Skip to main content

गौतम आश्रम भवन में अभिषेक व पूजा-अर्चना सहित पौधरोपण व पक्षियों के लिए पानी के पालसिए लगाकर हर्षोल्लास के साथ परशुराम जन्मोत्सव मनाया

बीकानेर बुलेटिन




कोई भूखा न सोए इस हेतु जरूरतमंद परिवार के सहयोग हेतु सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर पर जन्मोत्सव अवसर पर सूखी राशन किट बांटने हेतु संकल्पित हुए

बीकानेर, @ विप्र फाउंडेशन बीकानेर द्वारा विष्णु भगवान के छठे अवतार एवं ब्राह्मण समाज के आराध्य देव श्री भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित के नेतृत्व में “न्याय के प्रणेता, महर्षि गौतम भवन मंदिर” में विफा के नंदकिशोर गालरिया के संयोजन में भगवान परशुराम के प्रतीक चिन्ह का अभिषेक कर पूजा अर्चना कर पौधारोपण व पक्षियों के लिए पीने के पानी हेतु पालसीए लगाए गए।

प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने बताया कि यह आयोजन जोन के प्रत्येक जिलों में किया गया है,विफा के राष्ट्रीय व्यापी आह्वान पर अनेको जिला मुख्यालय पर ऑक्सीजन कॉन्स्ट्रेटर भेंट किए गए है बीकानेर हेतु आगामी दिनों में प्रस्तावित है ।

जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि आज भगवान परशुराम के जन्म दिवस के साथ अक्षय तृतीया पर्व भी है इस अवसर पर सभी विप्र बंधुओं से निवेदन किया गया था कि वह कोरोना गाइडलाइंन कि पालना करते हुए अपने घर पर रहकर ही परशुराम जन्मोत्सव मनाएं ।



युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा ने बताया कि इस संकट के दौर में हमारे आस – पास कोई भूखा न सोए इस हेतु जरूरतमंद परिवार के सहयोग हेतु सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर पर सूखी राशनकिट बांटने हेतु परशुराम जन्मोत्सव पर संकल्पित हुए ।

शहर अध्यक्ष विजय पाईवाल व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत मुक़सा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा प्रकोष्ठ के द्वारा विभिन्न इलाकों में पशु-पक्षियों हेतु पीने के पानी की व्यवस्था हेतु प्रयासरत है और सेवा प्रकल्प के रूप में संगठन द्वारा अनेको सेवा कार्य अनवतर जारी रहेंगे ।

कोविड-19 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों की पालना करते हुए विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास, प्रदेश सचिव कैलाश आचार्य,प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी,युवा अध्यक्ष विजय पाईवाल, महिला प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष सुनीता पारीक,पूर्व प्रदेश महामंत्री आरती आचार्य,मीडिया प्रभारी नीतू आचार्य,महामंत्री योगेश बिस्सा,युवा उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत,महामंत्री हेमन्त शर्मा,सचिव छोटूलाल चुरा,अमनदीप, एनडी,नंदकिशोर सेवग ने मास्क लगाकर और सैनिटाइज कर भगवान गौतम मन्दिर में पूजा अर्चना कर कोविड महामारी से शीघ्र निजात दिलाने के लिए भगवान परशुराम से प्रार्थना की।




Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर: SP मेडिकल कॉलेज चौराहे से कबूतर पकड़ भाग रहे नगर निगम ट्रैक्टर को युवाओं ने घेरा; चलते वाहन पर कूदे, 4-5 बेजुबान आजाद

India-FirstNews ​— जागरूक युवाओं का साहसिक कदम: चुगाघर से जाल डालकर कबूतर ले जा रहे ट्रैक्टर का पीछा कर गंगानगर सर्किल पर ट्रैफिक पुलिस की मदद से रुकवाया। — चलते ट्रैक्टर पर लगाई छलांग: जीव प्रेमी विकाश बिश्नोई ने जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर रोका; कैद में मौजूद कबूतरों को सकुशल कराया मुक्त। — सदर थाने में मुकदमा दर्ज: रक्तवीर सेवा संस्था व जीव रक्षा संरक्षण टीम ने पशु क्रूरता व वन्यजीव अधिनियम में दर्ज कराई FIR। — कलेक्टर व निगम उपायुक्त को ज्ञापन: दोषी कर्मचारी को बर्खास्त करने व ट्रैक्टर (RJ07RF9737) को सीज करने की रखी मांग। ​ बीकानेर, 04 अगस्त।  बीकानेर शहर में जीव दया और इंसानियत की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एसपी मेडिकल कॉलेज चौराहे पर स्थित पवित्र पक्षी चुगाघर से अवैध रूप से बेजुबान कबूतरों को पकड़कर ले जा रहे नगर निगम के ट्रैक्टर को जागरूक युवाओं ने साहस दिखाते हुए गंगानगर सर्किल पर घेर लिया। युवाओं ने ना सिर्फ ट्रैक्टर को रुकवाया बल्कि उसमें कैद बेजुबान कबूतरों को भी सकुशल मुक्त कराया। ​ चलते ट्रैक्टर पर छलांग लगाकर रोका वाहन ​घटना रविवार दोपहर की है। नगर निगम ...

बीकानेरी नेता सक्रिय:भाजपा से अर्जुनराम के हाथ में है कमान तो कांग्रेस से बी.डी. कल्ला कर रहे प्रचार

बीकानेर बुलेटिन भंवरलाल शर्मा के निधन से रिक्त हुई सरदारशहर विधानसभा सीट पर उप चुनाव में बीकानेर के नेताओं की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी से जहां केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जिम्मेदारी मिली हुई है, वहीं कांग्रेस से शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सहित कई नेता पहुंच रहे हैं। इनके अलावा भी कई स्थानीय नेताओं को सरदारशहर में जातीय आधार पर जिम्मेदारियां दी गई है, जिन्होंने वहीं पर कैंप किया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने तो सरदारशहर उपचुनाव की पूरी कमान ही मेघवाल को सौंप रखी है क्योंकि मेघवाल कभी चूरू के जिला कलक्टर हुआ करते थे। प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मेघवाल ने यहां काफी समय तक काम किया। इस दौरान बने संपर्क का फायदा भाजपा लेना चाहती है। वहीं सरदारशहर में दलित वर्ग के वोट निर्णायक स्थिति में है, ऐसे में दलित वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए भी मेघवाल कारगर साबित हो सकते हैं। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से जुड़े कई भाजपा नेताओं को भी सरदारशहर में अपने संपर्कों के आधार पर प्रचार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेघवाल की टीम के सदस्य भी इसी विधानसभा क्षेत्र में ...

युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर हमला होने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के जेलवेल टंकी के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पीपल गट्टे के पास कपिल राजपुरोहित युवक कुत्तों को दूध पिला रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा युवक के गर्दन, पीठ और गाल पर चाकू से वार किये है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को पीबीएम अस्पताल ट्रोम सेंटर लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ पीबीएम पहुंचे हैं, जहां घायल युवक से घटना की जानकारी ले रहें हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।