Skip to main content

Posts

शिक्षा मंत्री भाटी ने एमएलए कोटे से जारी की 85 लाख 50 हजार की राशि,6 एम्बुलेंस स्वीकृत

बीकानेर बुलेटिन कोलायत विधानसभा क्षेत्र के 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए एम्बुलेंस स्वीकृत संसाधन उपलब्ध कराने में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी-भाटी बीकानेर, 21 मई। विधानसभा क्षेत्र कोलायत में आमजन को समय पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कोलायत विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने विधायक निधि से आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 6 एम्बुलेंस की स्वीकृति जारी की है। इन 6 एम्बुलेंस पर 85 लाख 50 हजार रूपये खर्च होंगे। प्रत्येक एम्बुलेंस पर 14.25 लाख रूपये व्यय होंगे। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यकारी एजेन्सी बनाया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोलायत विधानसभा क्षेत्र के 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए एम्बुलेंस स्वीकृत की गई है। इस संबंध में उन्होंने जिला कलक्टर से कहा कि शीघ्र ही इसकी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी करें।  भाटी ने कहा कि देश व प्रदेश को कोरोना महामारी ने झकझोर दिया है। इससे कोलायत विधानसभा क्षेत्र भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में य...

निगम द्वारा 65 जरूरतमंद श्रमिक परिवारों को उपलब्ध करवाया निःशुल्क भोजन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 21 मई। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को करणीनगर झुग्गी श्रमिक बस्ती, सर्वोदय बस्ती, रोडवेज बस स्टेण्ड के पास स्थित 65 श्रमिक परिवारों को दोनों समय के भोजन के लिए 730 पैकेट्स वितरित किये गये है। नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के संकल्प ‘कोई भूखा ना सोए‘ को साकार करने के लिए निगम द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद परिवारो को भोजन इन्दिरा रसोई के माध्यम से निःशुल्क खाने के पैकेट्स उपलब्ध करवाये जा रहे है। इसके लिए जरूरतमंद व्यक्ति द्वारा लाॅकडाउन अवधि में रोजगार नहीं होने की स्थिति में उसके परिवार को भोजन का संकट उत्पन्न होेने की स्थिति में नगर निगम और जिला प्रशासन के नियंत्रण कक्ष में सूचना दी जा सकती है। इस सूचना के बाद नगर निगम द्वारा जरूरतमंद परिवार का सत्यापन करवाकर इन्दिरा रसोई के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। कोई भी दानदाता, संस्था, अथवा एन.जी.ओ जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराना चाहे तो निगम की इन्दिरा रसोई से प्रायोजित करवा सकता है। इसके लिए प्रतिपैकेट 08 रुपये निगम कोष में जमा करवाना होगा। सोडियम हाइपोक्लोराइड का ...

बीकानेर:18+ आज खुलेगा क्या स्लॉट जाने खबर

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में शनिवार को बंपर वेक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है । विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर से वेक्सीन का लॉट शुक्रवार को बीकानेर पहुंच गया जिस पर शनिवार को 18+के वेक्सीनेशन केम्प 18 जगहों पर लगेंगे । जिसकी ऑनलाइन बुकिंग स्लॉट आज रात करीब 9 बजे के आसपास ओपन होगी । ऐसे में समय का विशेष ख्याल रखे ताकि शेड्यूल बुक करने में आप पीछे ना रह जाये क्योंकि स्लॉट ओपन होते ही चंद सेकंड में पूरे स्लॉट बुक हो जाते है । वंही जानकारी यह भी मिल रही है कि शनिवार को 45+ के सेशन जिले में आयोजित किये जायेंगे,जिसमे कोविशील्ड व कोवेक्सीन की डोज लगाई जाएगी ।

बड़ी खबर:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं ओर 12वीं परीक्षा के लिये दिया अपडेट

