Skip to main content

अवैध गर्भपात मे लिप्त इस मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन



चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का अभियान

भ्रूणहत्या मे लिप्त मेडिकल स्टोर पर हुई कार्यवाही

बीकानेर, 10 जनवरी। जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पंवार के नेतृत्व मे खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील हर्ष और जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक महेंद्र सिंह चारण, औषधि नियंत्रक विभाग के औषधि निरीक्षक महेश कुमार एवं नवीन कुमार और जामसर थाना पुलिस के एएसआई ग्यारसीलाल मीणा की संयुक्त टीम ने खारा मे चला रहे मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही की। 
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि जिले के घटते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए जिला कलेक्टर ने भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले एवं अवैध गर्भपात कराने वालों के खिलाफ कारवाई के निर्देश दिए थे। जामसर थाने के अंतर्गत आने वाले खारा मे नेशनल हाईवे पर मेडिकल स्टोर के संचालक के द्वारा अवैध रूप से नशीली दवाइयां और गर्भपात कराने वाली प्रतिबंधित दवाइयां बेचने की शिकायत ग्रामीणों से मिली थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को गर्भपात कराने वाली प्रतिबंधित दवाइयां बेचते रंगेहाथों दबोचा। मौके पर फार्मासिस्ट  अनुपस्थित मिला एवं मेडिकल स्टोर संचालक उक्त प्रतिबंधित दवाइयों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उक्त मेडिकल स्टोर संचालक के खारा मे निवास स्थान पर भी टीम द्वारा छापा मारा गया।

गौरतलब है कि एमटीपी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मेडिकल डॉक्टर ही कानून के दायरे में आने वाली परिस्थितियों में ही गर्भपात करवा सकता है लेकिन बहुत से झोलाछाप और मेडिकल स्टोर संचालक अवैध रूप से गर्भपात करवाते हैं जो कि हत्या के बराबर संगीन अपराध है। अवैध गर्भपात करवाने की स्थिति में गर्भवती महिला की जान जाने का अधिक खतरा होता है एवं इसके कारण लिंगानुपात पर भी दुष्प्रभाव पडता है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अबरार पंवार ने आमजन से ऐसे अवैध गर्भपात कराने वाले एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं का व्यापार करने वाले लोगों से बचने की सलाह दी है एवं लिंग परीक्षण करने वाले अवैध गर्भपात कराने वालों की सूचना चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को देने की अपील की है ताकि विभाग उचित कारवाई कर सके।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।