Skip to main content

राष्ट्रगाथा: देशभक्ति व सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगी 13 अगस्त की शाम, 13 स्कूलों के 400 बच्चे देंगे प्रस्तुतियां, गंगाशहर में होगा भव्य कार्यक

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी कड़ी में ख़बरमंडी न्यूज़ पोर्टल व मैट्रिक इवेंट्स भी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या 'राष्ट्र गाथा' का आयोजन करने जा रहे हैं। ख़बरमंडी न्यूज़ के फाउंडर व पत्रकार रोशन बाफना ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा थीम पर मनाया जा रहा है। राष्ट्र गाथा भी सांस्कृतिक, देशभक्ति व सामाजिक विषयों के तीन रंगों से सराबोर कार्यक्रम है। खास बात यह है कि 'राष्ट्र गाथा' में बीकानेर जिले की कुल तेरह स्कूलों के करीब चार सौ बच्चे प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को सांस्कृतिक, सामाजिक व देशभक्ति की अलग अलग थीम दी गई है। मैट्रिक्स इंवेट्स के फाउंडर व कोरियोग्राफर शशिराज यादव‌ ने बताया कि सभी स्कूलों से एक एक ग्रुप हमारे द्वारा दी गई थीम पर नृत्य प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम 13 अगस्त की शाम 6 बजे से गंगाशहर की राजकीय चोपड़ा स्कूल के ग्राउंड में आयोजित होगा। पत्रकार बाफना ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री भंवर सिंह भाटी मुख्य अतिथि व संभागीय आयुक्त नीरज‌ के पवन अति विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं आईजी ओमप्रकाश पासवान, कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, एसपी योगेश यादव व अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए एच गौरी बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम बच्चों का उत्साह बढ़ाएंगे। 
संस्कृति को सहेजने और देशभक्ति जगाने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'राष्ट्र गाथा' के सफल संचालन में लोटस डेयरी व महावीर रांका मुख्य सहयोगी हैं। डीजे तोमर, बीकालाल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, नीलकमल स्टूडियो, एस आर इंवेट्स के मनीष गहलोत विशिष्ट सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वहीं जेएससी इंस्टीट्यूट, के के माइंस के नरेश पुगलिया, सत्यम कार्ड्स, समाजसेवी अमित यादव, रॉयल रजवाड़ा, रूपचंद मोहनलाल, समाजसेवी डॉ पीसी तातेड़,  समाजसेवी जयकिशन भारी, एंकर विनय हर्ष, नीलकंठ टाइल्स, नगमा कलेक्शन, समाजसेवी अभिषेक आचार्य, अनिल अलंकार व स्लाइट पुरोहित सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। 
इसी तरह बाफना स्कूल, अरुणोदय विद्या मंदिर, संवित शिक्षण संस्थान, संस्कार प्ले स्कूल गंगाशहर, कैम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल, श्री बीकानेर महिला मंडल स्कूल, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल नोखा, सार्थक एकेडमी, शिव शक्ति विद्या पीठ, आर्यन पब्लिक स्कूल, विद्या भारती स्कूल, अग्रवाल पब्लिक स्कूल, बेसिक इंग्लिश स्कूल व शाना इंटरनेशनल स्कूल भी राष्ट्र गाथा में अपने छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियां करवाकर संस्कृति के संरक्षण व देशभक्ति जगाने में महत्वपूर्ण योगदान देने जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 'राष्ट्र गाथा' की तैयारियां अब चरम पर है। बड़ी संख्या में युवा शक्ति कार्यक्रम को सफल बनाने‌ के लिए मेहनत कर रही है। कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों में गोविंद सारस्वत, हितेश छाजेड़, शुभम उपाध्याय, सूरज सिंह, आकाश, दीपक शर्मा, राज सलीम, महेश कुलरिया, अनिल सोनी, अविनाश सुथार, महावीर सुथार, भैरूरतन ओझा, पवन पाणेचा, अरुण कल्ला, यश बैद, अभिषेक आचार्य, ज्ञान प्रकाश मारु, चंचल बुच्चा, अमित बुच्चा, सुनील शर्मा, संजय सोनी, एलिश, मुकुल गहलोत, दिलीप सोनी, गोविंद सोनी आदि अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन बड़ी खबर : अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। पुलिस उन्हें अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी । पत्रकार साथ-साथ चलते हुए अतीक से सवाल कर रहे थे। इसी बीच तीन युवक मीडियाकर्मी बनकर पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आए और अतीक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अशरफ पर फायरिंग की। दोनों वहीं ढेर हो गए। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस हमले में कॉन्स्टेबल मानसिंह को भी गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हमलावरों की पहचान लवलेश, सनी और अरुण मौर्य के नाम से हुई है। उनके पास से मीडिया कार्ड, कैमरा और माइक भी मिला है। यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है। हमले के तुरंत बाद, यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार CM योगी से मिलने पहुंचे हैं। सीएम योगी ने सभी बड़े अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। अतीक के बेटे को सुबह ही दफनाया गया था शनिवार सुबह 10 बजे माफिया अतीक अहमद के बेटे अस...