Skip to main content

Posts

दो पुलिस निरीक्षकों के तबादले, कोटगेट थानाधिकारी होंगे प्रदीप सिंह, वहीं यातायात प्रभारी होंगे रमेश सर्वटा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । जिले में दो थानों में फिर से थानाधिकारी बदले गये है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने खाली पड़े कोटगेट थानाधिकारी पद पर प्रदीप सिंह चारण को लगाया है। वहीं ट्रेफिक का इंजार्च रमेश सर्वटा को दिया है। आपको बता दे कि मनोज माचरा के स्थानान्तरण के बाद कोटगेट थानाधिकारी का पद खाली पड़ा था। ऐसे में यहां कई सीआई के नामों पर गहन मंथन चल रहा था। वहीं रमेश सर्वटा नवगठित साइबर सैल प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे थे। जिन्हें अब ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभालनी होगी। उल्लेखनीय है कि थानाधिकारियों की अब तक एक सूची और जारी होनी है। अफसरों की कमी की वजह से सूची आने में समय लग रहा है।

सिर चढ़ी उधारी उतारने के लिए अपने ही घर में चोरी, घर से फ़रार हो...

बीकानेर बुलेटिन सिर पर चढ़ी उधारी उतारने के लिए एक बेटे ने अपने ही घर में रखी ज्वैलरी उठाकर गिरवी रख दी। जो रुपए मिले, उससे उधारी चुकता करके तिरुपति बालाजी चला गया। पांच दिन से घर से लापता इस बेटे ने ही पिता को फोन करके बताया कि उसने सोने-चांदी की ज्वैलरी गिरवी रख दी है और अपनी उधारी उतार दी। नाराज हुए पिता ने बेटे के खिलाफ कोटगेट थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज करवा दी। मामले की जांच कर रही सहायक उप निरीक्षक कमला ने बताया कि बृजमोहन खण्डेलवाल ने एफआईआर दर्ज करवाई है कि उसका बेटा सुनीत खण्डेलवाल 11 लाख रुपए की ज्वैलरी चोरी करके ले गया। दरअसल, सुनीत ने ही अपने परिजनों को फोन करके बताया कि उसने कुछ दिन पहले घर की आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर रानी बाजार स्थित अपेक्स बैंक के पास रहने वाले किसी व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए हैं। इसके बाद उसे साढ़े पांच लाख रुपए मिले। जो उधारी वालों को चुका दिए हैं। पिता को इसका पता चलने पर बेहद नाराज हुए और कोटगेट थाने में मामला दर्ज करा दिया। एएसआई कमला ने बताया कि सुनीत अविवाहित है और बाजार में काफी रुपए उधार चल रहे थे। ऐसे में उसने अपनी उधारी चुकाने के लिए...

राष्ट्रगाथा: देशभक्ति व सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगी 13 अगस्त की शाम, 13 स्कूलों के 400 बच्चे देंगे प्रस्तुतियां, गंगाशहर में होगा भव्य कार्यक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में ख़बरमंडी न्यूज़ पोर्टल व मैट्रिक इवेंट्स भी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या 'राष्ट्र गाथा' का आयोजन करने जा रहे हैं। ख़बरमंडी न्यूज़ के फाउंडर व पत्रकार रोशन बाफना ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा थीम पर मनाया जा रहा है। राष्ट्र गाथा भी सांस्कृतिक, देशभक्ति व सामाजिक विषयों के तीन रंगों से सराबोर कार्यक्रम है। खास बात यह है कि 'राष्ट्र गाथा' में बीकानेर जिले की कुल तेरह स्कूलों के करीब चार सौ बच्चे प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को सांस्कृतिक, सामाजिक व देशभक्ति की अलग अलग थीम दी गई है। मैट्रिक्स इंवेट्स के फाउंडर व कोरियोग्राफर शशिराज यादव‌ ने बताया कि सभी स्कूलों से एक एक ग्रुप हमारे द्वारा दी गई थीम पर नृत्य प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम 13 अगस्त की शाम 6 बजे से गंगाशहर की राजकीय चोपड़ा स्कूल के ग्राउंड में आयोजित होगा। पत्रकार बाफना ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री भंवर सिंह भाटी मुख्य अतिथि व संभागीय आयुक्त नीरज‌ के पवन अति विशिष्ट अतिथि होंगे। वही...

