Skip to main content

Posts

उच्च शिक्षा मंत्री श्री भाटी की अपील पर कोरोना पीडितों की सेवा के लिए आगे आए विश्वविद्यालय

बीकानेर बुलेटिन महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर और मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय,उदयपुर ने की पहल बीकानेर, 29 अप्रैल। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी की अपील पर  महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर ने कोविड-19 के द्वितीय चरण में  कोरोना पीडितों की सेवा हेतु राजकीय पी.बी.एम. चिकित्सालय, बीकानेर को 100 आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर तथा आॅक्सीजन सिलेण्डर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने यूनिवर्सिटी-कॉलेज से संकट की घड़ी में मदद की अपीलनका पत्र कुलपतियों और प्राचार्यो को गुरूवार को लिखा था। पत्र में उन्होंने चिकित्सा उपकरण संसाधन एवं आर्थिक सहयोग मुहैया कराने की अपील थी। श्री भाटी की अपील पर कुछ विश्वविद्यालय आगे आए और कुछ विश्वविद्यालयों ने कोविड-19 के द्वितीय चरण में  कोरोना पीडितों की सेवा हेतु मंत्री भाटी से बातचीत की है। महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय ने करीब 1 करोड़ रूपये की लागत से ये उपकरण खरीदने हेतु पी.बी.एम चिकित्सालय को अधिकृत किया गया है जिसका भुगतान विश्वविद्यालय के स्वयं के स्रोतो से अर्जित आय से किया ...

श्रीगंगानगर -कोटा,श्रीगंगानगर-झालावाड़ सहित अनेक ट्रैन रद्द

बीकानेर बुलेटिन श्रीगंगानगर,29 अप्रैल:रेलवे द्वारा कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा कम यात्री भार के कारण निम्नलिखित रेलसेवाओं को आगामी आदेश तक रद्द किया जा रहा है- रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) 1. गाड़ी संख्या 09813, कोटा-हिसार त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.05.2021 से आगामी आदेश तक। 2. गाड़ी संख्या 09814, हिसार-कोटा त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.05.2021 से आगामी आदेश तक। 3. गाड़ी संख्या 09807, कोटा-हिसार सप्ताह में 4 दिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.05.2021 से आगामी आदेश तक। 4. गाड़ी संख्या 09808, हिसार-कोटा सप्ताह में 4 दिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.05.2021 से आगामी आदेश तक। 5. गाड़ी संख्या 02981, कोटा-श्रीगंगानगर सप्ताह में 4 दिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.05.2021 से आगामी आदेश तक। 6. गाड़ी संख्या 02982, श्रीगंगानगर-कोटा सप्ताह में 4 दिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.05.2021 से आगामी आदेश तक। 7. गाड़ी संख्या 02997, झालावाड़ सिटी-श्रीगंगानगर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.05.2021 से आगामी आदेश तक। 8. गाड़ी संख्या 02998, श्रीगंगानगर-झा...

मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय

बीकानेर बुलेटिन मेडिकल ऑक्सीजन उद्योगों को राज्य में विशेष पैकेज जयपुर, 29 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई मेडिकल ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए राज्य में मेडिकल ऑक्सीजन निर्माता उद्योगों के लिए विशेष पैकेज देने की घोषणा की है। इसके तहत नया निवेश कर मेडिकल ऑक्सीजन बनाने वाले उद्यमों को विभिन्न परिलाभ एवं सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अन्तर्गत परिलाभ प्राप्त करने वाले उद्यमी को कम से कम 1 करोड़ रूपये का निवेश कर 30 सितम्बर 2021 तक उत्पादन प्रारंभ करना आवश्यक होगा। पैकेज के तहत इन उद्यमियों को राजस्थान एमएसएमई एक्ट-2019 के प्रावधानों के अनुसार उद्यम स्थापना के प्रांरभिक तीन वर्षों में राज्य सरकार के संबंधित विभागों की नियामक स्वीकृतियों और निरीक्षणों से छूट प्रदान की जाएगी। साथ ही, केन्द्र सरकार के संबंधित विभागों से भी जरूरी स्वीकृतियां दिलवाने, बिजली तथा पानी कनेक्शन की व्यवस्थाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार विशेष सहयोग देगी। इसी प्रकार पैकेज के तहत प्लांट, मशीनरी एवं अन्य उपकरणों पर किए गए व्यय (अधिकतम 50 लाख रूपये) के 25 प्रतिशत तक...

