Skip to main content

बड़ी खबर:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं ओर 12वीं परीक्षा के लिये दिया अपडेट

बीकानेर बुलेटिन

शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा- 6 तक तो स्थगित ही हैं राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं



राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा  को लेकर लाखों छात्रों की निगाहें सरकार के फैसले पर टिकी हुई है. इस बीच प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासारा (Govind Singh Dotasara) ने स्थनीय मीडिया से बातचीत में कहा कि 6 तक तो परीक्षाएं (Rajasthan Board 10th, 12th Exam 2021) स्थगित हैं. उस समय तक कोरोना के मामले कम नहीं होते तो इस (RBSE 10th, 12th Exam 2021) पर उचित फैसला लिया जाएगा. अभी लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि CBSE के फैसले के बाद सरकार इस पर निर्णय ले सकती है.  उम्मीद की जा रही है कि

इससे पहले सरकार ने (Rajasthan Government) ने एक बार फिर कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (Rajasthan Board RBSE 10th, 12th Exam 2021) को स्थगित कर दी थी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा था, “कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इस निर्णय के तहत राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (Rajasthan Board RBSE 10th, 12th Exam 2021) को स्थगित कर दिया है. राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) ने मई 2021 में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (Rajasthan Board 10th, 12th Exam 2021) निर्धारित की थीं.

इसके अलावा राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने कक्षा 8, 9 और 11वीं के छात्रों को बिना किसी परीक्षा के अगली कक्षाओं में पदोन्नत करने का निर्णय लिया है. यह फैसला मुख्यमंत्री और राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया. राजस्थान सरकार ने पहले कक्षा 1 से 7वीं के लिए बिना परीक्षा के छात्रों को पदोन्नत करने की घोषणा की थी. साथ ही, जिन छात्रों को अगली कक्षाओं में पदोन्नत किया गया है, उन्हें अपने स्कूलों से पास प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा.


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

आखातीज पे आप भी ले कोरोना को हराने की शपथ, मिलेगा सर्टिफिकेट देखे लिंक

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।@ बीकानेर स्थापन दिवस को तकनीक के साथ घर बैठकर मनाने तथा कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ लेने के लिए डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली तथा अक्षय आचार्य ने स्मार्ट बीकानेर डॉट कॉम वेबसाइट का निर्माण किया है।इस वेबसाइट से बीकानेरवासियों से बीकानेर स्थापना दिवस पर शपथ लेने और दूसरों को लेने के लिये प्रेरित करने का निवेदन किया गया है।अक्षय ने बताया कि इसके लिए कोई भी बीकानेरवासी डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्मार्टबीकानेर डॉट कॉम पर लॉग ऑन ( www.smartbikaner.com ) करके अपना नाम और फ़ोटो सबमिट करते ही शपथ पत्र तैयार हो कर मिल जायेगा। डॉ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि इस वेबसाइट के निर्माण का उद्देश्य है कि बीकानेर वासी इस कोरोना काल मे अपने शहर के स्थापना दिवस को डिजिटल माध्यम से मनाये साथ ही कोरोना महामारी से सतर्क व सावधानियां बरतने की शपथ तकनीक के साथ लेकर लोगो को जागरूक करे।