने गोल्ड, पवन शर्मा ने गोल्ड, शोभा सारस्वत ने गोल्ड तथा पुरुषोत्तम औझा ने ब्रोंज मेडल जीतकर बीकानेर जिले का मान बढ़ाया।  इसीप्रकार से पेनचाक सिलाट की टंगल सिंगल कैटेगरी में हिमांशु सारस्वत तथा धनंजय सारस्वत ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ओवर ओल प्रदर्शन करने पर बीकानेर टीम को 15 गोल्ड, एक सिल्वर तथा छह ब्रोंज मेडल सहित 22 मेडल का स्कोर करने के लिए द्वितीय रनर ट्राफी प्रदान की गई। 


चैम्पियनशिप की मैडल सेरेमनी में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पुर्व खेल मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, पेनचाक सिलाट एसोसिएशन ओफ राजस्थान के चैयरमैन गोपाल सोनी, सेक्रेटरी जनरल विष्णु शर्मा तथा पीसीसी सदस्य रोहित जोशी द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। विभिन्न जिलों के सचिव, ओफिशियल तथा रेफरीज अमित कुमार अलवर, देवेन्द्र सारस्वत बीकानेर, मोहम्मद इकबाल जोधपुर, मधुसूदन सीकर, मोइनुद्दीन पाली, प्रीती लाठी भीलवाड़ा, भुवनेश झुन्झुनू, मनीराम श्रीगंगानगर, विनोद कुमार शर्मा भरतपुर तथा विनय गोपाल मेहरा अजमेर का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। चैम्पियनशिप के समापन अवसर पर विभिन्न जिलों से पधारे पेनचाक सिलाट के कोच, ओफिशियल और खिलाड़ियों का पेनचाक सिलाट एसोसिएशन ओफ राजस्थान के स्टेट डायरेक्टर दिनेश बांगड़ द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।