Skip to main content

राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर बुलेटिन

हम सभी को इस संकल्प के साथ आगे आना होगा कि लड़किया सभी क्षेत्रों मे समान भागीदारी दे पाये - अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक





बीकानेर, 24 जनवरी। उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग कार्यालय पंचायत समिति परिसर में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने कहा कि हम सभी को इस संकल्प के साथ आगे आना होगा कि लड़किया सभी क्षेत्रों मे समान भागीदारी दे पाये। बालिकाये किसी भी क्षेत्र मे कम नहीं है व हर दिन ही बालिका दिवस है। सभी से यह आहवान किया कि प्रत्येक ब्लॉक के प्रत्येक गॉव मे जो बच्चे 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है उनका नाम मतदाता सूची मे पंजीकरण करवाना सुनिश्चत करे । साथ ही उन्होंने बच्चियों को बढने के लिए प्रोत्साहित किया। स्काउट ग्राइड मड़ल के महेन्द्र सिहं के द्वारा बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी। बालिका नव्या द्वारा भवई नृत्य प्रस्तुत किया गया जिससे गाव से आई बालिकाएं बहुत प्रभावित हुई। साथ ही पीएसटी मॉशर्ल आर्ट एकेडमी की सोनिका सैन माशर्ल आर्ट की जानकारी दी गई। साथ ही माशर्ल आर्ट का डेमो बच्चियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नवाचार करते हुए बीकानेर के सभी ब्लॉक से एक एक किशोरी कोमल, अलका, सोनू, भाविका, पुष्पा, स्वाति को मंचासीन अतिथि बनाया गया। जिससे उनका आत्मबल बढे और बच्चिया भी प्रेरित हो। बालिकाओं ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये और कहा कि सभी गावों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण करवाया जाये। इस अवसर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत जिला व ब्लॉक स्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिताए जिसमें पोस्टर, मेहंदी, कविता मे प्रथम आई बालिकाओं को अध्यक्ष , उप निदेशक महिला अधिकारिता द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे कम से कम 100 बालिकाएं व महिलाएं शामिल हुई। बालिकाओं ने नत्यृ कर आन्नद लिया। संरक्षण अधिकारी सतीश परिहार द्वारा धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता के समस्त महिला पर्यवेक्षक, महिला सुरक्षा केन्द्र की डॉ. मंजु नागल, सरिता गोदारा शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन मोनिका गौड़ द्वारा किया गया।






Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।