Skip to main content

Posts

स्नैचर व‌ लुटेरे सक्रिय,मोबाइल छीनने आए बाइक पर सवार होकर तीन युवक, बाइक छोड़ फरार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में स्नैचर व‌ लुटेरे सक्रिय हैं। रविवार रात काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने हुई वारदात से स्नैचरों व लुटेरों के सक्रिय होने की पुष्टि हुई है। धर्म नगर द्वार निवासी नंदकिशोर ओझा के अनुसार वह बीती रात करमीसर रोड़ स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर फोन पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। सफलता ना मिलने पर रुककर लूट की कोशिश की। नंदकिशोर तीनों बदमाशों से भिड़ गया। नंदकिशोर के अनुसार उसने बदमाशों को चार पांच थाप मुक्के तो जड़ ही दिए थे। तभी एक जीप आती दिखी तो लुटेरे बाइक छोड़कर भाग गए। हीरो कंपनी की यह काले रंग की बाइक बिल्कुल नयी है। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं है। लुटेरों द्वारा छोड़ी गई यह बाइक चोरी की है या उनकी खुद, यह स्पष्ट नहीं है।  नंदकिशोर ने पार्षद प्रदीप उपाध्याय की राय पर आज शाम बाइक नयाशहर पुलिस को सुपुर्द कर दी। इससे पहले दिनभर बाइक के बारे में पता लगाने का भी प्रयत्न किया। अब नयाशहर पुलिस बाइक के मालिक का पता लगाने का प्रयत्न करेगी। हालांकि नंदकिशोर ने अज्ञात लुटेरों...

"ज्ञानोत्कर्ष" में हुआ शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 100 से अधिक शख्सियतों का सम्मान

बीकानेर बुलेटिन ज्ञानायाम के ज्ञान मान सम्मान के अभिनव आयाम "ज्ञानोत्कर्ष" में हुआ शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 100 से अधिक शख्सियतों का सम्मान  राजस्थान के कोने कोने से आए शिक्षा से जुड़े व्यक्तित्व बीकानेर । वॉयस ऑफ़ एज्यूंकेशन "ज्ञानायाम" के माध्यम से प्राईवेट एज्यूकेशनल इंस्टीट्यूट्स प्रोसपैरिटी एलायंस (पैपा) एवं उत्कर्ष सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रानी बाजार इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित होटल पाणिग्रहण में आयोजित राज्य स्तरीय एज्यूकेशन एक्सीलेंस अवार्ड्स एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह "ज्ञानोत्कर्ष" में बीकानेर सहित राजस्थान के कोने कोने से शिक्षा से जुड़ी 300 से अधिक शख्सियतों ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर पांच श्रेणियों विद्या वारिधि, शिक्षा पुरोधा, शिक्षा सारथी, ज्ञान भगीरथ एवं ज्ञान - सेतु के अंतर्गत शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 100 से अधिक शख्सियतों तथा 5 संस्थाओं का सम्मान किया गया। सम्मान स्वरूप ममेंटो, शाल एवं करुणा साहित्य भेंट किये गये। ज्ञान मान सम्मान क...

माँ करणी की ओरण परिक्रमा इस बार 2 दिन लगेगी, 24 घँटे पट रहेंगे खुले

बीकानेर बुलेटिन देशनोक स्थित मां करणी की ओरण परिक्रमा इस बार दो दिनों तक चलेगी। इस सम्बंध में श्रीकरणी मंदिर निजी प्रन्यास की और से सूचना जारी की गयी है। जिसमें बताया गया है कि 12 कोसी पवित्र ओरण परिक्रमा इस बार 6 और 7 नवम्बर दोनो दिन व रात के समय में होगी। जिसके चलते इस बार दोनो दिन 24 घंटे माँ करणी का मंदिर आम भक्तों के लिए खुला रहेगा साथ ही प्रन्यास की और से जनहित में सूचना जारी की गयी है कि ओरण परिक्रमा में प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतया वर्जित रहेगा।

सरकारी अधिकारी को लोगों ने पीटा, दो अफसरों में झगड़ा,पिटाई के बाद सरकार ने किया निलंबि