बीकानेर बुलेटिन शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा- 6 तक तो स्थगित ही हैं राजस्थान बोर्ड परीक्षाएं राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा  को लेकर लाखों छात्रों की निगाहें सरकार के फैसले पर टिकी हुई है. इस बीच प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासारा (Govind Singh Dotasara) ने स्थनीय मीडिया से बातचीत में कहा कि 6 तक तो परीक्षाएं (Rajasthan Board 10th, 12th Exam 2021) स्थगित हैं. उस समय तक कोरोना के मामले कम नहीं होते तो इस (RBSE 10th, 12th Exam 2021) पर उचित फैसला लिया जाएगा. अभी लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि CBSE के फैसले के बाद सरकार इस पर निर्णय ले सकती है.  उम्मीद की जा रही है कि इससे पहले सरकार ने (Rajasthan Government) ने एक बार फिर कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (Rajasthan Board RBSE 10th, 12th Exam 2021) को स्थगित कर दी थी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा था, “कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इस निर्णय के तहत राजस्थान माध्यम...

राजस्थान:बड़ी खबर 1 जून तक बढ़ सकता है लॉकडाउन,बढ़ेगी सख्ती

बीकानेर बुलेटिन जयपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लगा रखा है। जब 24 मई को लॉकडाउन खत्म हो रहा है तो सरकार अब इसको 1 जून तक बढ़ाने का मानस बना रही है जिसमें सूत्रों से ऐसी जानकारी सामने आ रही है मनरेगा कार्य में कुछ शर्ता के बीच छूट मिल सकती है। इसके लिए गाइडलाइन भी तैयार हो रही है। जिस तरह से लॉकडाउन के कारण प्रदेश में मरीजों की संख्या में कमी आइे है तो अब गहलोत किसी तरह की ढिलाई नहीं देना चाहता है। इसलिए लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ाने को लेकर मंथन शुरु हो गया है।

राज्य सरकार ने दी प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को बिलों में बड़ी राहत

बीकानेर बुलेटिन कोरोना की विषम स्थितियों में दो माह के बिलों का भुगतान किया स्थगित अप्रैल, मई एवं जून के बिल समय पर जमा नहीं होने पर जल सम्बंध विच्छेद नहीं होंगे जयपुर, 21 मई। राज्य सरकार ने कोरोना के कारण विषम परिस्थितियों के बीच प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को पेयजल बिलों में बड़ी राहत देते हुए दो माह अप्रैल एवं मई 2021 के बिलों का भुगतान स्थगित करने का निर्णय लिया है। सरकार ने इसके साथ यह भी फैसला किया है कि माह अप्रैल, मई एवं जून 2021 में जल उपभोग के विरूद्ध बकाया राशि तय समय पर जमा नहीं होने की स्थिति में किसी उपभोक्ता का जल सम्बंध विच्छेद नहीं किया जाएगा। जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत द्वारा इस सम्बंध में जारी आदेश के अनुसार अघरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के अप्रैल एवं मई 2021 के जल उपभोग के विरूद्ध स्थगित भुगतान को जुलाई 2021 के बिलों में समाहित किया जाएगा, जबकि समस्त घरेलू उपभोक्ताओं की उक्त दो माह की स्थगित राशि को जुलाई एवं अगस्त 2021 (द्विमासिक आधार पर जारी बिल के माह चक्र अनुसार) के बिलों में समाहित किया जाएगा।

कोरोना अपडेट:रिकवरी से आधे आये पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन दिनांक: 21-5-2021 कुल सेम्पल- 1057 पॉजिटिव- 205 रीकवर-. 396 कुल एक्टिव केस- 4871 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 50 होम क्वारेन्टइन- 4019 कन्टेन्टमेंट जोन- 08 146  माइक्रो कंटेनमेंट अभी मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में सुबह जहां 157 कोरोना पाॅजिटिव मिलें वहीं दूसरी लिस्ट में मात्र 52 कोरोना पाॅजिटिव मिलें हैं। यानी मई माह का सबसे कम आंकड़ा 205 कोरोना पाॅजिटिव मिलें हैं।