इन के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक, एसपी योगेश यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

बीकानेर बुलेटिन जुआरियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक, एसपी योगेश यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग:-  मुकेश पूनिया बीकानेर। शहर में जुएबाजी के ठिकानों पर कार्यवाही के लिये पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक के अंदाज में  छापामारी शुरू कर दी है। इसके चलते बीते चौबीस घंटों में शहर के कोटगेट और नया शहर इलाके में पुलिस की टीमों ने जुएबाजी के दो बड़े ठिकानों का पर्दाफाश कर करीब दो लाख रूपये नगदी समेत दो दर्जन जुआरियों को दबोचा। खास बात तो यह है कि जुआरियों के खिलाफ की जा रही सर्जिकल स्ट्राइक की मॉनिटरिंग जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव खुद कर रहे है। एएसपी सिटी अमित बुढ़ानिया और सीओ सिटी दीपचंद सहारण की अगुवाई में पुलिस की टीमें जुआरियों के ठिकाने ट्रेस कर कार्यवाही में जुटी हुई है। इसके चलते नया शहर थाना पुलिस और जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने गुरूवार को सर्वोदय बस्ती में चल रहे जुएबाजी के एक बड़े ठिकाने पर कार्यवाही कर मौके पर ताश के पत्तों पर दाव लगाते दस जुआरियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से करीब 54 हजार रूपये नगदी बरामद की। सर्वोदय बस्ती की एसके बाल निकेतन वाली में चल रहे जुएबाजी के इस ठिका...

ले वीरा बंधवा ले राखी...बहन ने शहीद भाई की प्रतिमा की कलाई पर बांधी राखी, तो भर आई आंखें

बीकानेर बुलेटिन शहीद जगदीश बिश्नोई स्मारक पर बहनों ने भाइयों को बांधे रक्षा सूत्र, थाने में पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी नोखा. कस्बे में गुरुवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर रक्षासूत्र बांधे, तो भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर आजीवन रक्षा का वचन दिया। इस मौके पर राजस्थान पत्रिका के रक्षकों की राखी अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गई राखियां बांधी गई। वहीं नोखा में शहीद स्मारक पर ऐसा दृश्य सामने आया, जो हर किसी को भावुक करने वाला था। यहां शहीद की बहन सुमित्रा व सुशीला ने अपने लाडले भाई शहीद जगदीश बिश्नोई की प्रतिमा पर तिलक कर कलाई पर राखी बांधी, तो भावुक हो गई। शहीद के परिजनों की आंखें भर आई। ड्यूटी पर जाते समय हादसे में शहीद हुए गुंदुसर के ओमप्रकाश सेन की तीन बहनें भंवरी, मोनिका व सरिता और माता लक्ष्मी देवी, पिता बजरंग सेन भी आए थे। बहनों ने यहां पर मौजूद अन्य भाइयों को भी राखियां बांधी। इस दौरान शहीद के भाई रामनिवास बिश्नोई, सुभाष बिश्नोई, रिछपाल फौजी, प्रदीप देहड़ू, रामचंद्र, अशोक भाम्...

रक्षा बंधन पर चला शुद्ध के लिए युद्ध, रसगुल्ला, मावा बर्फी व दूध के लिए नमूने

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 11 अगस्त। निरोगी राजस्थान उद्देश्य के साथ चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत रक्षा बंधन के अवसर पर 3 दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया। गुरूवार को सीएमएचओ डॉ एम अबरार पंवार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली व सुरेंद्र कुमार द्वारा रानी बाजार व गंगा शहर क्षेत्रों में औचक निरीक्षण व खाद्य नमूनीकरण का कार्य किया गया। जांच के दौरान रसगुल्ला, मावा बर्फी वा दूध सहित कुल 4 नमूने संग्रहित किए गए।  डॉ पंवार ने बताया कि जिले में 1 जनवरी से जारी शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दौरान आदिनांक कुल 320 नमूने संग्रहित किए गए हैं जिनमें से 312 का परिणाम जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला से प्राप्त हुआ है। इनमें से  कुल 70 नमूने अमानक पाए गए जिनसे संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही जारी है। 48 मामलों में न्यायालय में वाद भी प्रस्तुत किया गया है।

पानी की डिग्गी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र के गांव में  खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे के बाद घर में मातम छा गया। हादसे का पता चलने पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची। नाल सीआइ विक्रमसिंह चारण ने बताया कि झझू निवासी गोपनाथ ने कावनी गांव में दीपाराम पुत्र डालूराम जाट का खेत काश्त पर ले रखा है। वह खेत में बनी ढाणी में परिवार सहित रहता है। बुधवार को वह खेत में तथा पत्नी ढाणी में काम कर रही थी। ढाणी के पास ही बनी पानी की डिग्गी के नजदीक छह वर्षीय बेटा सूरजनाथ व ढाई वर्षीय बेटी पायलकी खेल रहे थे। खेलते-खेलते वह पानी की डिग्गी में गिर गए। दस मिनट तक जब गोपनाथ की पत्नी को बच्चों को आवाज नहीं सुनाई दी, तो उसने बेटे सूरज को आवाज लगाई। उसे शक होने पर वह डिग्गी पर गई। वहां का नजारा देखकर होश उड़ गए। वह जोर-जोर से रोने लगी। तब गोपनाथ व अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे। डिग्गी में पानी गहरा था सीआइ चारण ने बताया कि डिग्गी में पानी गहरा था। बच्चों के शव पानी के ऊपर आ गए थे। ग्रामीणों ने शवों को निकाला, तब तक 20 मिनट हो चुके थे। दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस मौके पर प...