गंगाशहर शराब की दुकान सहित सात दुकानें सीज, डागा पैलेस में बिना अनुमति आयोजन पर लगाया जुर्माना

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 29 अप्रैल। गंगाशहर थाना क्षेत्र की एरिया मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सुमन शर्मा ने कोविड एडवाइजरी की अवहेलना करने पर गुरुवार को शराब की दुकान सहित कुल सात दुकानें सीज की। डागा पैलेस में बिना अनुमति पारिवारिक कार्यक्रम करने पर जुर्माना लगाया। शर्मा ने बताया कि नोखा रोड स्थित मातेश्वरी वाइंस में बैठक व्यवस्था करना पाया गया तथा निरीक्षण के समय यहां लोग भी मौजूद थे। इस कारण इसे सीज करते हुए दस हजार रुपए का चालान किया गया। वहीं किराना और दूध सहित छह अन्य दुकानें भी सीज की गई तथा इन पर 2 हजार 800 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार डागा पैलेस में बिना अनुमति एक पारिवारिक दावत का आयोजन किया जा रहा था। इस पर पांच हजार रुपये का चालान किया गया। तहसीलदार ने बताया कि समस्त कार्यवाहियों से 17 हजार 800 रुपये के चालान किए गए।

पेड़ों को काटकर पैदल पथ का निर्माण अनुचित? करुणा इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिले जिला कलक्टर से, जताया विरोध

बीकानेर बुलेटिन SFA  बीकानेर@ राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर लगे वृक्षों को नहीं काटे जाने की मांग करुणा इंटरनेशनल संस्था, बीकानेर ने जिला कलक्टर, बीकानेर से की है।   संस्था के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मिलकर पेड़ नहीं काटने हेतु अनुरोध किया है। संस्था द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि करुणात्मक दृष्टि रखते हुए एक भी वृक्ष नहीं काटा जाना चाहिए।  राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, बीकानेर के चारों ओर स्थानीय व्यक्तियों, विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों द्वारा, समय-समय पर सैंकड़ों वृक्ष लगाकर हरियाली की गई थी। दसियों वर्षों की साधना से यह परिक्षेत्र अब हरा-भरा हुआ है। इन पेड़ों पर हजारों बेजुबान पक्षियों का आसरा भी है। राहगीरों के चलने पर ठंडी छांव भी यही पेड़ निशुल्क देते हैं। ज्ञापन में सवाल किया गया है कि पैदल पथ या अन्य प्रयोजन के लिए इन पेड़ों को काटने की अनुमति किसने, क्यों और क्या सोचकर दी ? एक ओर जहां विश्व भर में आक्सीजन के लिए त्राहि - त्राहि मची हुई है, वहीं दूसरी ओर आपके नाक के नीचे पैदल पथ या साईकिल पथ के नाम पर आक्सीजन दाता सैंकड़ों ...

मौसम अपडेट:राजस्थान के कई इलाकों में तापमान बढ़ा, इन हिस्सों में आंधी चलने की संभावना,बीकानेर में हल्की बूंदाबांदी शुरू

बीकानेर बुलेटिन देश के अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी कोरोना की दूसरी लहर का व्यापक असर है। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तापमान भी बढ़ गया है। राजस्थान के अधिकतर भागों में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं, आंधी चलने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के ज्यादातर भागों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। प्रवक्ता के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में और दो डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, 30 अप्रैल से तापमान में गिरावट का अनुमान है। वहीं, 28-29 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।  प्रवक्ता के अनुसार 29 अप...

बीकानेर:देश को मिले कोरोना से निजात,7 साल की फलक ने रखा रोजा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@  रमजान का महीना मुस्लिम समाज के लिए खास मायने रखता है। इस माह में संयम और समर्पण के साथ खुदा की इबादत एक जाती है। हर व्यक्ति अपनी रूह को पवित्र करने के साथ अपनी दुनियादारी की हर हरकत को पूरी तत्परता के साथ वश में रखते हुए केवल अल्लाह की इबादत में समर्पित हो जाता है। दिनभर की गर्मी में भी अलसुबह सहरी से शाम को इफ्तारी तक रोजेदार भूखा-प्यासा अल्लाह की इबादत करता है। इन रोजेदारों में महिला-पुरुष ही नहीं, छोटे बच्चे भी शामिल होते हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच हर कोई लॉक डाउन हैं। धर्म भी लोगों को घर में ही रहकर करना पड़ रहा हैं। ऐसे समय में 7 साल की बेटी ने अपना पहला रोजा रखकर देश और दुनिया को कोरोना से निजात दिलाने के लिए ईश्वर से दुआ की हैं। ऐसा ही उत्साह देखने को मिला सात साल की छोटी सी बच्ची फलक में।बीकानेर शहर के मौहल्ला चुंगरां स्थित मोहम्मद जहीर और अमीना की सात वर्षीय पोती फलक ने आज पहला रोजा रखा।फलक  आरईएस पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। वह दीनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी कक्षा में भी अटेंडें में भी अव्वल है। होनहार फलक कई दिन से रोज...