Skip to main content

केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल और मंत्री डाॅ.कल्ला रेल फाटक समस्या को हल करवाने के लिए करेंगे प्रयास

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 24 जनवरी। बीकानेर शहर में रेलवे फाटक की समस्या से आम जनता को निजात मिले और रेल बाईपास का मार्ग प्रशस्त हो इसके लिए राज्य के ऊर्जा और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री और केन्द्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम और संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल संयुक्त रुप से प्रयास करेंगे। दोनों ही मंत्रियों ने कहा कि बीकानेर के विकास के लिए वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक साथ कार्य करेंगे। दोनों ही मंत्रियों ने संयुक्त रूप से कहा कि रेल फाटक की समस्या के निदान के लिए जो भी बेहतर विकल्प है और स्थाई समाधान हो, वह किया जाएगा। इस समस्या के स्थाई समाधान में अगर कुछ समय लगता है तब तक के लिए शहर में रेलवे अंडर ब्रिज बनाने सहित अन्य सभी पहलुओं पर विचार विमर्श कर कोई बेहतर समाधान निकालने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार स्तर पर जॉइंटली बातचीत करेंगे। बीकानेर का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है।


ऊर्जा व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री व केन्द्रीय भारी उद्योग एवं लोक उद्यम और संसदीय कार्य राज्यमंत्री रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रेलवे बाईपास और बीकानेर शहर में अंडर ब्रिज बनाने के लिए आयोजित बैठक में बोल रहे थे। डॉ. कल्ला ने कहा कि रेलवे अगर बाईपास का निर्माण कर बीकानेर में रेल फाटकों की समस्या का स्थाई समाधान की दिशा में कार्य करता है तो बाईपास के लिए जितनी भी भूमि अधिग्रहित करनी होगी, वह राज्य सरकार से निशुल्क दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से बात कर भूमि रेलवे को उपलब्ध करवा दी जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जल्द ही रेल मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री के साथ एक बैठक की जाएगी, जिसमें कोई स्थाई समाधान कर बीकानेर की इस समस्या का हल निकाल जा सके। मेघवाल ने कहा कि बाईपास पर होने वाला व्यय केन्द्र सरकार द्वारा वहन किया जाए, इसके भी प्रयास किए जाएंगे।


बैठक में ऊर्जा मंत्री डॉ कल्ला ने कहा कि बाईपास के निर्माण का निर्णय होने तक रानी बाजार में रेल फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज बन जाए। साथ ही कोयला गली (सांखला फाटक) के पास भी एक रेल अंडर ब्रिज बने इसके लिए बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक अपने अभियंताओं से इसका तकमीना और कार्य योजना बनाएं। इन दोनों अंडर ब्रिज पर होने वाला है खर्च उन्हें जिला प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी रेलवे ट्रेक का विद्युतीकरण हो जाएगी और सभी स्थानों पर डबल ट्रेक रेल लाइन बनेगी। ऐसे में वर्तमान में बीकानेर शहर से जहां से रेल लाइन गुजरी है, वहां न तो विद्युतीकृत ट्रेन चल सकेगी और ना ही डबल ट्रैक बन सकेगा। ऐसे में रेल बाईपास ही एक बेहतर विकल्प है और रेल मंत्रालय को इस पर गंभीरता से विचार कर, रेल बाईपास को अमलीजामा पहनाना चाहिए।


बैठक में जिला कलक्टर नमित मेहता, मंडल रेल प्रबंधक एस.के. श्रीवास्तव, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित,आयुक्त नगर निगम पंकज शर्मा, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा सहित पानी, बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।