Skip to main content

Posts

वुमन पावर सोसाइटीऔर राष्ट्रीय युवा संघ ने किया जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण

                    बीकानेर@ प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के निर्दशानुसार wps और Rys ने सर्दी के मौसम को देखते हुए नववर्ष के उपलक्ष्य में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रखा । वुमन पॉवर सोसाइटी और राष्ट्रीय युवा संघ ने सयुक्त रूप से जरूरतमंदों को वस्त्र ,कम्बल ,खाने की सामग्री वितरित की । कैलाश चौधरी ने बताया कि हमारे पास ईश्वर का दिया हुआ सबकुछ है जिससे हम कड़कती ठंड से अपना बचाव कर सकते है।लेकिन उन लोगो का क्या जो इस सर्दी में बहुत ही कम कपड़ो के गुजारा करते है।संस्था के सभी सदस्यों के सयुक्त प्रयासों से हम कुछ जरूरतमंदों की सहायता कर सकते है।सभी तक पहुचना मुठ्ठीभर लोगो के लिए आसान नही है लेकिन हम समझते है कि नाममुमकिंन भी कुछ नही है। इस अवसर टीम लीडर ममता सिंह और उनके पति  त्रिभुवन सिंह ने अपने पिता स्व श्री राजेश सिंह की 18 वी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों में चावल वितरण किए। इस अवसर पर अर्चना सक्सेना ,कैलाश चौधरी, इमरान उस्ता ,रेणु वर्मा ,नीलम सक्सेना, डॉ जयश्री, वैशाली सक्सेना, ममता सिंह,दीपिका त्रिवेदी, विजय पुरोहित, गौरव का सहयोग रहा।

कोरोना अपडेट:- 508 सेम्पल में से आये इतने पॉजिटिव इन इलाकों से

  बीकानेर@  बीकानेर में कोरोना का रुक रुक कर आने का सिलसिला जारी है,जंहा रविवार की रिपोर्ट में कोरोना के तीन नए पॉजिटिव केस सांमने आये है । सीएमएचओ से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कुल 508 सेम्पल में से 495 नेगेटिव रिपोर्ट हुवे है, जो कि बीकानेर में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते बड़ी राहत की बात है, वंही चार सेम्पल के लिए रिपीट एडवाइज दी गई है, साथ ही छः सेम्पल अभी अंडर प्रोसेस में है । आज आये तीन पॉजिटिव केस में शास्त्री नगर, गांधी कॉलोनी, CISF बरसिंगसर आदि सामने आये है ।

नव वर्ष के पहले सेवा प्रकल्प के में रोट्रेक्ट क्लब मरुधरा बीकानेर ने स्वच्छता मिशन के अंतर्गत किए कचरा पात्र भेंट

  बीकानेर@ नए उत्साह नई उमंग तथा अपने चिर परिचित अंदाज में नए वर्ष का स्वागत करते हुए रोट्रैक्ट क्लब मरुधरा बीकानेर द्वारा आज दिनांक स्वच्छता मिशन के अंतर्गत  सालासर भूतनाथ महादेव मंदिर, गांव सालासर ,नाल को कचरा पात्र भेंट किए । मंदिर के रखरखाव को समर्पित यह कचरा पात्र उदय व्यास तथा अशोक बोहरा को सुपुर्द किए गए जिन्होंने क्लब द्वारा की गई सहायता हेतु धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित DRR सुरेंद्र जोशी  ने क्लब के इस नेक कार्य की सराहना की वहीं DRS विनय हर्ष  ने क्लब की सामाजिक कार्यों के प्रति निरंतरता बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दी। ZRR मुकुंद व्यास की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में क्लब से सचिव विनय बिस्सा ,देवेन्द्र सिंह(PP), साफा किंग पवन व्यास तथा मणिशंकर छंगाणी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ जिसमे DRR सुरेन्द्र जी ने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए क्लब को मार्गदर्शित किया।

बीकानेर:- कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक हुआ घायल

  बीकानेर@  जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गौरव पथ के पास रविवार दोपहर को एक तेज गति से आ रही कार ने बाइक पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के गौरव पथ के पास एक बाइक सवार जा रहा था तभी एक कार तेज गति से आई और बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार आडसर बास वार्ड नंबर 4 के निवासी सूरज बिहारी घायल हो गया। बताया जा रहा है युवक हनुमान क्लब के पास किराए के मकान में रहता है व किसी कार्य के बाजार जा रहा था तभी उसके साथ यह हादसा हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। युवक के सिर में व हाथ मे चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार कर युवक के घर सूचना दे दी गई है।