बीकानेर बुलेटिन नगर पालिका के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (EO) की लोगों ने लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने ईओ पर हमला किया। मामला बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ का सोमवार दोपहर 12 बजे का है।  दरअसल, यहां ईओ के पद पर भवानीशंकर व्यास को लगा रखा था। 9 दिन पहले 21 अक्टूबर को सरकार ने इनका ट्रांसफर भरतपुर के बयाना कर दिया और ललित सिंह देथा को यहां लगा दिया। ट्रांसफर के खिलाफ व्यास कोर्ट चले गए और स्टे ले लिया। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह 12 बजे भवानीशंकर व्यास पहले ऑफिस पहुंचे और EO की सीट पर जाकर बैठ गए। इसके बाद हाल ही में ट्रांसफर होकर आए ललित सिंह देथा सीट पर बैठने के लिए पहुंचे। वहां पहले से व्यास को देखकर वो नाराज हुए। इस पर देथा को सीट पर देखने के इच्छुक लोगों ने व्यास को सीट से उठने के लिए बोला। व्यास ने कोर्ट आदेश से सीट पर रहने की बात कही तो लोग नाराज हो गए। लोग नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। एकाएक प्रदर्शन कर रहे लोग रूम में घुसे और भवानीशंकर व्यास से मारपीट करने लगे। लोगों ने व्यास पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। यहां तक कि पुलिस की मौजूदगी में ...

गंगाशहर में क्रॉसिंग को लेकर दो पक्षों में पत्थरबाजी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। मामूली बात को लेकर दो समुदायों में पत्थरबाजी होने का मामला सामने आया है। घटना भीनासर टंकी के पास की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार वाहन की क्रॉसिंग को लेकर दो चार जनों में बोलचाल हुई। देखते ही देखते दो जातीय समूह आमने सामने हो गए। रात करीब 11 बजे माहौल गरमा गया। पत्थर तक फेंके गए। लाठियां भी चलीं।  सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के काफी लोग आमने सामने हो गए थे। रेगर समुदाय ने माली समुदाय के 10-12 नामजद लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं दूसरा पक्ष अभी थाने नहीं आया है।  हालांकि घटना में किसी के अधिक चोटें लगने की बात सामने नहीं आई है। थानाधिकारी नवनीत सिंह के अनुसार एक दो जनों के चोटें लगी। बात बेहद मामूली थी। दोनों पक्षों को इस तरह उग्र होने की आवश्यकता नहीं थी। दोनों पक्षों को शांति बनाए रखनी चाहिए। दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत

बीकानेर बुलेटिन नोखा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की संदिग्ध अवस्था मौत हो गई। सूलण्डिया निवासी राजेश बिश्नोई ने नोखा पुलिस को सूचना दी कि उसके पिताजगदीश बिश्नोई पिछले 3-4 माह से दिमागी रूप से परेशान चल रहे थे। जिनका दो बार एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया, लेकिन मेरे पिताजी 29 अक्टूबर को सुबह हमारे घर से नोखा आ गए थे, जो देर शाम तक घर पर वापिस नहीं आए। इससे पहले उसके पिताजी कई बार रात के समय घर पर नहीं आते थे, जिसके कारण हमने पिताजी की रात को तलाश नहीं की। इसके बाद रात के समय नवलीगेट के पास वाली गली में उसके पिता के बेहोश होने पर किसी ने 108 पर इसकी सूचना दी, और उन्हे इलाज के लिए नोखा अस्पताल लेकर आया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभ की और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।

कैंपर और कार की भिड़ंत में डॉक्टर सहित चार घायल, पीबीएम रैफर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। नेशनल हाइवे पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों में रविवार देर रात एक निजी अस्पताल का डॉक्टर व उनके साथ काम करने वाला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, रविवार देर रात एक कैंपर और कार की आमने-सरामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार डॉक्टर जगदीश रॉय और अस्पताल के सहयोगी प्रवीण व्यास सहित दो अन्य घायल हो गए। उसी मार्ग से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों को अपनी गाड़ी में डालकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां से बाद में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायलों के परिजन भी देर रात पीबीएम अस्पताल पहुंचे। देर रात तक पीबीएम अस्पताल में काफी भीड़ एकत्र हो गई। घायलों के सिर, पैर व हाथ में चोट आई है। सबसे ज्यादा हादसे इसी मार्ग पर बीकानेर से गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर सबसे ज्यादा हादसे बीकानेर-जयपुर मार्ग पर होते हैं। इसमें भी श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के ...