बीकानेर बुलेटिन कोलायत विधानसभा क्षेत्र के 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए एम्बुलेंस स्वीकृत संसाधन उपलब्ध कराने में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी-भाटी बीकानेर, 21 मई। विधानसभा क्षेत्र कोलायत में आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कोलायत विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने विधायक निधि से आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 6 एम्बुलेंस की स्वीकृति जारी की है। इन 6 एम्बुलेंस पर 85 लाख 50 हजार रूपये खर्च होंगे। प्रत्येक एम्बुलेंस पर 14.25 लाख रूपये व्यय होंगे। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यकारी एजेन्सी बनाया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोलायत विधानसभा क्षेत्र के 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए एम्बुलेंस स्वीकृत की गई है। इस संबंध में उन्होंने जिला कलक्टर से कहा कि शीघ्र ही इसकी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी करें। भाटी ने कहा कि देश व प्रदेश को कोरोना महामारी ने झकझोर दिया है। इससे कोलायत विधानसभा क्षेत्र भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में य...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक