Skip to main content

Posts

कोविड प्रोटोकॉल की पालना करते हुवे मनाई गई परशुराम जयंती

बीकानेर बुलेटिन आगाज परशुराम शोभायात्रा की टीम ने परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आज बिन्नानी चौक निवास स्थान कार्यलय में पूजा अर्चना की गई । आगाज परशुराम शोभायात्रा के संयोजक रवि कलवानी ने बताया भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा प्रत्येक वर्ष मनाई जाती है परंतु कोरोना काल के चलते पिछले 02 वर्षों से शोभायात्रा नही निकल रही इस कारण कार्यलय में ही भगवान परशुराम जी की पूजा बड़े ही धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। आगाज परशुराम जी की टीम द्वारा आज बीकानेर में अक्षय तृतिया पर बीकानेर में तूफानी रूप से हो रही पतंगबाजी पर मूक पक्षियों पर धागे ओर मंजे से कटने वाले पक्षियों को पूरे शहर में घूम कर उनका इलाज किया गया जिसमें जेठमल किरायत, रवि छंगाणी, गौरीशंकर उपाध्याय, हरिप्रकाश रंगा,रविशंकर पुरोहित, मनीष छंगाणी, अंकित कलवानी, अर्जुन आचार्य, इंद्र पुरोहित, बजरंग छंगाणी शामिल रहे !!  भगवान परशुरामजी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित -  पुष्पांजलि अर्पित कर देश में फेल रही कोरोना जैसी महामारी पर जंग जीत सके उसके लिए प्राथना की गई जिसमे बृजमोहन जी कलवानी, गिरधर जी बिस्सा, ऋषि कुमार व्यास, प्रह...

छगन मल जमुना देवी डागा ट्रस्ट ने शुरू किया जन सेवा कार्य प्रेरणा से अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय मंत्री

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर न्यूज:- उप नगर गंगाशहर  मे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम जी की प्रेरणा से सेठ श्री छगनमल जमना देवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से सेवा ही संगठन के तहत आज लगातार पांचवे दिन भी गंगाशहर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सेनेटाइजेसन का कार्य किया गया आज वार्ड नं 4 को सेनेटाइज किया गया गंगाशहर मण्डल महामंत्री ओर ट्रस्ट के श्री शिखर चन्द डागा ने बताया कि ये कार्य आगे भी जारी रहेगा और ट्रस्ट द्वारा सेनेटजेसन के साथ साथ स्वनो को रोटियां व गयो के लिए हरी सब्जी व चारे की भी व्यवस्था की गई है शिखर चन्द डागा ने बताया की आगे ट्रस्ट के द्वारा ओर भी जनहित के कार्य किये जाएंगे। आज के सेनेटाइजेसन के कार्य मे मण्डल महामंत्री शिखर चन्द डागा मण्डल महामंत्री प्रकाश जी मेघवाल, उपाध्यक्ष शिव जी बच्छ,रघुवीर प्रजापत, कमल गहलोत, राज कड़ेला, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

बीकानेर: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने महापौर को सौंपे 4500 मास्क

बीकानेर बुलेटिन नगर निगम बीकानेर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित की प्रेरणा से एयू बैंक के सीएसआर फंड से शाखा प्रबंधक श्री कैलाश तंवर तथा सहायक ऑफिसर बलराम यादव ने महापौर को 4500 सर्जिकल मास्क सौंपे। कोरोना रोकथाम हेतु महापौर एवं नगर निगम हर स्तर पर यथासंभव कदम उठा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही महापौर ने निगम स्तर पर ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है । सभी वार्डों में हाइपोक्लोराइड का छिड़काव एवं सेनेटाइजेशन करवाया जा रहा है साथ ही 5 नए सेनेटाइजिंग तथा 2 फॉगिंग वाहन खरीद भी प्रक्रियारत है।  निगम द्वारा कुछ दिन पहले 1 लाख मास्क खरीद की निविदा भी जारी की गई है। महापौर सुशीला कंवर ने बताया की अपने स्तर पर मैं सभी भामाशाहों तथा ऐसे सक्षम व्यक्तियों तथा संस्थाओं से व्यक्तिगत रूप से बात कर उनसे इस महामारी की रोकथाम हेतु सहयोग की अपील कर रही हूं । इसी क्रम में एयू बैंक से बात की गई तथा बैंक के क्लस्टर हेड चिरंतन कोठारी ने तत्परता से बीकानेर शहर के हित में 4500 मास्क उपलब्ध करवाएं हैं । कोरोना से इस जंग में बीकानेर शहर के सभी निवासी तथा संस्थाएं एकजुट हैं तथा हम सब मिलकर इसका सामना करेंगे त...

बीकानेर: कल होगा 18+ का वैक्सिनेशन, आज 9 बजे खुलेगा स्लॉट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में शुक्रवार को पूर्ण रूप से Covid-19 वैक्सिनेशन बंद रहा। शनिवार को फिर से शुरू हो रहें वैक्सिनेशन के लिए बड़ी खबर सामने आई है। RCHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में शनिवार को केवल 18 से 44 आयु वर्ग को ही वैक्सीन लगेगी। इस लिए आज रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होगा। वैक्सिनेशन का इंतजार करने वाले 9 बजे थाम लें अपना मोबाइल क्योंकि चंद मिनटों में हो जाता है स्लाॅट फुल। आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्‍ता के मुताबिक 20 हजार वैक्‍सीन डोज बीकानेर मंगवाने के लिए वाहन जयपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। संभावना है कि शाम तक डोज यहां पहुंच जाएगी। इसके साथ ही शनिवार से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 18+ आयु वर्ग के लिए वैक्‍सीनेशन आरंभ कर दिया जाएगा।   हालांकि, 45+ आयु वर्ग के लिए अभी बीकानेर में खत्म हो चुकी है नयी डोज पहुंची नहीं है। इसके लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

कोरोना अपडेट:लगाम कसने लगा है रिकवरी 500 पार को राहत

बीकानेर बुलेटिन कोविड सम्बन्धी दैनिक रिपोर्ट दिनांक: 14-5-2021 कुल सेम्पल- 2043 पॉजिटिव- 547 रीकवर-. 506 कुल एक्टिव केस- 7862 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 67 होम क्वारेन्टइन- 6923 कन्टेन्टमेंट जोन- 9 352 माइक्रो कंटेनमेंट इन इलाकों से सतासर, उररामसर, स्वरूपदेसर, सरासर, रिडमलसर, लालमदेसर, गौडू, केईएम रोड़, पाबू बारी के बाहर, जस्सूसर गेट, खारी चारणान, रामपुरा, पारीक चौक, कोठारी हॉस्पिटल, कुचोर, रंगारो का मोहल्ला, जंभेश्वर नगर, मुरलीधर व्यास नगर, पुरानी गिनानी, कैलाशपुरी बी सेठिया गली, भाटों का बास, बंगला नगर,पूगल रोड, ईदगाह बारी के बाहर कमला कॉलोनी, सीताराम गेट, नयाशहर, सर्वोदय बस्ती, दम्माणी चौक, सेटेलाइट अस्पताल, दुलचासर , बजरंग धोरा, चौखुंटी फाटक, रोशनी घर चौराहा, गांधीनगर, प्रताप बस्ती, रिडमलसर पुरोहितान, कानासर, जयमलसर, चुंगी चौकी, छबीली घाटी, जवाहर नगर, करमीसर, नाल बड़ी, ब्रह्मपुरी चौक खारा, नौरंगदेसर, सुभाष पुरा, श्रीरामस, मीना नर्सिंग होम, शास्त्री नगर, नवल सागर, जय नारायण व्यास कॉलोनी, केके कॉलोनी, रानी बाजार सिनेमैजिक के पास, सुदर्शना नगर, कमला कॉलोनी, विश्वकर्मा गेट धर्मनगर द्वार, इ...

गौतम आश्रम भवन में अभिषेक व पूजा-अर्चना सहित पौधरोपण व पक्षियों के लिए पानी के पालसिए लगाकर हर्षोल्लास के साथ परशुराम जन्मोत्सव मनाया

बीकानेर बुलेटिन कोई भूखा न सोए इस हेतु जरूरतमंद परिवार के सहयोग हेतु सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर पर जन्मोत्सव अवसर पर सूखी राशन किट बांटने हेतु संकल्पित हुए बीकानेर, @  विप्र फाउंडेशन बीकानेर द्वारा विष्णु भगवान के छठे अवतार एवं ब्राह्मण समाज के आराध्य देव श्री भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित के नेतृत्व में “न्याय के प्रणेता, महर्षि गौतम भवन मंदिर” में विफा के नंदकिशोर गालरिया के संयोजन में भगवान परशुराम के प्रतीक चिन्ह का अभिषेक कर पूजा अर्चना कर पौधारोपण व पक्षियों के लिए पीने के पानी हेतु पालसीए लगाए गए। प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने बताया कि यह आयोजन जोन के प्रत्येक जिलों में किया गया है,विफा के राष्ट्रीय व्यापी आह्वान पर अनेको जिला मुख्यालय पर ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर भेंट किए गए है बीकानेर हेतु आगामी दिनों में प्रस्तावित है । जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि आज भगवान परशुराम के जन्म दिवस के साथ अक्षय तृतीया पर्व भी है इस अवसर पर सभी विप्र बंधुओं से निवेदन किया गया था कि वह कोरोना गाइडलाइंन कि पालना करते हुए अपने घर पर रहकर ही परशुराम जन...

बीकानेर:बीकानेर स्टेशन से ये गाड़िया हुई रद्द

बीकानेर बुलेटिन कम यात्री भार के कारण निम्नलिखित रेलसेवाएं रद्द/फेरों में कमी रहेंगी- उत्तर पश्चिम रेलवे के उपहाप्रबंधक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार: - रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाडी सं. 04740, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल दिनांक 15.05.2021 से आगामी आदेश तक। 2. गाडी सं. 04739, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर स्पेशल दिनांक 16.05.2021 से आगामी आदेश तक। 3. गाड़ी सं. 02463, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर स्पेशल दिनांक 19.05.2021 से आगामी आदेश तक। 4. गाडी सं. 02464, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल दिनांक 20.05.2021 से आगामी आदेश तक। 5. गाड़ी सं. 04811, सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल दिनांक 19.05.2021 से आगामी आदेश तक। 6. गाड़ी सं. 04812, दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर स्पेशल दिनांक 19.05.2021 से आगामी आदेश तक। 7. गाड़ी सं. 09711, जयपुर-भोपाल स्पेशल दिनांक 16.05.2021 से आगामी आदेश तक। 8. गाड़ी सं. 09712, भोपाल-जयपुर स्पेशल दिनांक 17.05.2021 से आगामी आदेश तक। 9. गाड़ी सं. 04823, जोधपुर-रेवाड़ी स्पेशल दिनांक 16.05.2021 से आगामी आदेश तक। 10. ग...