Skip to main content

स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा बुधवार को गोकुल सर्किल पर चलेगा स्वच्छता कैम्पेन

बीकानेर बुलेटिन



 ‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के तहत बुधवार को प्रातः 8 बजे गोकुल सर्किल पर स्वच्छता कैम्पेन चलाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम और नगर विकास न्यास के अधिकारी मय संसाधन मौजूद रहेंगे। वहीं एनसीसी एवं स्काउट गाइड, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ आमजन की भागीदारी भी रहेगी। इसी श्रृंखला में बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवबाड़ी में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमंे आसपास की स्कूलों के विद्यार्थी भी भागीदारी निभाएंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक लोग भागीदारी निभाएं तथा स्वच्छता का महत्व समझें। उन्होंने कहा कि मार्च में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर यह अभियान लाभदायक सिद्ध होगा।

 अभियान के तहत 20 फरवरी को जयनारायण व्यास काॅलोनी के मूर्ति सर्किल, 24 को मुरलीधर व्यास काॅलोनी तथा 27 को मेडिकल काॅलेज चैराहा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलेगा। वहीं 22 फरवरी को कोटगेट और 28 को उरमूल सर्किल में रात्रि कालीन सत्र में स्वच्छता का कैम्पेन चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे अभियान के लिए अलग-अलग अधिकारियों को दायित्व दिया गया है। सभी टीम भावना के साथ कार्य करें तथा शहर को साफ-सुथरा रखना अपनी जिम्मेदारी समझें। अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में 19 फरवरी को नुक्कड़ नाटक, 22 को निबंध प्रतियोगिता, 24 को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा जबकि 26 फरवरी को स्कूली विद्यार्थी स्वच्छता का संकल्प लेंगे।

अधिकारियों ने लिया जायजा

बुधवार को आयोजित होने वाले केम्पैन की पूर्व तैयारियों का जायजा प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, निगम उपायुक्त पंकज शर्मा और अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने लिया। इस दौरान पार्षद विजय सिंह और पूर्व पार्षद नरेश जोशी सहित स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गोकुल सर्किल एवं आसपास के क्षेत्र में आमजन से स्वच्छता रखने की समझाइश की। साथ ही अभियान के दौरान टीमों के गठन एवं इन्हें क्षेत्र के अनुसार सफाई के लिए तैनात करने की रूपरेखा निर्धारित की।



Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।