Skip to main content

Posts

रोट्रेक्ट क्लब की अच्छाई का प्रतिबिंब अंधेरे रास्तों पर चमकता हुआ दिखेगा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अब रोट्रेक्ट क्लब की अच्छाई का प्रतिबिंब अंधेरे रास्तों पर चमकता हुआ दिखेगा। क्लब ने आज एक ऐसा काम कर दिया है जो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएगा, पशु व मानव जीवन की रक्षा होगी।  दरअसल, कोहरे में हो रही सड़क दुर्घटनाएं देखकर रोट्रेक्ट क्लब के युवाओं के मन में दुर्घटना नियंत्रण हेतु कुछ कर गुजरने का विचार आया। क्लब अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा ने बताया कि क्लब ने इस हेतु वाहनों‌ व पशु गाड़ों पर रिफ्लेक्टर लगाना तय किया। संयोग से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह भी चल रहा है। ऐसे में इस कार्य को पूरा करने की रूपरेखा तैयार की गई। क्लब सचिव प्रशांत कल्ला के अनुसार इस कार्य को ट्रैफिक पुलिस की अगुवाई में करना तय किया गया। आज इसके तहत ट्रैफिक पुलिस, उप अधीक्षक दीपचंद के निर्देशन में नेशनल हाइवे 11 स्थित हल्दीराम प्याऊ के समीप खड़े होकर आने जाने वाले ट्रकों, ट्रैक्टरों सहित दुपहिया व तिपहिया वाहनों व ऊंट गाड़ों पर रेडियम रिफ्लेक्टर चस्पा किए।  प्रकल्प संयोजक गौरव चौधरी ने बताया कि जिला उद्योग संघ अध्यक्ष डीपी पचीसिया की अगुवाई में ट्रैफिक इंचार्ज बीकानेर प्रदीप सिंह चारण को ...

विप्र सेना के युवा मंच पद पर राहुल पारीक को मनोनीत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ विप्र सेना के प्रमुख सुनिल तिवाड़ी व प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा कि अनुशंसा पर बीकानेर जिलाध्यक्ष गणेश पाणेचा ने विप्र सेना के युवा मंच पद पर राहुल पारीक को मनोनीत किया इस दौरान अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष जयकिशन उपाध्याय (जैना महाराज), युवक संघ बीकानेर संभाग अध्यक्ष रविन्द्र जाजडा़,युवा मंच अध्यक्ष महादेव उपाध्याय, युवा समाज सेवी प्रहलाद जोशी, विश्वजीत स्वामी आदि ने राहुल पारीक को अध्यक्ष मनोनीत होने पर खुशी जताई।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत रोटरी क्लब बीकानेर की प्रेरणा एवं मोहिनी देवी -आशाराम चुरा मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से सालासर भूतनाथ मंदिर नाल में एक बाथरूम ओर दो टॉयलेट का हुआ लोकार्पण

बीकानेर बुलेटिन आज रोटरी क्लब  के DGN श्री राजेश चुरा जी के कर कमलों से सालासर भूतनाथ मंदिर में एक बाथरूम ओर दो टॉयलेट  का लोकार्पण किया गया इससे वहां आने वाले दर्शनार्थियो को उचित सुविधा मिलेगी इससे पहले राजेश जी द्वारा वहां जलकुंड बनवाया गया था जिसमें पशू पक्षियों को पीने का पानी उपलब्ध हो जाता है   मंदिर के संरक्षक पूनम जी बोहरा ,लीलाधर जी बोहरा ने क्लब का आभार प्रकट किया । इस नेक कार्य मे क्लब से प्रदीप गुप्ता, सुनील गुप्ता,प्रवीण गुप्ता, तोलाराम पेड़ीवाल,आलोक प्रताप सिंह ,घनश्याम कोठारी, रोट्रेक्ट डिस्ट्रिक्ट सचिव विनय हर्ष,विनय बिस्सा ,अशोक बोहरा ,उदय व्यास मौजूद थे।

केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल और मंत्री डाॅ.कल्ला रेल फाटक समस्या को हल करवाने के लिए करेंगे प्रयास

