Skip to main content

Posts

MLA की गाड़ी से घायल PBM के नर्सिंग कर्मचारी की हुई मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की गाड़ी से टक्कर से घायल पीबीएम अस्पताल का एक नर्सिंग कर्मचारी हसन की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि चौमू के पास एक अस्पताल में मौत हुई है। गौरतबल रहे कि नोखा विधायक बिहारी लाल विश्नोई की गाड़ी ने पीबीएम की मर्दाना अस्पताल के सामने मोटरसाइकिल पर ट्रोमा सेन्टर जा रहे हसन को टक्कर मार दी। जिससे हसन घायल हो गया। गाड़ी में सवार विधायक बिहारी विश्नोई ने सहजता दिखाते हुए स्वयं हसन को ट्रोमा सेन्टर लाकर भर्ती करवाया। हसन के पैर में फीमर हड्डी क्षतिग्रस्त हुई है। शाम को उसकी स्थिति बिगड़ते देख जयपुर रैफर कर दिया था। किन्तु जयपुर पहुंचने से पहले ही चौमू में उसकी तबीयत बिगड़ गई और एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हसन के माता पिता की कोरोना काल में मौत हो गई थी।

लाखों रुपए की चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। छतरगढ़़ पुलिस ने क्षेत्र के बगराला के पास एक सौर ऊर्जा प्लांट से लाखों रुपए की तार चोरी के मामला खुलासा कर रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का करीब बीस लाख रुपए का बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने छतरगढ़़ न्यायालय में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है। छतरगढ़़ एसएचओ जय कुमार भादू ने बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र के सूरतगढ़-सतासर सड़क मार्ग पर स्थित गांव बगराला पास अशोका बिल्ड कॉम लिमिटेड नाम के 150 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है।इस प्लांट से गत दिनों करीब 22 लाख रुपए की तार चोरी होने का मामला कम्पनी प्रतिनिधि रविकांत शर्मा ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। कम्पनी प्रतिनिधि शर्मा ने छतरगढ़़ पुलिस को बताया कि उनके सौर ऊर्जा प्लांट से गत 15 दिनों में तीन बार चोरी हो चुकी है।जिसमें करीब लाखों रुपए का सैकड़ों मीटर लम्बी कोपर की तार जो सौर ऊर्जा प्लेटों में काम लेने वाली तार थे। इनकी कीमत लाखों रुपए में बताई जाती है।चोर रात्रि को दीवार फांदकर सौर ऊर्जा प्लांट में घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी...

ब्राह्मण महापंचायत के लिए एकजुट हुए देश के ब्राह्मण, 19 मार्च को होगा महा ब्राह्मण समागम

बीकानेर बुलेटिन ब्राह्मण महापंचायत के लिए एकजुट हुए देश के ब्राह्मण 19 मार्च को होगा महा ब्राह्मण समागम बीकानेर। ब्राह्मण समाज की एकता, समरसता, स्वाभिमान के संवाहक राष्ट्रीय संगठन ' विप्र सेना ' द्वारा वर्ष 2024 तक देश के 4 राज्यों में 'ब्राह्मण महापंचायत' का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत के माध्यम से आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में समाज के उचित प्रतिनिधित्व मिले इस हेतु राजनेतिक दलों से मांग की जाएगी।  विप्र सेना के सम्भाग अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय ने बताया कि केंद्रीय संगठन 4 राज्यों में 'ब्राह्मण महापंचायत' का आयोजन करेगा। राजस्थान के बाद हरियाणा, झारखंड और गुजरात में भी 'ब्राह्मण महापंचायत' आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विप्रसेना अपने सामाजिक और राजनीतिक एजेंडे को लेकर समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचने में जुटी है। गत 2 साल में संगठन के माध्यम से एक दर्जन प्रकल्प शुरू किए गए, जिनका लाभ हजारों विप्र बंधुओं को मिला भी है।  'ब्राह्मण महापंचायत' के उद्देश्य 1. केंद सरकार मंदिर माफी भूमि रेगुलेशन एक्ट बनाए और मंदिर माफी की जमीनों पर कब्जे ओर पु...

