Skip to main content

Posts

बिजनेसमैन को बीकानेर के गैंगस्टर ने दी धमकी, मांगी एक करोड़ की फिरौती

बीकानेर बुलेटिन गैंगस्टर के नाम से फिरौती मांगने की खबर सामने आयी है। इस बार जयपुर के बिजनेसमैन से एक करोड़ की फिरौती मांगी गयी है। फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए कहा कि रुपए नहीं दिए तो उठा लिए जाओगे। इस सम्बंध में पीडित बिजनेसमैन ने अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थी अशोक नगर निवासी जितेंद्र पंवार ने 9 जनवरी को एफआईआर दर्ज करवाई है। जितेंद्र का कंस्ट्रक्शन और क्लब का बिजनेस है। रविवार शाम को जितेंद्र के मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आया । कॉल करने वाले ने कहा- जितेंद्र भाई, आप कैसे हो? कंस्ट्रक्शन और क्लब का काम कैसा चल रहा है? जितेंद्र बोले- काम अच्छा चल रहा है। बदमाश बोला- ये फोन फिरौती का है। मैं बीकानेर से गोदारा बोल रहा हूं। कल शाम तक एक करोड़ चाहिए। नहीं तो आप जहां होंगे वहां से उठा लिए जाओगे।इसके बाद कॉल कट गया। पुलिस फिरौती के लिए आए वॉट्सऐप कॉल वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। बता दे कि इससे पहले भी गैंगस्टर रोहित गोदारा के द्वारा कई बिजनेसमैन को फिरौती के लिए धमकी दी गयी है। बीकानेर के कपूरीसर के रहने वाला रोहित गोदारा राजस्थान में ...

अवैध गर्भपात मे लिप्त इस मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का अभियान भ्रूणहत्या मे लिप्त मेडिकल स्टोर पर हुई कार्यवाही बीकानेर, 10 जनवरी। जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पंवार के नेतृत्व मे खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील हर्ष और जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण, औषधि नियंत्रक विभाग के औषधि निरीक्षक महेश कुमार एवं नवीन कुमार और जामसर थाना पुलिस के एएसआई ग्यारसीलाल मीणा की संयुक्त टीम ने खारा मे चला रहे मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही की।  खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि जिले के घटते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए जिला कलेक्टर ने भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले एवं अवैध गर्भपात कराने वालों के खिलाफ कारवाई के निर्देश दिए थे। जामसर थाने के अंतर्गत आने वाले खारा मे नेशनल हाईवे पर मेडिकल स्टोर के संचालक के द्वारा अवैध रूप से नशीली दवाइयां और गर्भपात कराने वाली प्रतिबंधित दवाइयां बेचने की शिकायत ग्रामीणों से मिली थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम न...

मिठाई की दुकान में कर रहे थे घरेलू गैस सिलेंडर यूज़ किए जब्त

बीकानेर बुलेटिन नोखा में घरेलू गैस सिलेंडर जब्त बीकानेर, 10 जनवरी। नोखा में न्यू लक्ष्मी नमकीन एवम मिष्ठान भंडार से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये गये है। जिला रसद अधिकारी भागूराम मेहला ने बताया कि जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार आज  नोखा के घंटा घर के पास स्थित न्यू लक्ष्मी नमकीन एवम मिष्ठान भंडार का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे 4 घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर जब्त कर राज गैस एजेंसी (एचपीसीएल) नोखा को सुपुर्द किए गए।  यह कार्यवाही प्रवर्तन निरीक्षक योगेश कुमार द्वारा की गई।

प्रदेश कांग्रेस से बड़ी खबर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की तीसरी सूची जारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।   बहुप्रतीक्षित काँग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 46 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की है। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मुकननाथ सिद्ध व सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू को बनाया गया है। लूणकरणसर में  गोविंद राम गोदारा, नापासर में भंवर लाल परिहार को नियक्ति मिली है।जिले में घोषणा के बाद कांग्रेस में इससे उत्साह का माहौल है व कार्यकर्ता नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दे रहें है।

कुलपति ने किए मुद्राशास्त्र व संग्रहालय संरक्षण आधारित राष्ट्रीय कार्यशाला के प्रमाण पत्र वितरित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। एमजीएसयू के सेंटर फॉर म्यूजियम एंड डॉक्यूमेंटेशन इतिहास विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के प्रमाण पत्र मंगलवार को विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यशाला की आयोजन सचिव डॉ मेघना शर्मा ने बताया के मुद्राशास्त्र अध्ययन व संग्रहालय के संरक्षण पर आयोजित कार्यशाला में दो  तकनीकी सत्रों में पुरातत्वशास्त्री जयपुर के पुरातत्व व संग्रहालय विभाग के पूर्व पुरातत्व अधीक्षक ज़फरुल्लाह खान द्वारा व्याख्यान दिए गए। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, सेंटर फॉर म्यूजियम एंड डॉक्यूमेंटेशन की डायरेक्टर डॉ मेघना शर्मा, कुलसचिव अरुण प्रकाश शर्मा के अतिरिक्त अतिथि शिक्षक डॉ. रितेश व्यास उपस्थित थे। विद्यार्थियों में निधि, मोहित, सत्यप्रकाश, अंजलि, सुमन, मनोज, एकता, पवन, लक्ष्मी, आदि कुलपति सचिवालय में उपस्थित रहे।                    

तोलियासर भैरूं जी की गली में अब नही लगा सकते व्हीकल, सम्भागीय आयुक्त ने किया नो व्हीकल जोन घोषित

बीकानेर बुलेटिन नो व्हीकल जोन होगी तोलियासर भैरूं जी की गली बीकानेर, 10 जनवरी। सम्भागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार तोलियासर भैरूजी की गली को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। आमजन की सुविधा के मद्देनजर संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि तोलियासर भैरूं जी की गली के दोनों तरफ से सभी प्रकार के व्हीकल्स का प्रवेश वर्जित रहेगा। तोलियसर गली में आमजन किसी वाहन का उपयोग नहीं कर सकेंगे तथा केवल पैदल आवाजाही ही हो सकेगी। इसके लिए गली के दोनों तरफ व्हीकल नो एंट्री का बोर्ड लगाया गया है तथा साथ ही दोनों तरफ गार्ड को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त गली क्षेत्र में दुकानों के आगे लगे हुए पाटे हटाए गए। भविष्य में किसी दुकानदार को दुकान के आगे पाटा लगाने की अनुमति नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने गत दिवसों में तोलियासर भैरूजी की गली में निरीक्षण किया था।

कीटनाशक के सेवन से विवाहिता की मौत, ससुराल वालों के खिलाफ हत्या करने का लगे आरोप

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कीटनाशक के सेवन से विवाहिता की मौत हो जाने के बाद पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, जेठ, ससुर व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। मामला कोलायत थाना क्षेत्र के झझु गावं की रोही का है। जहां पंजाब एक परिवार यहां रहकर कृषि कार्य करता है। छह जनवरी को कविता पत्नी रवि ने स्प्रे खा लिया था। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान कविता की मृत्यु हो गई। अब मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री कविता को उसके पति रवि, जेठ निर्मल, सासछीदी देवी व ससुर किसनराम ने षड्यंत्रपूर्वक हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, परिवादी का आरोप है कि उसकी पुत्री कविता की दो वर्ष पूर्व शादी पंजाब में हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तो ठीक रहा, उसके बाद उसकी पुत्री को पति, जेठ, सास व ससुर दहेज की मांग करने लगे और इसको लेकर उसे प्रताडित किया। दहेज को लेकर पूर्व में दो बार कविता को घर से भी निकाल दिया था।