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 24 जनवरी । बीकानेर शहर में रेलवे फाटक की समस्या से आम जनता को निजात मिले और रेल बाईपास का मार्ग प्रशस्त हो इसके लिए राज्य के ऊर्जा और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री और केन्द्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल संयुक्त रुप से प्रयास करेंगे। दोनों ही मंत्रियों ने कहा कि बीकानेर के विकास के लिए वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ कार्य करेंगे। दोनों ही मंत्रियों ने संयुक्त रूप से कहा कि रेल फाटक की समस्या के निदान के लिए जो भी बेहतर विकल्प है और स्थाई समाधान हो, वह किया जाएगा। इस समस्या के स्थाई समाधान में अगर कुछ समय लगता है तब तक के लिए शहर में रेलवे अंडर ब्रिज बनाने सहित अन्य सभी पहलुओं पर विचार विमर्श कर कोई बेहतर समाधान निकालने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार स्तर पर जॉइंटली बातचीत करेंगे। बीकानेर का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। ऊर्जा व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री व केन्द्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम और संसदीय कार्य राज्यमंत्री रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रेलवे बाईपास और बीकानेर शहर में अंडर ब्रिज बनाने...

राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर बुलेटिन हम सभी को इस संकल्प के साथ आगे आना होगा कि लड़किया सभी क्षेत्रों मे समान भागीदारी दे पाये - अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक बीकानेर, 24 जनवरी । उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग कार्यालय पंचायत समिति परिसर में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने कहा कि हम सभी को इस संकल्प के साथ आगे आना होगा कि लड़किया सभी क्षेत्रों मे समान भागीदारी दे पाये। बालिकाये किसी भी क्षेत्र मे कम नहीं है व हर दिन ही बालिका दिवस है। सभी से यह आहवान किया कि प्रत्येक ब्लॉक के प्रत्येक गॉव मे जो बच्चे 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है उनका नाम मतदाता सूची मे पंजीकरण करवाना सुनिश्चत करे । साथ ही उन्होंने बच्चियों को बढने के लिए प्रोत्साहित किया। स्काउट ग्राइड मड़ल के महेन्द्र सिहं के द्वारा बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी। बालिका नव्या द्वारा भवई नृत्य ...

नाबालिग लड़की की फ़ोटो खिंच किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन जिले के कोतवाली थाने में देर रात एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। जिसमें आरोपी पड़ोस का रहने वाला युवक ही बताया जा रहा है। जिसने नाबालिग की नहाते हुए फोटो खींच ली थी। जिसके बाद उसे वायरल कर ने की धमकी दे दुष्कर्म कर रहा था। मामले में नाबालिग के पिता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। ​​​​​​​पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि गत नवंबर महीने में पड़ोसी युवक ने बेटी की नहाते हुए तस्वीरें खींच ली थी। इसके बाद से बेटी को फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस दौरान आरोपी युवक नाबालिग को एक होटल में ले गया। जहां उसकी इच्छा के विरुध दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर नाबालिग और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी थी। युवक से परेशान हो परिवार को बताई आपबीती आखिरकार युवक से परेशान होकर नाबालिग ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटी के साथ ज्यादती का पता चलते ही पिता मामला दर्ज करवाने महिला थाने पहुंचा। जिसके बाद महिला थानाधिकारी पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

देशनोक दुकान में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार पेट्रोल डालकर आरोपीयो ने लगायी थी आग

बीकानेर बुलेटिन पुलिस थाना देशनोक दुकान में आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार पेट्रोल डालकर आरोपीयो ने लगायी थी आग।आरोपीयो ने परिवादी के साथ मारपीट भी की थीं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थें। दिनांक 25.10.2020 को प्रार्थी श्री कृष्ण सिंह पुत्र रतनसिंह जाति राजपूत निवासी सुल्ताना पीएस चिड़ावा जिला झुन्झूनू हाल किराणा दुकान गीगासर ने थाना पर रिपोर्ट दी कि कल रात्रि में महेन्द्रससिंह व विक्रम सिंह निवासी खीचियासर एक अज्ञात नम्बर की शिफ्ट गाडी में सवार होकर गीगासर स्थित मेरी दुकान पर आये और मेरे साथ शराब के नशे में मारपीट की फिर रात्रि में इन्होंने मेरी दुकान के शटर के नीचे से पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी।  जिससे मेरी दुकान का सारा सामान जल गया। इस रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया जाकर अनुसंधान रणजीतसिंह सउनि के सुपुर्द किया गया। रणजीतसिंह सउनि द्वारा दिनांक 23.01.2021 को मुल्जिम विक्रमसिंह पुत्र खुमाणसिंह जाति राजपूत उम्र 27 साल निवासी खीचियासर पीएस नोखा जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान जारी हैं।