स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा के तहत गंगाशहर के महावीर चौक में रोट्रेकट क्लब द्वारा सफ़ाई अभियान

  बीकानेर@ रोट्रेकट क्लब बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की 20 दिसंमबर से आग़ाज़ की गयी मुहिम स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा के तहत आज दिनांक 3 जनवरी को गंगाशहर के महावीर चोक में चोराहे की सफ़ाई क्लब सदस्यों द्वारा की गयी। प्रकल्प संयोजक नितेश स्वामी एवं आकाश बेगानी ने बताया की रोट्रेकट क्लब, बीकानेर द्वारा शहर के विभिन्न चोराहो को साफ़ करने का बीड़ा उठाया गया हैं, जिसमें अग्रिम कड़ी में गोगा गेट चोराहा, गोकुल सर्कल, अम्बेडकर सर्कल, मेजर पूर्ण सिंह सर्कल आदी की साफ़ सफ़ाई करवाई जाएगी। इस अवसर पर क्लब सदस्यों में गौरव चौधरी, नितेश स्वामी, राजेंद्र राजपुरोहित, प्रधूमन पुरोहित, सत्यम अग्रवाल, नटवर जोषी एवं शहर के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

शास्त्री नगर में जनसहयोग से नवनिर्मित सुविधाओ का लोकार्पण सम्पन्न

  बीकानेर@ जब जनता ठान से तो क्या कुछ नहीं कर सकती इसका साक्षात उदाहरण है, शहर की पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर। शास्त्री नगर निवासियों के आपसी जनसहयोग से बनाए गए ५ द्वारों एवं सीसीटीवी सुविधा का आज लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायिका सुश्री सिदधि कुमारी, महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित एवं अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट एवं सचिव, नगर विकास न्यास सुश्री सुनीता चौधरी रहे। विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी ने इन जनप्रयासों की प्रसंशा की एवं योजना के पीछे नाले की समस्या के निराकरण की प्रतिबद्धता जतायी। महापौर श्रीमती सुशीला कंवर ने हाई मास्ट लाइट एवं सफाई कर्मिकों की उपलब्धता पर सहमति जताई एवं जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। एडीएम सुश्री सुनीता चौधरी ने भी योजना वासियों के प्रयासों की सराहना की एवं महिलाओं की विशेष सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई, साथ ही स्वच्छ भारत अभियान में योजना के परिवारों से खुल कर सामने आने का अनुरोध किया। उन्होंने इन सभी कार्यों को दूसरे नागरिकों के लिए एक मिसाल बताया। विकास कार्यों की वृहदध शृंखला में शा...

बीकानेर ब्लड सेवा समिति और स्व. कुंजलाल जी डागा परिवार के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 61 यूनिट रक्तदान

  बीकानेर@ रक्तदान के क्षेत्र में बीकानेर में पिछले 2 वर्ष से निरंतर सेवारत रहकर अनजान मरीजों को लाइव रक्तदान और एसडीपी दान कर रहे हैं और रक्तदान के निमित्त आमजन को प्रेरित भी करते है। बीकानेर ब्लड सेवा समिति और स्व. कुंजलाल जी डागा परिवार के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त का संग्रह पीबीएम रक्तकोष में हुआ, जिसमें से 3 यूनिट लाइव रक्तदान अनजान मरीजो के लिए दिया गया युवा समाज सेवी प्रहलाद जोशी ने बताया कि महादान के इस पुनीत कार्य में मुख्य अतिथि आईपीएस देवेन्द्र जी बिश्नोई और विशिष्ट अतिथिगणों में पीबीएम अधीक्षक डॉ परमेन्द्र सिरोही, आरपीएस दीपचन्द सहारण, आरपीएस धरम पूनिया, डॉ सुषमा मगन जी बिस्सा, डॉ विमला जी डुकवाल, प्रभारी यातायात शाखा बीकानेर के प्रदीप सिंह जी चारण और निरंजन सिंह राजपुरोहित  उपस्थित रहें। अतिथिगणों की अगुवानी और स्वागत गोरधन डागा, इन्द्र कुमार चाण्डक, अरविन्द सिंह शेखावत, शरद सिंह राठौड़, CA योगेश स्वामी, डॉ नवेन्दु खत्री, श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी, श्रीमती सरला राजपुरोहित, श्रीमती संतोष पड़िहार और डागा परिवार ने किया।  सह स...