Skip to main content

Posts

राजस्थान: कोरोना गाइडलाइन को लेकर बने संशय पर आखिर मुहर लगी, गृह विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

बीकानेर बुलेटिन https://drive.google.com/file/d/1Wc-LwfsZT07z_ioc8CfSZZLs500wDELt/view?usp=drivesdk गृह विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू अब शाम 6 बजे से प्रातः 5 बजे तक शिक्षण संस्थाओं, धार्मिक सामाजिक आयोजनों, जुलूस, मेलों आदि पर 16 अप्रैल रोक जयपुर 14 अप्रेल राज्य सरकार ने प्रदेश में को1ि9 महामारी के क्रमण की दूसरी प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न बाजार कार्यस्थल व्यावसायिक निजी एवं सार्वजनिक गतिविधियां आदि के लिए प्रतिधात्मक उपायों में अधिक कढ़ाई करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे राज्य में सायं 6 बजे से प्रातः 5 बजे तक रात्रिकालीन कप रहेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय के बाद गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए आदेश के अनुसार कर्फ्यू की प्रभावी अनुपालना के क्रम में बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान सायं 5 बजे तथा राजकीय कार्यालय सायं 4 बजे तक बंद हो जाएंगे। यह समयावधि अनिवार्य आपातकालीन एवं स्वास्थ्य सेवाओं, कोविड मैनेजमेंट से संबंधित राजकीय कार्यालयों निरंतर उत...

संक्रमण के भयावह दौर से मुकाबले के लिए सभी के सहयोग की जरूरत - मुख्यमंत्री, राजनेताओं, धर्मगुरूओं एवं धार्मिक-सामाजिक संगठनों के साथ संवाद

बीकानेर बुलेटिन प्रतिनिधियों ने कठोर कदम उठाने पर सहयोग का आश्वासन दिया जयपुर, 14 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोविड-19 महामारी से प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। हम लोगों को समझाइश कर और सख्ती करके अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे, जिसमें सभी संगठनों, धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं, महत्वपूर्ण व्यक्तियों और आम लोगों के सहयोग की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन लगभग 6 हजार पॉजिटिव केस आने तथा केवल अप्रेल माह में ही 161 से अधिक मौतों से स्पष्ट है कि संक्रमण का यह दौर भयावह है।  श्री गहलोत बुधवार को राजनैतिक एवं धार्मिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा धर्मगुरूओं के साथ मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण की पहली लहर के दौरान आमजन स्वास्थ्य गाइडलाइन्स का समुचित पालन कर रहे थे, इसी कारण हम महामारी से बच पाए। इस बार जबकि संक्रमण अधिक तेजी से फैल रहा है, ज्यादा घातक है और कम उम्र के लोगों को भी चपेट में ले रहा है। इसके बावजूद आम लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल की पालना छोड़ दी ...

राजस्थान में कोरोना गाइडलाइन को लेकर संशय!गृह विभाग संशोधित गाइडलाइन जारी करेगा.

बीकानेर बुलेटिन जयपुरः कुछ देर पहले जारी हुई गाइडलाइन को लेकर संशय बना हुआ है. अभी कुछ देर पहले ही गृह विभाग की और से नई गाइडलाइंस वायरल हुई थी, लेकिन इसके बाद गृह विभाग से जुड़े अधिकृत सूत्रों ने खुलासा करते हुए इसे वायरल बताया. वहीं बताया जा रहा है कि कुछ देर में गृह विभाग संशोधित गाइडलाइन जारी करेगा. इससे पहले ये गृह विभाग ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस वायरल हुई थी. इसके अन्तर्गत प्रदेश में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ़्यू, शाम 5 बजे बाजार बंद,  शादि समारोह में सिर्फ 50 मेहमानों की अनुमति.अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों की अनुमति के वारेे में गाइडलाइंस वायरल हुई थी. वहीं बुधवार को कोरोना को लेकर वायरल नई गाइडलाइंस के अनुसार 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही रेस्टोरेंट्स और क्लब संचालित होने, सार्वजनिक परिवहन सेवा में भी सिर्फ 50 प्रतिशत यात्री ही सफर करने आदि गाइडलाइंस वायरल हुई थी.

राजस्थान में लगा 12 घँटों का कोरोना कर्फ़्यू,नई गाइडलाइन जारी 16 अप्रैल से शाम 6 बजे दुकाने बंद,देखे गाइडलाइंस

बीकानेर बुलेटिन विवाह समारोह में संख्या 50 की सरकारी ऑफिस 4 बजे होंगे बन्द शाम 6 से  सुबह 6 बजे तक कर्फ्य

समाजसेवी बांठिया ने पीबीएम हॉस्पिटल में भेंट किए दस पंखे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 14 अप्रैल।   स्व. धीरेन्द्र कुमार बांठिया की स्मृति में उनके सुपुत्र विशाल बांठिया ने मारवाड़ जन सेवा समिति की प्रेरणा से दस पंखे पीबीएम हॉस्पिटल में पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही को भेंट किए। बांठिया ने बताया कि मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास से हॉस्पिटल में जनहितार्थ कार्यों में सहभागिता निभाने की प्रेरणा मिली। पीबीएम उप अधीक्षक डॉ. गौरीशंकर जोशी, पी.डी. तंवर, रवि पुगलिया, मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास व सचिव हरिकिशन राजपुरोहित, चन्द्रमोहन ओझा उपस्थित रहे।

बड़ी खबर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं स्थगित 8वीं, 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी अगली कक्षा में होंगे प्रमोट

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 14 अप्रेल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसी के साथ राज्य सरकार ने 8वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को नवीं कक्षा 9 के छात्र छात्राओं को दसवीं तथा 11वीं कक्षा के छात्र छात्राओं को बारहवीं कक्षा में प्रमोट करने का भी फैसला किया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा से चर्चा के बाद इस संबंध में निर्णय किया गया

कोरोना अपडेट:दोहरे शतक के पास आये आज पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । प्रदेश में कोरोना की दिनों दिन स्थिति बिगड़ रही है। बीकानेर भी इससे अछूता नहीं है। जहां रोजाना सौ से ज्यादा नये संक्रमित मामले सामने आ रहे है। पिछले चार दिनों से कोरोना जिले में शतकवीर हो गया है। शहर के साथ साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। जिसके चलते नोखा,श्रीडूंगरगढ़,नापासर में बड़ी संख्या में संक्रमित रिपोर्ट हो रहे है। बुधवार की ओर से जारी रिपोर्ट में करीब 194 नये मामले सामने आएं है। इनमें आज पॉजिटिव में एमडीवी,पवनपुरी ,गंगाशहर से पांच,जस्सूसर गेट ,बड़ा बाजार से दो,कोचरों का चौक,उस्तों की बारी,सर्वोदय बस्ती,मुक्ता प्रसाद,रामपुरा बस्ती,इन्द्रा कॉलोनी ,करणी नगर से तीन,कीर्ति स्तंभ,जूनागढ़,जेएनवीसी ,अम्बेडकर कॉलोनी,सादुलगंज ,के के कॉलोनी ,जयपुर रोड,सागर रोड,बान्द्रा बास ,पटेल नगर,शास्त्री नगर नोखा व श्रीडूंगरगढ़ के मरीज शामिल है।