Skip to main content

शिक्षा मंत्री भाटी ने एमएलए कोटे से जारी की 85 लाख 50 हजार की राशि,6 एम्बुलेंस स्वीकृत

बीकानेर बुलेटिन




कोलायत विधानसभा क्षेत्र के 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए एम्बुलेंस स्वीकृत

संसाधन उपलब्ध कराने में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी-भाटी

बीकानेर, 21 मई। विधानसभा क्षेत्र कोलायत में आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कोलायत विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने विधायक निधि से आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 6 एम्बुलेंस की स्वीकृति जारी की है। इन 6 एम्बुलेंस पर 85 लाख 50 हजार रूपये खर्च होंगे। प्रत्येक एम्बुलेंस पर 14.25 लाख रूपये व्यय होंगे। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यकारी एजेन्सी बनाया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोलायत विधानसभा क्षेत्र के 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए एम्बुलेंस स्वीकृत की गई है। इस संबंध में उन्होंने जिला कलक्टर से कहा कि शीघ्र ही इसकी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी करें। 

भाटी ने कहा कि देश व प्रदेश को कोरोना महामारी ने झकझोर दिया है। इससे कोलायत विधानसभा क्षेत्र भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में ये एम्बुलेंस मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र की राजकीय चिकित्सा संस्थानों में संसाधनों की कमी नहीं रहे। रोगियों का गांव में ही उपचार होने से शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में दबाव कम होगा।
भाटी ने बताया कि चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए कोलायत विधानसभा क्षेत्र के  06 राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोलायत, बज्जू, गजनेेर, गड़ियाला, हदां एवं देशनोक के लिए उन्नत श्रेणी की एम्बुलेंस के क्रय हेतु विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 85 लाख 50 हजार की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रोगियों को रैफर करने में मदद मिलेगी तथा मरीज को सही समय पर उचित उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया जा सकेगा, जिससे मरीज की जान बचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में कोरोनाकाल में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर,ऑक्सीजन सिलेण्डर, दवाएं सहित अन्य चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराएं जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।