पैर फिसलने से डिग्गी में गिरी, 17 वर्षीय युवती की हुई मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। क्षेत्र में एक युवती बूस्टर चलाने गयी और पैट फिसलने से डिग्गी में जा गिरी। पास ही सरसों की कटाई कर रहें परिजनों ने उसे निकाल कर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव सत्तासर निवासी नथूराम पुत्र जसुराम जाट मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरे छोटे भाई मूलाराम की 17 वर्षीय पुत्री ललिता शनिवार शाम 6 बजे खेत में बूस्टर चलाने डिग्गी पर गयी और पैर फिसलने से डिग्गी में गिर गयी बच्चों द्वारा शोर करने पर परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे व युवती को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंपी तथा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

MLA की गाड़ी से हादसा, हादसे में PBM का नर्सिंग कर्मचारी घायल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। आज सुबह नोखा विधायक बिहारी बिश्नोई की गाड़ी से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति पीबीएम अस्पताल में ही नर्सिंग कर्मचारी है और नाइट ड्यूटी करके सुबह अपने घर जा रहा था। नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई आज सुबह राजमाता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे इस दौरान यह दुर्घटना हुई।दुर्घटना के तुरंत बाद नोखा विधायक ने अपनी गाड़ी थाने भिजवा दी और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।

अब सक्रिय बदमाशों की राउडी शीट खोलेगी पुलिस, गैंग को फॉलो करने वालों पर कसेंगे शिकंजा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। अपराध की दुनिया में सक्रिय बदमाशों की पुलिस राउडी शीट खोलकर उनकी धरपकड़ करेगी। इसके लिए सभी थानों के एसएचओ को एसपी तेजस्वनी गौतम ने पाबंद किया। उन्होंने कहा कि वे अपने-अपने एरिया के सक्रिय बदमाशों की सूची तैयार करें, जिनके खिलाफ तीन या इससे अधिक केस हों। एसपी ने यह बात शनिवार को करीब चार घंटे चली क्राइम मीटिंग में कही। उन्होंने कहा कि अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है, इसके साथ ही उन अपराधियों की धरपकड़ राउडी शीट खोलकर की जाएगी, जो हाल ही में अपराध की दुनिया में शामिल हुए हैं, या वर्तमान में सक्रिय हैं। क्राइम मीटिंग में आईजी ओम प्रकाश सहित एडिशनल एसपी हरीशंकर और सीओ सदर और सिटी आदि मौजूद थे। एसपी तेजस्वनी गौतम ने कहा कि जिले में संगठित और गैंग बनाकर अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। पिछले दो महीने में सोशल मीडिया पर आपराधिक गैंग से जुड़े करीब पांच सौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जमीन-जायदात से जुड़े अपराध और थानों में बकाया प्रकरणों को निपटाने के लिए एसएचओ को निर्देश दिए गए। जिस प्रकार हिस्ट्रीशीटर की पूरी कुं...

19 को बीकानेर में होगा संस्कृति का महाकुंभ, आईजी व एडिशनल कमिश्नर ने किया मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 के पोस्टर का विमोचन, पढ़ें ख़बर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। हमारी संस्कृति ही हमारा प्राण है। संस्कृति का संरक्षण व संवर्द्धन आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ख़बरमंडी न्यूज़ लेकर आया है मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 स्टेट लेवल कॉन्टेस्ट। प्रतियोगिता 19 मार्च 2023 को बीकानेर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता की ब्रांड एंबेसडर मिस मूमल 2023 गरिमा विजय है। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर संभाग ओमप्रकाश पासवान व अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी ने मिस एंड मिसेज गणगौर राजस्थान 2023 के पोस्टर का विमोचन किया। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर मनोज शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई, सब इंस्पेक्टर भंवर लाल, सब इंस्पेक्टर जय कुमार सहित हैड कांस्टेबल आनंद कुमार, कांस्टेबल मनोज भादू आदि ने समर्थन में पोस्टर प्रमोशन किया। इस दौरान ख़बरमंडी के संस्थापक व पत्रकार रोशन बाफना साथ रहे।  आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण की यह प्रतियोगिता समाज के लिए उपयोगी है। ऐसी प्रतियोगिताओं का समर्थन करना चाहिए। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी ने कहा कि संस्कृति ही समाज को सही दिशा देती है...