Skip to main content

निगम द्वारा 65 जरूरतमंद श्रमिक परिवारों को उपलब्ध करवाया निःशुल्क भोजन

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 21 मई। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को करणीनगर झुग्गी श्रमिक बस्ती, सर्वोदय बस्ती, रोडवेज बस स्टेण्ड के पास स्थित 65 श्रमिक परिवारों को दोनों समय के भोजन के लिए 730 पैकेट्स वितरित किये गये है।

नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के संकल्प ‘कोई भूखा ना सोए‘ को साकार करने के लिए निगम द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद परिवारो को भोजन इन्दिरा रसोई के माध्यम से निःशुल्क खाने के पैकेट्स उपलब्ध करवाये जा रहे है। इसके लिए जरूरतमंद व्यक्ति द्वारा लाॅकडाउन अवधि में रोजगार नहीं होने की स्थिति में उसके परिवार को भोजन का संकट उत्पन्न होेने की स्थिति में नगर निगम और जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष में सूचना दी जा सकती है।

इस सूचना के बाद नगर निगम द्वारा जरूरतमंद परिवार का सत्यापन करवाकर इन्दिरा रसोई के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। कोई भी दानदाता, संस्था, अथवा एन.जी.ओ जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराना चाहे तो निगम की इन्दिरा रसोई से प्रायोजित करवा सकता है। इसके लिए प्रतिपैकेट 08 रुपये निगम कोष में जमा करवाना होगा।

सोडियम हाइपोक्लोराइड का किया छिड़काव

नगर निगम द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया गया।

राजस्व अधिकारी अल्का बुरड़क, के अनुसार परकोटे के भीतर रामपूरिया हवेली, रामदेवपार्क, भैरू कुटिया, बालक भैरूनाथ मंदिर के पास, अलख सागर के पास, फड़ बाजार, मैनमार्केट, तौलियासर भैरूजी की गली, पूगल सब्जी मण्डी, बड़ी गुवाड़, वाल्मिकी बस्ती, वार्ड 32, गाँधी काॅलोनी, राम लक्ष्मण भवन के पास पवनपुरी आदि क्षेत्रों में 70 लीटर सोडियम हाईपोक्लोराईड के साथ सात हजार लीटर मिश्रण का छिड़काव किया गया। निगम आयुक्त ए.एच.गौरी आमजन से कोविड एडवाइजरी की पालना की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।